Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

डिजिटल मोड में होगी भारत की जनगणना 2027, प्रशिक्षण के दूसरे दिन जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

भीमताल , 26 फरवरी। भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को सर्किट हाउस काठगोदाम में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित प्रधान जिला जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मास्टर ट्रेनरों द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण के दौरान सभी शंकाओं का समाधान अवश्य कर लें, ताकि वे अपने अधीनस्थ कार्मिकों को भी सटीक एवं प्रभावी जानकारी प्रदान कर सकें और भविष्य में जनगणना कार्य के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

400 ग्राम चरस के साथ चार गिरफ्तार

ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत भीमताल पुलिस की सख्त कार्रवाई, वाहन सीज भीमताल। ड्रग फ्री देवभूमि मिशन के अंतर्गत नैनीताल पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चाफी रोड स्थित वन विभाग बैरियर पर 434 ग्राम अवैध चरस के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त अल्टो कार को भी कब्जे में ले लिया है।पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र एवं क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार 25 फरवरी को धानाचूली [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मल्लिकार्जुन स्कूल में इंटर स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता, 70 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

स्वर्ण, रजत व कांस्य पदकों के लिए प्रतिभागियों में रही कड़ी प्रतिस्पर्धा भीमताल। मल्लिकार्जुन स्कूल भीमताल के तत्वावधान में गुरुवार को इंटर स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का संचालन फ्यूचर ताइक्वांडो अकादमी भीमताल की ओर से किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों से आए 70 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. शबाना मौजूद रहीं। उन्होंने विजेताओं और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ताइक्वांडो जैसे खेल न केवल शारीरिक मजबूती प्रदान करते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी आत्मविश्वास और आत्मरक्षा की भावना विकसित करते [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

झूतिया में बाघ का बढ़ता आतंक, दो माह से दहशत में जी रहे ग्रामीण

वन विभाग पर लापरवाही का आरोप, सरकार से ठोस रणनीति की मांग भीमताल। रामगढ़ ब्लॉक के झूतिया गांव में बाघ का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले दो महीनों से ग्रामीण भय के साये में जीवन यापन कर रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि बच्चों का स्कूल जाना और महिलाओं का बाजार तक निकलना भी जोखिम भरा हो गया है। गांव में लगातार हो रहे हमलों से लोगों की दिनचर्या पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुकी है।ग्रामीणों के अनुसार बाघ आए दिन मवेशियों को निशाना बना रहा है। अब तक कई गाय, बैल और [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कुमाऊं में नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, मेडिकल स्टोर से 20 हजार से ज्यादा प्रतिबंधित गोलियां बरामद

देहरादून। प्रदेश में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा अभियान छेड़ दिया है। सचिव स्वास्थ्य व आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सचिन कुर्वे के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में प्रदेशभर में औषधि निरीक्षण की विशेष कार्रवाई चल रही है। इसी अभियान के तहत कुमाऊँ मंडल में बड़ी छापेमारी कर नशे के कारोबार पर करारा प्रहार किया गया। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना पुलभट्टा क्षेत्र, जनपद उधम सिंह नगर में एक मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद कीं। यह कार्रवाई स्पेशल [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी को चम्पावत से आए होल्यारों ने दी होली की शुभकामनाएं

देहरादून। जनपद चम्पावत के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों से आए होल्यारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की और पारंपरिक अंदाज में उन्हें होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर होल्यारों ने कुमाऊँ अंचल की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का अनुपम प्रदर्शन करते हुए खड़ी एवं बैठकी होली के पारंपरिक लोकगीतों का सुमधुर गायन किया। मुख्यमंत्री धामी ने सभी होल्यारों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें  सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, शास्त्रीय संगीत परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता का [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

डिजिटल होगी जनगणना 2027, मोबाइल ऐप से जुटेगा डाटा; तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

भीमताल । भारत की भारत की जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सर्किट हाउस काठगोदाम में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने की। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों द्वारा चार्ज अधिकारियों को विस्तृत जानकारी दी गई।अपर जिलाधिकारी ने बताया कि पहली बार जनगणना पूर्णतः डिजिटल मोड में की जाएगी। डाटा मोबाइल ऐप के माध्यम से एकत्र किया जाएगा, जिसके लिए प्रगणक और पर्यवेक्षक स्वयं अपने मोबाइल का उपयोग करेंगे। जनगणना की मॉनिटरिंग Census Management and Monitoring System (CMMS) पोर्टल के जरिए की जाएगी।उन्होंने जानकारी दी कि [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मैदान में उतरे मंडलायुक्त, बैडमिंटन खेल बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला; ताइक्वांडो पदक विजेताओं का सम्मान

भीमताल । कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान खेल और खिलाड़ियों के प्रति विशेष उत्साह के साथ नजर आए। स्थानीय इंडोर स्टेडियम पहुंचकर उन्होंने खेल व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और स्वयं बैडमिंटन कोर्ट पर उतरकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।स्टेडियम में पहुंचते ही आयुक्त ने बैडमिंटन रैकेट थामकर नन्हे खिलाड़ियों के साथ खेला। आयुक्त को अपने बीच खिलाड़ी के रूप में पाकर बच्चे उत्साहित दिखे। खेल के बाद उन्होंने खिलाड़ियों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि खेल में आगे बढ़ने के लिए [more…]

उत्तराखण्ड

क्रिटिकल केयर ब्लॉक निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा: कुमाऊं कमिश्नर

भीमताल। कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत ने खोली स्थित निर्माणाधीन 50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और तय समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए।निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। पानी की फिजूल बर्बादी पाए जाने पर उन्होंने संबंधित ठेकेदार पर ₹20 हजार का अर्थदंड लगाने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में गुणवत्ता या समयबद्धता [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

नैनीताल में ‘विकसित भारत युवा संसद–2026’ का सफल आयोजन, लोकतंत्र पर युवाओं ने रखे सशक्त विचार

भीमताल। मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना, कुमाऊँ विश्वविद्यालय के समन्वय से मंगलवार को डीएसबी परिसर, नैनीताल में “विकसित भारत युवा संसद–2026” का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विकासखंडों से आए 50 से अधिक युवाओं ने “आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उद्घाटन सत्र में प्रो. संजय पंत (डीएसडब्ल्यू), प्रो. ललित तिवारी, डॉ. शिवांगी चन्याल, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी तथा उपनिदेशक श्रीमती डॉल्वी तेवतिया ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।निर्णायक मंडल [more…]