हरित भविष्य के लिए पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाएं : राज्यपाल

Estimated read time 0 min read





भीमताल : विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पर्वत श्रृंखलाएं, वन, नदियां और जैव विविधता प्रदेश की अमूल्य धरोहर हैं, जिनका संरक्षण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
राज्यपाल ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण को बढ़ावा देना, प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाना, जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखना और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस को केवल एक दिन तक सीमित न रखते हुए इसे जनभागीदारी का अभियान बनाया जाना चाहिए। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में सामूहिक प्रयास करने की अपील की।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours