राजकीय महाविद्यालय नैनबाग के पेटेंट को मिली मान्यता

Estimated read time 1 min read

नैनबाग। राजकीय महाविद्यालय नैनबाग, टिहरी गढ़वाल के राजनीति विज्ञान विभाग एवं अर्थशास्त्र विभाग द्वारा संचालित शोध परियोजना के अंतर्गत महाविद्यालय को एक पेटेंट प्राप्त करने मे सफलता प्राप्त हुई है।

शोध परियोजना की प्रधान अन्वेषक डॉo मधु बाला जुवांठा ने बताया कि महाविद्यालय के चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र हरीश कुमार द्वारा एक कीटनाशक यंत्र (Insect Trap) तैयार किया गया है, जो पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल है। इस Insect Trap के द्वारा किसी भी प्रकार के रासायनिक कीटनाशक का प्रयोग किए बिना फलों, सब्ज़ियों एवं फसल को कीटों से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है। यह यंत्र केवल सोलर एनर्जी एवं पानी के प्रयोग के माध्यम से फसल पर लगने वाले कीट पतंगो को समाप्त करने की क्षमता रखता है।

शोध परियोजना के सह अन्वेषक परमानन्द चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन परियोजना के अन्तर्गत दोनों विभागों द्वारा किए जा रहे शोध कार्य के तहत इस यंत्र के पेटेंट को Doon Intellectual Property Right फर्म के माध्यम से फाइल किया गया था उन्होंने कहा कि इस

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours