Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

Re-NEET 2006: उत्तराखंड रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगे परीक्षार्थी

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। मुख्य सचिव ने 21 जून को आयोजित होने वाली नीट पुनर्परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में सभी आवश्यक कदम उठाए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि नीट परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और लीक-प्रूफ आयोजित कराए जाने हेतु अत्यधिक सुरक्षा एवं निगरानी के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षार्थियों के लिए परिवहन विभाग की बसों में निशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराए जाने हेतु शीघ्र शासनादेश जारी किए जाने के भी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मिलेट बेकरी ग्रोथ सेंटर पहुंच मुख्य विकास अधिकारी ने परखी व्यवस्थाएं

ऑनलाइन बिक्री बढ़ाने के दिए निर्देश, महिलाओं की आय जान जताई सराहना भीमताल। मुख्य विकास अधिकारी ने मंगलवार को मिलेट बेकरी ग्रोथ सेंटर का निरीक्षण कर वहां संचालित गतिविधियों और उत्पाद निर्माण की प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रोथ सेंटर में स्थापित मशीनों से तैयार किए जा रहे विभिन्न प्रकार के मिलेट बिस्किटों की जानकारी प्राप्त की।निरीक्षण के दौरान ग्रोथ सेंटर से जुड़ी महिलाओं ने बताया कि उत्पादों की बिक्री से उन्हें प्रतिमाह 60 से 70 हजार रुपये तक की आय हो रही है। उन्होंने बताया कि उत्पादों का विक्रय एटीआई के [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

देवेंद्र सिंह ढैला को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बागवानी विकास परिषद के उपाध्यक्ष का संभाला दायित्व

40 वर्षों की संगठनात्मक सक्रियता का मिला प्रतिफल, भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं भीमताल। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं नवनियुक्त दायित्वधारी देवेंद्र सिंह ढैला ने मंगलवार को देहरादून स्थित उत्तराखंड बागवानी विकास परिषद में उपाध्यक्ष पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, जिला मीडिया प्रभारी नितिन राणा तथा पूर्व जिला मंत्री देवेंद्र बिष्ट भी मौजूद रहे।देवेंद्र सिंह ढैला लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने बीते चार दशकों में बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते [more…]

उत्तराखण्ड

सड़कों की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, हरीश पनेरू ने दी आंदोलन की चेतावनी

एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो होगा बड़ा प्रदर्शन, पीडब्ल्यूडी कार्यालय में धरना भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल की जर्जर सड़कों और वर्षों से लंबित सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया। प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने हल्द्वानी स्थित सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता एवं लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) कार्यालय में धरना-प्रदर्शन कर विभागीय लापरवाही के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।धरने को संबोधित करते हुए हरीश पनेरू ने कहा कि क्षेत्र की कई अहम सड़कें लंबे समय से बदहाल स्थिति में हैं, जिससे ग्रामीणों, छात्रों, किसानों और यात्रियों को रोजाना [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

दो साल से लंबित शादी अनुदान पर कांग्रेस नेता का श्रम विभाग पर दबाव

ग्रामीणों को राहत दिलाने की मांग, हर ब्लॉक में श्रम कार्यालय खोलने का उठाया मुद्दा भीमताल। श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को मिलने वाले विभिन्न प्रकार के अनुदानों के वर्षों से लंबित होने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। विशेषकर शादी अनुदान की फाइलें लंबे समय से अटकी होने पर कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।इन्हीं मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने सहायक श्रम आयुक्त सुनील तिवारी एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी नैनीताल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

फायर एनओसी न मिलने पर तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, सीलिंग की तैयारी

प्रशासन, फायर और पुलिस की संयुक्त टीम ने अस्पताल समेत कई संस्थानों का किया निरीक्षण भीमताल । जनपद में अग्नि सुरक्षा और जनसुरक्षा मानकों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर प्रशासन, अग्निशमन विभाग, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों की टीम ने कई संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।संयुक्त टीम ने गोलापार स्थित एनएच मार्ट और रुकैया ट्रेडिंग कम्पनी, शनि बाजार स्थित मेडी सेंटर हॉस्पिटल तथा रामपुर रोड स्थित रूद्रा ट्रेडर्स का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

कैरम टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर, दानु–हंसराज और पंकज–तस्लीम की जोड़ी फाइनल में

स्व. प्रताप सिंह मौनी स्मृति प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबलों ने बढ़ाया रोमांच भीमताल। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन नैनीताल की ओर से अधिवक्ता स्व. प्रताप सिंह मौनी की स्मृति में आयोजित जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट अब रोमांचक दौर में पहुंच गया है। प्रतियोगिता के 11वें दिन बार हॉल में खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।डबल्स वर्ग के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला। डी.एस. दानु और हंसराज सिजवाली की जोड़ी ने प्रबल दावेदार मानी जा रही संजय सुयाल और राकेश सुयाल की [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बिरला संस्थान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों व कर्मचारियों ने उठाया लाभ

नेत्र, हड्डी और सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ विशेषज्ञों ने दिए जरूरी परामर्श भीमताल। बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज़ (BIAS) भीमताल में सोमवार को एसडीजी काउंसिल के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संस्थान के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वास्थ्य संबंधी जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श का लाभ उठाया।शिविर में ज्योति नेत्रालय आई हॉस्पिटल, तिकोनिया चौराहा हल्द्वानी की टीम ने प्रतिभागियों की निःशुल्क नेत्र जांच की। नेत्र विशेषज्ञ ऑप्टोमेट्रिस्ट विवेक भदौरिया ने आंखों की जांच कर नेत्र सुरक्षा, नियमित जांच और आंखों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बकरी पालन से बदली जिंदगी: कोटाबाग की भावना देवी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

धामी सरकार की योजना से मिली उड़ान, 10 से बढ़ाकर 22 पहुंचाई बकरियों की संख्या भीमताल। उत्तराखंड सरकार की स्वरोजगार एवं आजीविका संवर्धन योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक बदलाव की नई कहानी लिख रही हैं। नैनीताल जनपद के कोटाबाग ब्लॉक के गिन्ती गांव की रहने वाली भावना देवी ने बकरी पालन के जरिए आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। कोटाबाग निवासी भावना देवी ने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाते हुए संगठन/सीएलएफ स्तर पर व्यक्तिगत उद्यमिता अपनाई और बकरी पालन का कार्य शुरू किया। उन्हें आरईएपी (REAP) योजना के तहत करीब 19,500 रुपये की आर्थिक [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

31 दिवसीय महिला वस्त्र निर्माण प्रशिक्षण संपन्न, 33 युवाओं ने लिया प्रशिक्षण

आरसेटी कुंवरपुर में स्वरोजगार को लेकर प्रशिक्षुओं को किया गया प्रेरित भीमताल। आरसेटी कुंवरपुर नैनीताल में संचालित 31 दिवसीय टेलर-वूमेन गारमेंट्स (महिला वस्त्र निर्माण) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद नैनीताल के विभिन्न ब्लॉकों और क्षेत्रों से कुल 33 युवक-युवतियों ने प्रतिभाग कर महिला वस्त्र निर्माण से जुड़े कौशल सीखे।समापन अवसर पर मुख्य अतिथि सहायक परियोजना निदेशक एवं जिला मिशन प्रबंधक एनआरएलएम नैनीताल चंदा फर्त्याल ने प्रशिक्षुओं से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने संस्थान की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए प्रशिक्षण [more…]