देहरादून। द्वाराहाट से कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट की पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट (58) का निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से बीमार थीं। आज देर शाम उन्होंने दिल्ली फोर्टिस नोएडा हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।
उमा बिष्ट के निधन का समाचार सुनते ही सम्पूर्ण अल्मोड़ा जिले में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार कल उनके पैतृक घाट नौलाकोट में किया जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा को श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह असीम कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

+ There are no comments
Add yours