Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
नैनीताल में ‘विकसित भारत युवा संसद–2026’ का सफल आयोजन, लोकतंत्र पर युवाओं ने रखे सशक्त विचार
भीमताल। मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना, कुमाऊँ विश्वविद्यालय के समन्वय से मंगलवार को डीएसबी परिसर, नैनीताल में “विकसित भारत युवा संसद–2026” का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विकासखंडों से आए 50 से अधिक युवाओं ने “आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उद्घाटन सत्र में प्रो. संजय पंत (डीएसडब्ल्यू), प्रो. ललित तिवारी, डॉ. शिवांगी चन्याल, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी तथा उपनिदेशक श्रीमती डॉल्वी तेवतिया ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।निर्णायक मंडल [more…]
टिहरी लेक फेस्टिवल से पर्यटन को नई उड़ान, 6 से 9 मार्च तक सजेगा रोमांच और संस्कृति का महाकुंभ
भीमताल । झील की लहरों पर रोमांच, पर्वतों की गोद में ट्रैकिंग और आध्यात्म के संग योग—इन सबका संगम 6 से 9 मार्च के बीच आयोजित होने जा रहे टिहरी लेक फेस्टिवल में देखने को मिलेगा। टिहरी जिला प्रशासन और उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘Himalayan O₂ – टिहरी लेक फेस्टिवल’ का शुभारंभ 6 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किए जाने का प्रस्ताव है।चार दिवसीय आयोजन के दौरान टिहरी झील की सैर, गंगा की वेगवान धाराओं में राफ्टिंग, खैट पर्वत की ट्रैकिंग, देवप्रयाग संगम तट पर योग और [more…]
दिव्यांग शिविर में चिकित्सकों से अभद्रता का आरोप, भीमताल विधायक पर गंभीर सवाल
भीमताल। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश पनेरु ने भीमताल विधायक रामसिंह कैड़ा पर खनस्यूं में आयोजित दिव्यांग शिविर के दौरान चिकित्सकों के साथ अभद्रता एवं दबाव बनाने का आरोप लगाया है।जारी बयान में पनेरु ने कहा कि 23 फरवरी को आयोजित चिकित्सा शिविर में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. जगदीप सिंह पटपटिया सहित अन्य चिकित्सकों के साथ अमर्यादित व्यवहार किया गया। आरोप है कि चिकित्सकों पर अनुचित रूप से दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने का दबाव बनाया गया और मना करने पर देख लेने की धमकी दी गई।प्रेस वक्तव्य के अनुसार, सोबन [more…]
भीमताल में महिलाओं की होली की धूम
भीमताल । रामलीला मैदान मल्लीताल में बुधवार को महिलाओं की होली की धूम रही। महिला कल्याण समिति और ऑल इंडिया वूमेन कॉफ्रेंस की ओर से होली का आयोजन किया गया। होली में महिलाओं ने अबीर उड़ता गुलाल उड़ाता, मत मारो पिया होली आई रहे ‘ के गीतों में ठुमके लगाए। महिलाओं ने अबीर और गुलाल का टीका लगाकर होली की बधाई दी। समिति अध्यक्ष आशा उप्रेती ने कहा कि समिति की ओर से हर साल होली का आयोजन किया जाता है। होली में चेयरमैन सीमा टम्टा, पूर्व चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया, बीना आर्या, नीमा [more…]
दून विश्वविद्यालय में ‘थिएटर इन एजुकेशन’ कार्यशाला ने दी नई दिशा: प्रो. सुरेखा डंगवाल
देहरादून। दून विश्वविद्यालय के रंगमंच एवं लोक प्रदर्शन कला विभाग द्वारा आयोजित ‘थिएटर इन एजुकेशन’ कार्यशाला के तीन दिवसीय सत्र उत्साह, रचनात्मकता और मानवीय ऊर्जा के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने कहा कि “थिएटर इन एजुकेशन शिक्षा को जीवंत और संवेदनशील बनाने का सशक्त माध्यम है।डीएसडब्ल्यू प्रो. एचसी पुरोहित ने नाट्यशास्त्र को इसकी समृद्ध परंपरा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। कार्यशाला का संचालन थिएटर विशेषज्ञ रजनीश बिष्ट ने किया। विभाग के प्राध्यापक डॉ. अजीत पंवार एवं डॉ. कैलाश कंडवाल ने आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। तीन दिवसीय सत्र में ‘स्व-परिचय’, ‘मशीन खेल’, ‘भावात्मक चाल’ और ‘स्थिर चित्र’ जैसे [more…]
सरकारी कार्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने और अप्रिय घटनाओं की रोकथाम के लिए SOP जारी
Home/राजकाज/सरकारी कार्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने और अप्रिय घटनाओं की रोकथाम के लिए SOP जारी राजकाज विभागाध्यक्षों को अपने कार्यालयों में SOP का कड़ाई से पालन करने के निर्देश
महिला को चापड़ दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने लोअर राजीव नगर के एक युवक हिरासत में लिया है। आरोप है कि युवक ने एक महिला पर अश्लील कमेंट किए। महिला अपने कुछ अन्य साथियों के साथ जब विरोध करने युवक की दुकान पर पहुंची तो उसने महिला को चापड़ दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस को आज 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक युवक द्वारा एक महिला को चापड़ दिखाने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी करने पर पता चला कि महिला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी, जिस [more…]
उत्तराखण्ड में बिल्डिंग बायलाॅज में होगा संशोधन
सीबीआरआई के निदेशक प्रो. प्रदीप करेंगे समिति की अध्यक्षता देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य की बढ़ती भूकंपीय संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने भवन निर्माण नियमों को अधिक सुरक्षित और वैज्ञानिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। भारतीय मानक ISO 1893-2025 के अनुसार पूरे राज्य के भूकंप जोन छह में शामिल होने के बाद अब बिल्डिंग बायलाॅज में व्यापक संशोधन किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन द्वारा वर्तमान बिल्डिंग बायलाॅज की समीक्षा एवं संशोधन हेतु सीएसआईआर-सीबीआरआई रुड़की के निदेशक प्रो. आर. प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में 14 सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति [more…]
रिश्वतखोर दरोगा विजिलेंस के हत्थे चढ़ा
ऊधमसिंह नगर। विजिलेंस की टीम ने दिनेशपुर थाने में तैनात एक दरोगा को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दिनेशपुर निवासी शिकायतकर्ता ने विजिलेंस के हल्द्वानी सेक्टर में शिकायत की थी कि उसके नाम पर थाना गदरपुर में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज है, जिसकी विवेचना दिनेशपुर थाने में तैनात एएसआई अनवर अहमद कर रहे हैं। शिकायतकर्ता का आरोप था कि एएसआई अनवर अहमद ने मुकदमे को निपटाने के एवज में उनसे ₹15,000 की रिश्वत की मांग की। विजिलेंस टीम ने शिकायत की जांच कर आरोपी को ट्रैप करने के लिए जाल बिछाया। आज विजिलेंस की हल्द्वानी सेक्टर की [more…]
उत्तराखंड पुलिस के लिए गर्व का क्षण, राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित SKOCH Award के लिए चयन
एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण देहरादून। उत्तराखंड पुलिस के लिए गर्व का विषय। चारधाम यात्रा 2025 के सफल संचालन हेतु विकसित अभिनव ट्रैफिक एवं कंट्रोल रूम प्रबंधन प्रणाली को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित SKOCH (India’s Honest Independent Honour) Award के लिए चयनित किया गया है। पुलिस अधीक्षक (यातायात) देहरादून लोकजीत सिंह के नेतृत्व में “चारधाम यात्रा 2025 : निर्बाध तीर्थ प्रबंधन हेतु अभिनव कंट्रोल रूम समाधान” नामांकन को 106वें SKOCH समिट में सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान शासन एवं विकास के क्षेत्र में विशिष्ट और परिणाम-आधारित नवाचारों के लिए [more…]
