विकासनगर में चार मदरसे सील

Estimated read time 0 min read

विकासनगर। स्थानीय प्रशासन, पुलिस, अल्पसंख्यक आयोग, मदरसा बोर्ड और उपजिलाधिकारी की संयुक्त टीम ने आज विकासनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत संचालित मदरसों का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान बिना पंजीकरण नियमों के विरुद्ध संचालित किये जा रहे चार मदरसों को सील कर दिया गया।

इन मदरसों का किया सील
मदरसा दारे अरकम ग्राम ढकरानी (03 कमरे सील किये गये)
मदरसा मशिहुल उलूम रहमानिया ग्राम ढकरानी (02 कमरे सील किये गये)
मदरसा दावतुल हक ग्राम नवाबगढ़ (01 कमरा सील किया गया)
मदरसा फैजुल उलूम ग्राम नवाबगढ़ (01 कमरा सील किया गया)

इसके अतिरिक्त ग्राम ढकरानी स्थित वार्ड नम्बर 11 मे एक अवैध रूप से निर्मित मस्जिद अब्दुल बासित हदीसन को भी टीम द्वारा सील किया गया।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours