अपनी पहचान और धर्म छिपाकर लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाने का आरोपी गिरफ्तार

Estimated read time 0 min read

देहरादून। सेलाकुई पुलिस ने अपनी पहचान व धर्म छिपाकर स्वयं को बहुत अमीर बताते लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ सेलाकुई थाने में धारा 319/319(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया है।

सेलाकुई पुलिस ने इफराज अहमद लोलू पुत्र इकबाल निवासी अनंतनाग, जम्मू हाल निवासी डीबीएस कॉलेज सेलाकुई देहरादून, जो अपनी पहचान व धर्म छिपाकर स्वयं को बहुत अमीर बताते लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसा रहा था, को ऑपेरशन कालनेमि के तहत हिरासत में लिया था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 172 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए छोड़ दिया था।

छुटने के बाद आरोपी के पुनः उक्त कृत्य में संलिप्त होने तथा आरोपी की पत्नी नाजरीन निवासी शेरपुर थाना सहसपुर देहरादून द्वारा दी गई लिखित तहरीर, जिसमे उसके द्वारा आरोपी पर अपना धर्म छिपाकर राज आहूजा के नाम से युवतियों को अपनी पहचान बताने तथा खुद को दिल्ली का निवासी बताते हुए अपनी अमीरी का झूठा झांसा देकर अपने प्रेमजाल में फसाने के सम्बंध तथ्य अंकित किये गए थे, के आधार पर 10 अगस्त 2025 को आरोपी एफराज अहमद लोलू के विरुद्ध थाना सेलाकुई पर धारा 319ध्319(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को पुनः पुलिस हिरासत मे लिया गया।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours