जिलाधिकारी संविन बंसल का बड़ा एक्शन

Estimated read time 1 min read

देहरादून। जिलाधिकारी संविन बंसल ने 04 अक्टूबर के एसपीएस राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान 8 चिकित्सक, 2 नर्सिंग स्टाफ, 10 आउटसोर्स कर्मी एवं 2 डाटा एन्ट्री ऑपरेटर अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने सभी अनुपस्थित कर्मियों का वेतन रोकने के साथ ही मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा० प्रदीप कुमार चन्दोला का अन्यत्र जनपद में स्थानान्तरण की संस्तुति की है।

उल्लेखनीय है कि निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय की कुल 165 बेडों की क्षमता के सापेक्ष चिकित्सालय में मात्र 74 मरीज ही भर्ती पाये गये। चिकित्सालय स्थित शौचालयों एवं वार्डों में में सफाई व्यवस्था न्यून स्तर की पाई गई। आई०सी०यू० को जाने वाले गेट पर ताला लगा पाया गया।

उपस्थिति पंजिका में अक्टूबर माह में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. प्रदीप कुमार चन्दोला दो दिन, डा. अंकित आनन्द, डा. शिवानी ध्यानी, डा. साक्षी बंगवाल, डा. आकांक्षा व्यय व डा. ललित जैन दन्त सर्जन चार-चार दिन, डा. नीना सैनी वरिष्ठ दन्त सर्जन तीन दिन और डा. रितिका गुप्ता एक दिन अनुपस्थित पाई गई।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours