Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
उद्योगपति महेन्द्र शर्मा ने श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ का दान दिया
श्री बदरीनाथ धाम/ गोपेश्वर/ देहरादून। देश के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को 1 करोड़ 1 लाख रुपये का चेक दान स्वरूप प्रदान किया। बदरीनाथ धाम में मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने उनका स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी महेंद्र शर्मा देश के प्रसिद्ध उद्योगपति है तथा एक दशक से श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य है। उद्योगपति महेन्द्र शर्मा द्वारा देशभर के तीर्थस्थलों के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने में [more…]
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित, बालिकाओं ने मारी बाजी
शिक्षा मंत्री डा. रावत ने जारी किया रिजल्ट, उत्तीर्ण छात्रों को दी बधाई देहरादून। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने आज रामनगर स्थित विद्यालयी शिक्षा परिषद के सभागार में बोर्ड परीक्षओं के परिणाम जारी किये। इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल परिणाम 85.11 फीसदी जबकि हाईस्कूल में 92.10 फीसदी रहा है। इस अवसर पर विभागीय मंत्री डाॅ. रावत ने मेधावी छात्रों व उनके अभिभावकों से फोन पर बात कर उन्हें बधाई व शुभकानाएं दी। सूबे के शिक्षा मंत्री डाॅ. [more…]
नालसा जागृति योजना पर विधिक साक्षरता शिविर, छात्रों को दी गई कानून की जानकारी
भीमताल, 24 अप्रैल। नालसा जागृति योजना 2025 के तहत राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़, रामनगर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के अध्यक्ष/जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के निर्देशन में आयोजित हुआ।शिविर में सिविल जज (सीडी) एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल पारुल थपलियाल ने प्राधिकरण की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि नालसा जागृति योजना 2025 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल है, जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर कानूनी साक्षरता और जागरूकता को मजबूत [more…]
भीषण गर्मी के चलते स्कूलों के समय में बदलाव, सुबह 7 बजे से संचालित होंगे विद्यालय
भीमताल , 24 अप्रैल। जनपद में बढ़ती भीषण गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए शिक्षा विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूलों की समय सारणी में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है।मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि ग्रीष्म ऋतु में बढ़ती गर्मी और हीटवेव से होने वाली परेशानियों से बचाव के लिए 15 मई तक विद्यालयों का संचालन सुबह के समय किया जाएगा। इसके तहत प्रार्थना सभा का समय प्रातः 6:45 बजे तथा विद्यालय संचालन का समय [more…]
नैनीताल में महिलाओं की पहल बनी मिसाल, 2357 क्विंटल पीरूल एकत्र कर जंगलों को बचाने में निभाई बड़ी भूमिका
भीमताल। जनपद में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण और आजीविका सृजन का अनूठा उदाहरण पेश किया है। अब तक महिलाओं द्वारा कुल 2357 क्विंटल पीरूल एकत्रित किया जा चुका है, जबकि यह अभियान अभी भी जारी है।पीरूल, जो चीड़ के पेड़ों की अत्यंत ज्वलनशील पत्तियां होती हैं, जंगलों में आग फैलाने में बड़ी भूमिका निभाती हैं। ऐसे में महिलाओं द्वारा इसका संग्रहण कर जंगलों को आग से बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है।यह कार्य विकासखंड ओखलकांडा, रामगढ़, धारी, बेतालघाट, भीमताल और कोटाबाग [more…]
बाघ के बढ़ते आतंक पर कांग्रेस का हमला, सरकार पर लापरवाही का आरोप
भीमताल, 24 अप्रैल। पर्वतीय क्षेत्रों में बढ़ते बाघ के आतंक और वनाग्नि की घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने सरकार और वन विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने कहा कि लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद सरकार और वन विभाग निष्क्रिय बने हुए हैं, जिससे आम जनता भय के साए में जीने को मजबूर है।उन्होंने कहा कि बीते दो वर्षों से बाघ के हमलों में लगातार लोग शिकार हो रहे हैं, लेकिन सरकार ठोस रणनीति बनाने में विफल रही है। आरोप लगाया कि सरकार केवल आर्थिक सहायता के नाम पर [more…]
महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर, प्रशिक्षण योजनाओं को तेजी से लागू करने के निर्देश
भीमताल, 24 अप्रैल। मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल ने शुक्रवार को एनआरएलएम के तहत कार्यरत आईपीआरपी के साथ बैठक कर स्वयं सहायता समूह (SHG) एवं क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF) की गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक में ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया।मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ब्यूटी पार्लर, कैटरिंग, बागवानी एवं हाउसकीपिंग जैसे रोजगारपरक कार्यों से जोड़ने के लिए व्यवस्थित प्रशिक्षण कराया जाए। इसके लिए सभी विकासखंडों को आरसेटी तथा बागजाला ईटीसी के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम [more…]
श्री महंत इन्दिरेश अस्प्ताल में बिना सर्जरी घुटने के दर्द का सफल उपचार
कूल्ड आरएफए से किए गए उपचार से मरीज को मिल बड़ी राहत देहरादून। देहरादून में दर्द प्रबंधन के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। यह उपलब्धि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नाम दर्ज हुई है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में पहली बार कूल्ड रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन (आरएफए) तकनीक के माध्यम से घुटनों के गंभीर दर्द का सफल उपचार किया गया। इस आधुनिक और कम हस्तक्षेप वाली प्रक्रिया से बिना सर्जरी मरीज को लंबे समय तक राहत मिली है। 64 वर्षीय सावित्री देवी, जो लंबे समय से घुटने की ग्रेड-4 ऑस्टियोआर्थराइटिस से पीड़ित थीं और अत्यधिक दर्द के कारण [more…]
हेली सेवा को लेकर साइबर ठगों पर रुद्रप्रयाग पुलिस ने कसा शिकंजा
रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा को श्रद्धालुओं के लिए सुगम, सरल और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर द्वारा गठित साइबर फ्रॉड कम्बैट फोर्स ने यात्रा के नाम पर ठगी करने वाले साइबर अपराधियों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। यात्रा शुरू होने से पहले ही हेलीकॉप्टर सेवाओं और नामी कंपनियों के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वालों पर नकेल कसते हुए फोर्स द्वारा अब तक कुल 471 संदिग्ध माध्यमों (वेबसाइट, सोशल मीडिया पेज व मोबाइल नंबर) को ब्लॉक किया गया है। चिह्नित किए गए 260 फेसबुक पेजों में [more…]
गढ़वाल विश्वविद्यालय में यूईटी 2026-27 की अधिसूचना जारी
श्रीनगर (गढ़वाल) । हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (यूईटी) की अधिसूचना जारी कर दी है। इस परीक्षा के माध्यम से विश्वविद्यालय अपने तीनों परिसरों एवं 50 से अधिक संबद्ध महाविद्यालयों/संस्थानों में संचालित बी.एड., एम.एड., बी.पी.एड., एम.पी.एड., बी.लिब., एम.लिब., एल.एल.बी. सहित समस्त स्नातकोत्तर डिग्री एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश देगा। विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित लगभग 14 स्कूलों में कला, विज्ञान, वाणिज्य, प्रबंधन, इंजीनियरिंग, जीवन विज्ञान, पृथ्वी विज्ञान, शिक्षा, विधि एवं सामाजिक विज्ञान जैसे क्षेत्रों के अनेक पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। इन सभी स्कूलों के विभिन्न कोर्स में प्रवेश यूईटी के माध्यम से किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने एनईपी 2020 के प्रावधानों के अनुरूप एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अपने परिसरों में आगामी सत्र से एक [more…]
