Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
प्राचीन माँ अम्बिका देवी मंदिर राजपुर में माता के भजनों और जागर पर झूमे भक्तगण
नवरात्र की पावन बेला पर राजपुर में बही भक्ति की गंगा, माता के जयकारों के साथ लगे श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने राज्यवासियों व देशवासियों को दी रामनवमी की बधाई जागर संध्या में देवी भक्ति का उमड़ा सैलाब, श्रद्धालु हुए भाव-विभोर, रातभर चला भक्ति उत्सव, झूम उठे श्रद्धालु नंदा राजजात की झलक और देवी स्तुति ने बांधा समां, भक्तों ने किया भावपूर्ण नृत्य देहरादून। राजपुर की शांत वादियों में स्थित माँ अंबिका देवी प्राचीन सिद्ध पीठ मंदिर में गुरुवार रात भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री गुरु राम राय [more…]
28 मार्च को रात 8:30 बजे से 1 घंटे तक बंद रखें लाइट्स
देहरादून।। उत्तराखण्ड शासन ने 28 मार्च, 2026 की रात्रि 8:30 बजे से 9:30 बजे तक ‘Earth Hour’ मनाने का निर्णय लिया है। इस दौरान प्रदेशवासियों से एक घंटे के लिए सभी गैर-जरूरी लाइट एवं विद्युत उपकरण बंद रखने की अपील की गई है। यह पहल प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की जा रही है। यह अभियान WWF India, नई दिल्ली के पत्र के क्रम में संचालित किया जा रहा है। प्रदेश के सभी नागरिकों से इस वैश्विक पर्यावरणीय पहल में सक्रिय भागीदारी निभाने [more…]
1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान
एक क्लिक पर अपने BLO के लिए बुक करा सकते हैं फोनकॉल राजनैतिक दलों ने अब तक की 19 हजार BLA की नियुक्ति देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने शुक्रवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कान्फ्रेंस कर आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों और प्रगति के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ जोगदंडे ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशन में प्रदेश में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण के दृष्टिगत प्री-एसआईआर फेज में 85 प्रतिशत से अधिक मैपिंग का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। उन्होंने [more…]
शिक्षकों के वार्षिक स्थानांतरण का होमवर्क करे विभागः डाॅ. धन सिंह रावत
प्रमोशन प्रकरण निस्तारण में अधिकारियों को दिये तेजी लाने के निर्देश देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षकों के वार्षिक स्थानांतरण हर हाल में किये जायेंगे। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दे दिये गये हैं, साथ ही विद्यालयों के कोटीकरण को लेकर उच्च न्यायालय में दायर याचिका में तथ्यों के साथ ठोस पैरवी करने को भी कहा गया है। इसके अलावा शिक्षकों के पदोन्नति प्रकरण के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने बताया कि वार्षिक स्थानांतरण [more…]
कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था
देहरादून। खादी एवं ग्रामोद्योग तथा ग्राम्य विकास मंत्री भरत चौधरी ने शुक्रवार को श्री दरबार साहिब पहुंचकर मत्था टेका और देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन एवं श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार श्री दरबार साहिब पहुंचे भरत चौधरी का परंपरानुसार भव्य स्वागत किया गया। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने उन्हें श्री दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। दोनों के बीच उत्तराखण्ड के समसामयिक [more…]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण
नई दिल्ली/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के विकास के लिये केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र के सहयोग से राज्य विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड आगमन का भी निमंत्रण प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को टिहरी जनपद में स्थित शक्तिपीठ मां सुरकंडा देवी की रेप्लिका, बद्री गाय का घी के साथ ही राज्य के अलग- अलग जिलों से मंगाई पांच प्रकार की [more…]
डॉ. तन्वी के आत्महत्या मामले में विस्तृत जांच जरुरी, मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने SSP को लिखा पत्र
दो महीने बाद डा. तन्वी पीजी कोर्स पूरा कर शुरू करने वाली थी एसआर शिप देहरादून। एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर पीजी डॉक्टर तन्वी के आत्महत्या मामले की जांच की मांग की है। काॅलेज प्रबंधन का कहना है कि तभी सभी परतों से पर्दा उठेगा। परदे के पीछे भी कोई ऐसा हो सकता है जो डॉ. तन्वी की आत्महत्या की घटना पर गुमराह कर रहा हो। काॅलेज प्रबंधन का कहना है कि आत्महत्या से पहले डॉ. तन्वी या उनके माता-पिता ने कभी कोई लिखित शिकायत पुलिस, प्रशासन, एसजीआरआर यूनिवर्सिटी वीसी ऑफिस, रजिस्ट्रार ऑफिस या [more…]
मंत्री के दौरे से पहले गड्ढे भरकर ‘आइना’, भीमताल में अनोखा विरोध
भीमताल, 26 मार्च । विधानसभा भीमताल में सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एवं राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने अनोखे अंदाज में विरोध जताया। उन्होंने पदमपुरी-खुटानी धारी मार्ग पर गहरे गड्ढों को मिट्टी से भरकर मंत्री के आगमन से पहले “आइना” दिखाने का प्रयास किया।पनेरू ने तंज कसते हुए कहा कि शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा के पहले दौरे के दौरान उन्हें झटके न लगें, इसलिए “स्वागत” के रूप में सड़कों के गड्ढे भरे गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि व्यवस्था की वास्तविक स्थिति [more…]
शिक्षकों को अपने गृह जनपद आने-जाने के लिए साल में मिलेगा दो दिन का यात्रा अवकाश
देहरादून। राजकीय शिक्षक संघ के आम चुनाव में अब लोकतांत्रिक प्रणाली से कराये जाएंगे। जिसमें सभी शिक्षक प्रत्यक्ष रूप से प्रतिभाग कर अपने मत का प्रयोग करेंगे, ताकि प्रत्येक शिक्षक अपने प्रतिनिधि का चुनाव कर सके। इसके अलावा शिक्षकों को अब अपने गृह जनपद आने-जाने के लिये साल में एक बार दो दिन का यात्रा अवकाश मिलेगा, इस सम्बंध में शीघ्र ही शासनादेश जारी कर दिया जायेगा। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राजकीय शिक्षक संघ के आम चुनाव में सभी शिक्षकों की शतप्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने की लंबे समय से शिक्षक वर्ग मांग [more…]
मुख्यमंत्री ने किया देहरादून–पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर देहरादून-पिथौरागढ़-देहरादून विमान सेवा का शुभारंभ किया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि रामनवमी के शुभ अवसर पर देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए 42 सीटर विमान सेवा शुरु होने से पिथौरागढ़ – देहरादून का सफर एक घंटे में पूरा हो सकेगा। उन्होंने कहा कि यह विमान सेवा सामरिक रूप से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय था जब हवाई यात्रा करना केवल विशिष्ट और सम्पन्न वर्ग के लोगों के लिए ही संभव माना जाता था। परंतु आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हवाई चप्पल पहनने [more…]
