पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष किशोर सिंह नेगी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Estimated read time 1 min read





भीमताल : भीमताल के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष किशोर सिंह नेगी का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और सामाजिक, राजनीतिक तथा आम जनमानस ने गहरा दुख व्यक्त किया।
किशोर सिंह नेगी वर्ष 1988 में नगर पंचायत भीमताल के अध्यक्ष चुने गए थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपने विनम्र स्वभाव, सरल व्यक्तित्व और सामाजिक सरोकारों के कारण क्षेत्र में विशेष पहचान बनाई। स्थानीय विकास कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका को आज भी लोग याद करते हैं।
उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र के कई सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों ने कहा कि उनका निधन भीमताल क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
स्वर्गीय किशोर सिंह नेगी अपने पीछे तीन पुत्र, पुत्रवधुएं और नातियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
परिजनों के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा बुधवार सुबह 10 बजे उनके निवास ढुंगशील, तल्लीताल से चित्रशिला घाट, रानीबाग के लिए प्रस्थान करेगी।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours