CBSE 12th Result: SGRR एजुकेशन मिशन के छात्र-छात्राओं का प्रशंसनीय प्रदर्शन

Estimated read time 1 min read


देहरादून। श्री गुरू राम राय एजुकेशन मिशन के स्कूलों के होनहार और मेधावी छात्रों ने एक बार फिर मिशन के संकल्प और उद्देश्य को फलीभूत किया हैं। मिशन के नौनिहालों ने शिक्षा के फलक पर सितारों जैसी चमक बिखेरी है। श्री महाराज जी के आशीर्वाद से संचालित इन स्कूलों में प्रतिभाओं में निरंतर निखार आ रहा है। आम आदमी के लिए सुगम शिक्षा उपलब्ध करा कर जहां मिशन ने अपने सेवा के संकल्प को पूरे उत्तर भारत में प्रतिपादित किया है वहीं इन स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपनी विलक्षण प्रतिभा का परिचय देते हुए सभी को अचंभित कर दिया है। मिशन के स्कूलों से शिक्षा प्राप्त मेधावी छात्र-छात्राएं चारों तरफ अपनी आभा बिखेर रहें है।

श्री गुरू राम राय एजुकेशन मिशन द्वारा संचालित पब्लिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं नें गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी केंन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद् द्वारा घोषित कक्षा 12 के परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जनपद देहरादून के समस्त विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। एस0जी0आर0आर0 एजुकेशन मिशन के चेयरमैन श्रीमंहत देवेन्द्र दास जी महाराज के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में स्कूलों के प्र्रधानाचार्य, प्रधानाचार्या, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं व उनके माता-पिता के अथक परिश्रम के परिणामस्वरूप यह संभव हुआ है।

विज्ञान संकाय में अनोखी राठी, श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल नहेरूग्राम ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, अनीस, श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल रेसकोर्स ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं आयुष रावत, श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल पटेल नगर ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वाणिज्य संकाय में सोमेश बडथ्वाल ने श्री गुरू राम राय एजुकेशन मिशन द्वारा संचालित समस्त विद्यालयों में, श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल रेसकार्स में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, दिवाक्षी मेहता, श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल तालाब ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं हरप्रीत कौर, श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल पटेल नगर ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कला संकाय मंे, श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल भानियावाला की चित्रा ने 96.4 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान, वेदिका नेगी, श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल, बालावाला ने 95.6 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान एवं ममता कुमारी, श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल, राजा रोड ने 94.2 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

श्री महाराज जी व एस0जी0आर0आर0 एजुकेशन मिशन प्रबन्धन ने समस्त छात्र-छात्राओं, प्रधानाचार्यों व समस्त शिक्षकों को इस सफलता पर बधाई दी है। उन्होंने समस्त छात्र-छात्राओं के सफल व उज्जवल भविष्य की कामना की है।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours