Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
कार दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत, सांसद अजय भट्ट ने जताया शोक
घायलों का अस्पताल में जाना हालचाल, बेहतर इलाज के निर्देश भीमताल : नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित ट्रांसपोर्ट नगर के पास तीनपानी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब उनकी कार अनियंत्रित होकर सिंचाई नहर में जा गिरी। इस हृदय विदारक घटना पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सांसद भट्ट [more…]
खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने किया रामनगर खाद्य गोदाम का निरीक्षण
स्टॉक से लेकर वितरण व्यवस्था तक ली जानकारी, सुधार कार्यों के प्रस्ताव शीघ्र भेजने के निर्देश भीमताल : राज्य की खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने बुधवार को रामनगर के आमडंडा क्षेत्र स्थित खाद्य गोदाम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने गोदाम में रखे खाद्यान्न के भंडारण, उठान और वितरण प्रणाली की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान मंत्री आर्या ने गोदाम के सामने की जर्जर सड़क की ओर संकेत करते हुए नाराजगी जताई और इस दिशा में शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए। [more…]
CM की घोषणा के क्रियान्वयन के लिए CS से मिले भारतीय चिकत्सा परिषद के अध्यक्ष
देहरादून। उत्तराखंड को आयुष एवं वेलनेस का हब बनाने संबंधी मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रियान्वयन के लिए भारतीय चिकत्सा परिषद के अध्यक्ष डा. जेएन नौटियाल ने आज मुख्य सचिव आनन्द वर्धन से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि राज्य को आयुष हब बनाने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा जीएमवीएन एवं केएमवीएन के सभी पर्यटक आवास गृहों में आयुष एवं वेलनेस सेंटर स्थापित करने की घोषणा की गई थी। डा. नौटियाल ने बताया कि मुख्यमंत्री केरल की तरह उत्तराखंड को स्वास्थ्य एवं आयुष पर्यटन का ग्लोबल सेंटर बनाना चाहते हैं। आयुष पर्यटन से राज्य को आर्थिक लाभ के साथ [more…]
सहसपुर में खेत की डोल को लेकर विवाद में बुजुर्ग की हत्या
विकासनगर। सहसपुर थाने के अन्तर्गत केदारावाला गांव में खेत की डोल को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोच्र्यूरी भेज दिया तथा मृतक के बेटे की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। आरोपियों गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। आज प्रातः करीब 09ः30 बजे वाजिद अली की पत्नी नसरीनउसकी बहु नफीसा तथा पुत्र शाबिर अली अपने खेत से घास लेकर आ रहे थे। उन्होंने [more…]
लालकुआं-झांसी साप्ताहिक ट्रेन को दिखाई गई हरी झंडी
लालकुआं-झांसी साप्ताहिक ट्रेन को दिखाई गई हरी झंडी, लालकुआं रेलवे स्टेशन बनेगा लंबी दूरी की ट्रेनों का हब काठगोदाम रेलवे स्टेशन का सांसद ने किया निरीक्षण, समयबद्धता और गुणवत्ता पर दिया जोर भीमताल : लालकुआं से झांसी के लिए संचालित साप्ताहिक रेल सेवा का शुभारंभ बुधवार को सांसद अजय भट्ट, क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट तथा मेयर गजराज सिंह बिष्ट द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर सांसद ने बताया कि यह ट्रेन ‘ऑन डिमांड’ चलाई गई है और यदि यात्रियों की संख्या में वृद्धि होती है, तो भविष्य में इसे [more…]
IAS बंशीधर तिवारी को मिली एक और बड़ी जिम्मेदारी
देहरादून। आईएएस बंशीधर तिवारी को अपर सचिव मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी भी दी गई। आईएएस तिवारी, महानिदेशक (सूचना), उपाध्यक्ष एमडीडीए के अलावा अपर सचिव सूचना का प्रभार पहले से ही देख रहे हैं।
हल्द्वानी के हर्षवर्धन कोठारी का राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन
टूर्नामेंट में भारत के सभी राज्यों के शीर्ष खिलाड़ी हुए थे शामिल पुणे। हल्द्वानी के उभरते हुए बैडमिंटन खिलाड़ी हर्षवर्धन कोठारी ने पुणे में आयोजित Yonex-Sunrise V.V. Natu Memorial All India Senior Ranking Badminton Tournament 2025 में कांस्य पदक जीतकर अपने शहर को गर्वित किया। हर्षवर्धन ने 2016 में सिर्फ 13 वर्ष की उम्र में बैडमिंटन की दुनिया में कदम रखा, और तभी से उनकी यात्रा में लगन और मेहनत की कोई कमी नहीं रही। उनके इस सफर में उनके दिवंगत पिता का अहम योगदान था, जिन्होंने हमेशा उनके सपनों को साकार करने में पूरी तरह से समर्थन किया। 2021 में [more…]
हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
हल्द्वानी। मंडी समिति के गेट के सामने आज सुबह सात बजे एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग गंभीर घायल हो गए। किच्छा निवासी एक महिला की तीन दिन पहले सुशीला तिवारी अस्पताल में डिलीवरी हुई थी। आज अस्पताल से डिस्चार्ज के बाद परिजन, जच्चा-बच्चा को लेकर कार से अपने घर जा रहे थे। कार में जच्चा-बच्चा और महिला के पति समेत सात लोग सवार थे। सुबह सात बजे मंडी समिति के गेट के सामने कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। नहर में [more…]
नैनीताल में उपराष्ट्रपति का तीन दिवसीय दौरा, जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा
भीमताल : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपने प्रस्तावित तीन दिवसीय प्रवास पर 25 जून से 27 जून 2025 तक पर्यटन नगरी नैनीताल पहुंच रहे हैं। प्रवास के दौरान वे कुमाऊँ विश्वविद्यालय तथा शेरवुड कॉलेज में आयोजित कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे। माननीय उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार, नैनीताल में जिलाधिकारी वंदना सिंह ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि उन्हें जो दायित्व सौंपे गए हैं, उनका समयबद्ध और सुचारु [more…]
राजकीय महाविद्यालय नैनबाग के पेटेंट को मिली मान्यता
नैनबाग। राजकीय महाविद्यालय नैनबाग, टिहरी गढ़वाल के राजनीति विज्ञान विभाग एवं अर्थशास्त्र विभाग द्वारा संचालित शोध परियोजना के अंतर्गत महाविद्यालय को एक पेटेंट प्राप्त करने मे सफलता प्राप्त हुई है। शोध परियोजना की प्रधान अन्वेषक डॉo मधु बाला जुवांठा ने बताया कि महाविद्यालय के चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र हरीश कुमार द्वारा एक कीटनाशक यंत्र (Insect Trap) तैयार किया गया है, जो पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल है। इस Insect Trap के द्वारा किसी भी प्रकार के रासायनिक कीटनाशक का प्रयोग किए बिना फलों, सब्ज़ियों एवं फसल को कीटों से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है। यह यंत्र [more…]



