तल्ला रामगढ़ के विद्यार्थियों को दी एआइ और मशीन लर्निंग की जानकारी

Estimated read time 0 min read





बिड़ला इंस्टीट्यूट भीमताल की टीम ने तकनीकी प्रोजेक्ट्स का किया प्रदर्शन

भीमताल : बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज, भीमताल की एसडीजी काउंसिल की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज तल्ला रामगढ़ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) एवं मशीन लर्निंग विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक और एआइ आधारित प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी गई। करीब डेढ़ घंटे तक चले सत्र में संस्थान के पांच सदस्यीय छात्र दल ने विभिन्न तकनीकी प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन किया। साथ ही विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

कार्यक्रम डॉ. शिल्पी बिष्ट एवं कौशल भट्ट के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। विद्यालय प्रशासन ने इस पहल को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours