देहरादून। श्री देवभूमि इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के खेल मैदान में ‘ एसडीबीआइटी उत्सव 2025 ‘ में 2024 के इंडियन आइडल विजेता वैभव गुप्ता ने अपने गीतों की एक से बढ़कर एक लाइव परफॉर्मेंस देकर छात्रों के बीच जबरदस्त जोश भर दिया।
पौंधा स्थित कॉलेज के चेयरमैन श्रीनिवास नौटियाल, निदेशक डॉ. शिवानंद पाटिल ने युवा दिलों की धड़कन, इंडियन आइडल टीवी शो के विजेताओं वैभव गुप्ता, अंजनी पद्मनाभन को सम्मानित किया। देवभूमि उत्तराखंड में दोनों प्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर की यह पहली प्रस्तुति रही।

अपने लोकप्रिय गाने ‘ देवा ओ देवा ‘ के साथ उन्होंने छात्रों के बीच शानदार शुरुआत की। इसके बाद ‘ लेट्स रॉक बेबी टशन, ‘ के बोल सुनते ही मैदान में छात्र-छात्राएं खुद को नाचने से रोक नहीं पाए।
इसके साथ ही मस्ती का जो माहौल बना। उसने इस कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कॉलेज के मैदान में वैभव और अंजना के गीतों की प्रस्तुति के साथ उन्होंने छात्रों की फरमाइश पर बॉलीवुड के कुछ बेहद लोकप्रिय डांस नंबर गीतों पर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया।

+ There are no comments
Add yours