जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के मतदान की तैयारियां पूरी

Estimated read time 0 min read

देहरादून। उत्तराखंड के 12 जिलों हरिद्वार को छोड़कर में कल गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए को होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी जिलों में मतदान स्थलों पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

कल 14 अगस्त को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी। जिसके पश्चात मतगणना कार्य किया जाएगा। मतदान एवं मतगणना के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मतदान और मगणना कार्य के सुचारु और शांतिपूर्ण सम्पादन के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतदान और मतगणना प्रक्रिया की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

 

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours