Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
दिवंगत पत्रकार मंजुल सिंह माजिला के परिवार को आर्थिक सहायता की संस्तुति
देहरादून। आज सूचना निदेशालय में महानिदेशक सूचना विभाग बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में पत्रकार कल्याण कोष एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना की समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकार कल्याण कोष के कुल 11 प्रकरणों पर विचार किया गया तथा समिति द्वारा पात्र 06 प्रकरणों पर सर्वसम्मति से कुल ₹30 लाख की आर्थिक सहायता दिये जाने की संस्तुति प्रदान की गई। इन्हीं प्रकरणों के अन्तर्गत विगत माह में दिवंगत हुए पत्रकार स्व. मंजुल सिंह माजिला के परिवार को भी समिति द्वारा आर्थिक सहायता की संस्तुति प्रदान की गई है। महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि बैठक में [more…]
मुख्यमंत्री ने तीन लोगों, नौ संस्थानों और चार औद्योगिक प्रतिष्ठानों को SDG अचीवर्स अवॉर्ड से किया सम्मानित
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में एस.डी.जी अचीवर्स अवॉर्ड समारोह में 3 व्यक्तियों, 09 संस्थानों और 04 औद्योगिक प्रतिष्ठानों को एसडीजी अचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष के एसडीजी अचीवर्स अवॉर्ड से पुरस्कृत व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा की जा रही अभिनव पहलों की पुस्तक ‘अग्रगामी 2.0’ और एसडीजी इंडेक्स उत्तराखण्ड 2023-2024 का भी लोकार्पण किया। सीपीपीजीजी द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए जारी जनपदवार एसडीजी रैंकिंग में नैनीताल जनपद प्रथम स्थान, देहरादून दूसरे और उत्तरकाशी तीसरे स्थान पर रहे। तीनों जनपदों के मुख्य विकास अधिकारी को भी मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित [more…]
टिहरी में कार खाई में गिरी, डाकपत्थर चौकी में तैनात दरोगा की मौत
नरेंद्रनगर। बगड़धार के पास एक अल्टो कार खाई में गिरी गई। हादसे में कार सवार की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त उत्तराखंड पुलिस के सब इंस्पेक्टर अरविंद डंगवाल के रुप में हुई। डंगवाल डकपत्थर चौकी में तैनात थे। एसडीआरएफ ने शव को खाई से निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया। आज पुलिस थाना नरेंद्रनगर ने एसडीआरएफ टीम को सूचना दी कि बगड़धार के पास एक अल्टो कार 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी अर्जुन सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। एसडीआरएफ टीम रोप की सहायता [more…]
टिहरी में कार खाई में गिरी, कार सवार की मौत
नरेंद्रनगर। बगड़धार के पास एक अल्टो कार खाई में गिरी गई। हादसे में कार सवार की मौत हो गई। एसडीआरएफ ने शव को खाई से निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया।आज पुलिस थाना नरेंद्रनगर ने एसडीआरएफ टीम को सूचना दी कि बगड़धार के पास एक अल्टो कार 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी अर्जुन सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई।एसडीआरएफ टीम रोप की सहायता से 300 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त कार तक पहंुची। कार में एक व्यक्ति सवार था, जिसकी मौके पर ही [more…]
सरकार के तीन साल पूरे होने पर गलनी खनश्यू में भव्य आयोजन
विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार भीमताल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार के सफलतम तीन वर्ष पूरे होने पर भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक, गलनी खनश्यू में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक राम सिंह कैड़ा ने की, जबकि मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल माध्यम से जनता को संबोधित किया।विधायक राम सिंह कैड़ा ने विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बीते तीन वर्षों में उत्तराखंड ने विकास के नए आयाम छुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री धामी के [more…]
उत्तराखंड में पहली बार राज्यस्तरीय रोजगार मेले में माध्यमिक विद्यालयों के 146 छात्र-छात्राओं को मिली नौकरी
देहरादून। समग्र शिक्षा के अन्तर्गत राज्य में पहली बार विद्यालयी शिक्षा के अधीन राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए आज राज्य स्तरीय रोजगार मेला (Job fair) का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ‘हिन्दू नेशनल इण्टर कॉलेज‘ लक्ष्मण चौक,देहरादून में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभी जनपदों से कुल 356 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतिभागियों में 197 बालक एवं 159 बालिका सम्मिलित हुए। रोजगार मेले में कुल 12 प्रतिष्ठित कम्पनियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें 11 कम्पनियां भौतिक रूप से सम्मिलित हुई जबकि 01 कम्पनी द्वारा ऑनलाईन माध्यम से बच्चों का साक्षात्कार लिया [more…]
उत्तराखंड में धामी सरकार के तीन वर्ष पूरे, प्रदेशभर में जश्न का माहौल
देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार ने अपने तीन वर्ष सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर पूरे प्रदेश में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मैदान से लेकर पहाड़ तक, हर जगह उत्साह और ऊर्जा का अनोखा नज़ारा देखने को मिला। देहरादून से लेकर राज्य के दूरस्थ गांवों तक जश्न का माहौल बना रहा। महिलाएं, युवा, बुजुर्गकृसभी वर्गों ने इन आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। हर क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को साझा किया गया। प्रदेशभर में आयोजित कार्यक्रमों में सरकार की तीन वर्षों की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को रेखांकित किया [more…]
चारधाम यात्रा के दौरान आपदाओं से निपटने के लिए यूएसडीएमए से कसी कमर
एनडीएमए और यूएसडीएमए मिलकर करेंगे मॉक ड्रिल मॉक ड्रिल के जरिये विभिन्न विभागों की तैयारियों को परखा जाएगा चारधाम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता: श्री सुमन देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण ने आगामी चारधाम यात्रा को लेकर अपनी तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण और उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा संयुक्त रूप से चारधाम यात्रा के दौरान संभावित आपदाओं का प्रभावी तरीके से सामना करने और चारधाम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल माह में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। सचिव आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने मॉक [more…]
श्री झण्डे जी पर दर्शन मनौतियों के लिए अब लगा दूनवासियों का तांता
देहरादून। 19 मार्च को श्री झण्डे जी आरोहण के बाद दून के ऐतिहासिक श्री झण्डे जी महोत्सव का आगाज हो चुका है। देश विदेश से आई संगतें श्री झण्डे जी आरोहण का साक्षी बनकर अपने अपने गृह जनपदों को लौट चुकी हैं। अब देहरादून व आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु श्री झण्डे जी पर माथा टेकने पहुंच रहे हैं और मेले की रौनक में चार चांद लगा रहे हैं। आज श्री झण्डे जी आरोहण के बाद पहला रविवार है। छुट््टी का दिन होने के कारण मेले में श्रद्धालुओं की भारी चहल पहल रही। शनिवार को भी भारी संख्या में दून [more…]
तीन साल के जश्न से निकलीं रोजगार की तीन गारंटी
छात्रों-युवाओं पर फोकस, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए आर्थिक सहायता और प्रशिक्षण दस करोड़ रूपये तक के सरकारी कार्य स्थानीय ठेकेदारों को ही परेड ग्राउंड देहरादून में सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित देहरादून। तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्रों-युवाओं, उपनल और संविदाकर्मियों के लिए तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों और स्नातक डिग्री प्राप्त युवाओं को राज्य सरकार आर्थिक सहायता देगी। एक समर्पित मंच के माध्यम से उनके रोजगारपरक कौशल को विकसित करने लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था [more…]
