हर घर तिरंगा अभियान के तहत सांसद अजय भट्ट ने फहराया तिरंगा

Estimated read time 1 min read





भीमताल: पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने गुरुवार को हल्द्वानी स्थित बच्ची नगर आवास पर तिरंगा फहराकर स्वाधीनता संग्राम में प्राण न्योछावर करने वाले अमर सेनानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देशवासियों को अपने-अपने घर पर तिरंगा फहराना चाहिए। भट्ट ने अपील की कि तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर harghartiranga.com पर साझा कर इस महाअभियान का हिस्सा बनें और देशभक्ति की लौ को और प्रखर करें।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours