Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का आयोजन

वीर जवानों को किया नमन भीमताल : भारतीय सेना द्वारा आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में सोमवार को भीमताल विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली गई। यह यात्रा भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन की बड़ी भागीदारी के साथ विधायक राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में निकाली गई। यात्रा की शुरुआत मिनी स्टेडियम से हुई, जो गोरखपुर चौराहे और बाजार से होती हुई रामलीला मैदान तक पहुंची। इस दौरान हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में लोग देशभक्ति के नारों के साथ शामिल हुए। देशभक्ति गीतों और जयघोष [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

जुताई के दौरान करंट लगने से बैल की मौत, मुआवजे की मांग

भीमताल : धारी ब्लॉक के ग्राम पंचायत दुदुली स्थित बसकनला गांव में शुक्रवार को खेत में जुताई के दौरान करंट की चपेट में आने से एक बैल की मौत हो गई, जबकि दूसरा बैल गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा किसान मोहन चंद्र के खेत में हुआ। जानकारी के अनुसार, खेत में जुताई के दौरान अचानक बैल विद्युत करंट की चपेट में आ गया, जिससे एक बैल की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा बैल बुरी तरह झुलस गया, जो वर्तमान में घर में घायल अवस्था में पड़ा है। घटना की [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

अंधेरे में डूबी मल्लीताल-डाठ रोड, मोबाइल की लाइट से चलने को मजबूर पर्यटक

भीमताल : पर्यटन सीजन चरम पर है, लेकिन मल्लीताल-डाठ रोड पर अंधेरे ने सैलानियों की राह मुश्किल कर दी है। हालात ऐसे हैं कि पर्यटक मोबाइल की टॉर्च जलाकर रास्ता तय करने को मजबूर हैं। डाठ से मल्लीताल की ओर लौट रहे पर्यटक हिमेश ने बताया कि रात होते ही पूरे रास्ते पर घुप्प अंधेरा छा गया। मजबूरी में मोबाइल की लाइट जलाकर होटल लौटना पड़ा। एक किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर कहीं भी स्ट्रीट लाइट काम नहीं कर रही हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति नई नहीं है, लंबे समय से [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में एलुमनी मीट में पूर्व छात्रों का भव्य स्वागत

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून द्वारा एलुमनी मीट 2025 का आयोजन किया गया, जिसमें 2018 और 2019 बैच के सफल पूर्व छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यह समारोह विश्वविद्यालय के गौरवशाली पूर्व छात्रों की उपलब्धियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति प्रोफेसर डॉ. कुमुद सकलानी, रजिस्ट्रार डॉ. लोकेश गम्भीर तथा छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर डॉ मालविका कांडपाल के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। विश्वविद्यालय के अध्यक्ष श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने अपने संदेश में सभी पूर्व छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं तथा समाज [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एडीजी लाॅ एण्ड आर्डर वी. मुरुगेशन ने श्री केदारनाथ धाम पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

केदारनाथ। अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन  ने आज श्री केदारनाथ धाम की यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की  समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्री केदारनाथ धाम स्थित नवीन पुलिस चौकी भवन एवं वहाँ की आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से सीधे संवाद स्थापित कर उनके यात्रा अनुभवों की जानकारी ली। दर्शन हेतु प्रारम्भ की गई टोकन काउंटर व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की लाइन प्रबंधन प्रणाली का भी उन्होंने निरीक्षण किया और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जरूरतमंद बच्चों को मिलेगा आरटीई का लाभ: डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून। उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बाल सुरक्षा एवं सामाजिक न्याय की स्थापना हेतु 27 मई 2025 को संस्कृत भवन, देहरादून में एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि प्रदेश का प्रत्येक बच्चा सुरक्षित, समावेशी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सके। साथ ही, यह मंच शिक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी हितधारकों को एकत्र कर साझा चिंताओं पर संवाद और समाधान का अवसर भी प्रदान कर रहा था। कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

रिश्वतखोर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी की बर्खास्तगी के आदेश जारी

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बागेश्वर के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा रिश्वत लेने के प्रकरण का संज्ञान लेते हुए कड़ा निर्णय लिया है। उन्होंने सैनिक कल्याण विभाग के सचिव को निर्देश जारी करते हुए सम्बंधित जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सुबोध शुक्ला (सेवानिवृत्त) को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने के निर्देश दिए। सैनिक कल्याण मंत्री के निर्देशों के बाद जिसका बर्खास्तगी का आदेश भी जारी कर दिया गया है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और किसी भी [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

21 जून को भराड़ीसैंण में होगा योग दिवस का मुख्य आयोजन

देहरादून। 21 जून को आयोजित होने जा रहे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम इस बार, चमोली जनपद स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ 10 देशों के राजदूत शामिल होंगे। निदेशक आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा। इसी क्रम में मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम चमोली जनपद में स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने माध्यमिक शिक्षक संघ को प्रदान की संबद्धता

देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अरूण कुमार पाण्डेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड द्वारा प्रदेश के बड़े शिक्षक संघ माध्यमिक शिक्षक संघ, उत्तराखंड के अनुरोध पर परिषद की संबद्धता प्रदान की गई । उल्लेखनीय है कि परिषद की वर्तमान कार्यकारिणी की कार्य प्रणाली से प्रभावित होकर माध्यमिक शिक्षक संघ, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष मेजर स्वतंत्र मिश्रा एवं प्रदेश महामंत्री जगमोहन सिंह रावत ने परिषद की संबद्धता प्रदान करने हेतु अनुरोध किया , जिसको आज परिषद के प्रांतीय नेतृत्व में सम्यक विचारों परंत स्वीकार करते हुए माध्यमिक शिक्षक उत्तराखंड [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने किया तीन दिवसीय गजा घण्टाकर्ण महोत्सव का शुभारंभ

टिहरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अटल उत्कृष्ट रा.इ.का. गजा, टिहरी में आयोजित ‘प्रथम‘ गजा घण्टाकर्ण महोत्सव-2025 का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने गजा स्थित घण्टाकर्ण मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की तथा राज्य आंदोलनकारी शहीद बेलमती चौहान की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ सभी को महोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे महोत्सव समृद्ध संस्कृति और परम्परा को आगे बढ़ाने में अद्वितीय सहयोग देते हैं। गजा घण्टाकर्ण मंदिर पौराणिक मंदिरों में से एक है। बद्रीनाथ की परिक्रमा के बाद दूसरी परिक्रमा यहां पर की जाती है। पर्यटन की दृष्टि से यह [more…]