Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
काठगोदाम-दानीजाला–अमृतपुर बाईपास को मिली 1.75 करोड़ की स्वीकृति, जाम से मिलेगी राहत
भीमताल, 17 मार्च। काठगोदाम से दानीजाला होते हुए सिमलखेत के रास्ते एचएमटी अमृतपुर तक प्रस्तावित बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण के लिए 1 करोड़ 75 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा की मांग पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मोटर मार्ग के निर्माण को मंजूरी देते हुए शासनादेश जारी कर दिया है।विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि काठगोदाम से रानीबाग के बीच गुलाब घाटी के पास अक्सर भारी जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके कारण भीमताल विधानसभा क्षेत्र के साथ ही पूरे कुमाऊं से आने-जाने [more…]
पतलोट में रोजगार मेले का सफल आयोजन, 84 युवाओं का चयन
भीमताल), 17 मार्च। ओखलकांडा विकासखंड के पतलोट क्षेत्र में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत एक दिवसीय भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख के.डी. रुवाली के प्रयासों से आयोजित इस मेले में सेवायोजन कार्यालय नैनीताल के सहयोग से विभिन्न कंपनियों ने प्रतिभाग कर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए।रोजगार मेले में Quess Corp Ltd तथा टाटा मोटर्स की टीम ने भाग लेते हुए अभ्यर्थियों का पंजीकरण और साक्षात्कार प्रक्रिया संपन्न कराई। इस दौरान 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के बड़ी संख्या में [more…]
देहरादून-पिथौरागढ़ के लिए क्षेत्रीय सम्पर्क योजना के तहत उड़ान सेवा जल्द
देहरादून। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर बताया है कि देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच आरसीएस उड़ान सेवा जल्द शुरु हो सकती हैं। मुख्यमंत्री धामी ने बीते दिनों केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच उड़ान सेवाओं को मजबूत करने के लिए पत्र लिखा था। इसी क्रम में केंद्रीय केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बताया है कि देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच क्षेत्रीय सम्पर्क योजना के तहत उड़ान सेवा के लिए, मैसर्स स्काईहॉप एविएशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जरूरी औपचारिकताओं को पूरा किया जा [more…]
श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति चारधाम यात्रा तैयारियों में जुटी: हेमंत द्विवेदी
देहरादून। चारधाम यात्रा अप्रैल से शुरू हो रही है। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल, श्री केदारनाथ धाम के 22 और श्री गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन 19 अप्रैल को खुलेंगे। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने आज कैनाल रोड स्थित बीकेटीसी कार्यालय के निकट आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि प्रदेश सरकार के स्तर पर धामों में यात्रा तैयारियां त्वरित गति से चल रही हैं। बीकेटीसी का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सरल और सुगम दर्शन करना है। इसके लिए बीकेटीसी के बजट में आवश्यक प्रावधान किए गए [more…]
Page not found – Rajkaj Live News
Page not found – Rajkaj Live News 404 🙁 Oops! That page can’t be found. It seems we can’t find what you’re looking for. Perhaps searching can help. Back to top button
सचिवालय बैडमिंटन क्लब की स्मारिका “प्रयास बेहतर कल के लिए” का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन
भीमताल , 17 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में Uttarakhand Secretariat Badminton Club द्वारा प्रकाशित स्मारिका “प्रयास बेहतर कल के लिए” का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को स्मारिका प्रकाशन के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की पहलें खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ सकारात्मक कार्य संस्कृति के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल मानव जीवन में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने सचिवालय कर्मियों से नियमित रूप [more…]
कैंचीधाम जाम से राहत की तैयारी, मुख्य सचिव ने भवाली-रातिघाट बाईपास कार्यों का किया निरीक्षण
भीमताल, 17 मार्च। जिले के भ्रमण पर पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को कैंचीधाम क्षेत्र में लगने वाले जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए बन रहे भवाली-रातिघाट बाईपास, भवाली बाईपास और मंदिर परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले बाईपास मार्ग पर यातायात सुचारू कराया जाए ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को जाम से राहत मिल सके।निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने कैंचीधाम बाईपास (सेनिटोरियम-रातिघाट) मार्ग के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए [more…]
गैस संकट के लिए केंद्र सरकार की अदूरदर्शी नीतियां जिम्मेदार: डॉ. हरक सिंह रावत
देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने देश में बढ़ते एलपीजी गैस और तेल संकट को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। डॉ. रावत ने कहा कि आज पूरे देश में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर संकट जैसे हालात पैदा हो गए हैं, लेकिन सरकार इसे स्वीकार करने के बजाय जनता को गुमराह कर रही है। एक तरफ सरकार गैस की कमी से इनकार कर रही है, वहीं दूसरी ओर गैस बुकिंग के बीच शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की जनता को बांटते हुए 25 और 45 दिन [more…]
प्रकृति का तांडव: भीमताल विधानसभा में अंधड़ से भारी तबाही, फसलें जमींदोज, कई घरों की छतें उड़ीं
भीमताल, 16 मार्च। भीमताल विधानसभा क्षेत्र में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने भारी तबाही मचा दी। धारी ब्लॉक और पदमपुरी क्षेत्र में आए तेज अंधड़ और आंधी-तूफान के कारण किसानों की तैयार खड़ी गेहूं और जौ की फसलें खेतों में बिछ गईं। वहीं कई गांवों में मकानों की छतें उड़ने और पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।धारी ब्लॉक के ग्राम दुदुली निवासी काश्तकार त्रिपुरा बेलवाल ने बताया कि गेहूं और जौ की फसलें कटाई के लिए [more…]
जिला बार एसोसिएशन चुनाव कार्यक्रम जारी, 30 मार्च को मतदान
भीमताल। जिला बार एसोसिएशन नैनीताल के वर्ष 2026–27 की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश चंदोला ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 मार्च को मतदान कराया जाएगा तथा उसी दिन मतगणना के बाद शाम तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।मुख्य चुनाव अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव प्रक्रिया के तहत 23 और 24 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक नामांकन प्रपत्रों की बिक्री की जाएगी। इसके बाद 25 और 27 मार्च [more…]
