Author: Chaiwala
कम तेल की थाली से स्वस्थ भारत का संदेश, महिलाओं ने प्रदर्शित किए पौष्टिक व्यंजन
भीमताल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित “कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली” अभियान के तहत महिलाओं ने स्वस्थ जीवनशैली और संतुलित खान-पान का संदेश दिया। कार्यक्रम में आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त भावना मेहरा मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर महिलाओं ने कम तेल एवं बिना घी से तैयार पौष्टिक व्यंजनों का प्रदर्शन कर स्वस्थ आहार अपनाने के प्रति लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भावना मेहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में स्वस्थ भारत [more…]
डॉक्टर की लापरवाही से बेरोजगार युवक की गाय की मौत का आरोप, 10 लाख मुआवजे की मांग
भीमताल। कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने धारी ब्लॉक के पलड़ा गांव में एक युवक की गाय की मौत के लिए दुग्ध संघ के डॉक्टर की कथित लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की है। शर्मा ने बताया कि पलड़ा गांव का एक युवा भैरव दत्त तिवारी पलायन छोड़कर अपने क्षेत्र में खेती और दुग्ध व्यवसाय के माध्यम से आजीविका चला रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि गाय की तबीयत खराब होने पर स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और उत्तराखंड सरकार [more…]
अंतरराष्ट्रीय मैराथन धावक सुरेश चन्द्र पाण्डे ने एनसीसी कैडेटों को दिए सफलता के मंत्र
भीमताल । 79 यूके बटालियन एनसीसी, नैनीताल द्वारा घोड़ाखाल में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी) में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय मैराथन धावक, पूर्व सैनिक और खेल प्रशिक्षक सूबेदार मेजर सुरेश चन्द्र पाण्डे (सेवानिवृत्त) ने कैडेटों को प्रेरणादायी व्याख्यान दिया। उन्होंने अनुशासन, राष्ट्रसेवा, शारीरिक फिटनेस और कठिन परिश्रम के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। अल्मोड़ा जनपद के निवासी सुरेश चन्द्र पाण्डे ने अपने जीवन संघर्ष और खेल यात्रा के अनुभव साझा करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर अभ्यास, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और समय का सदुपयोग आवश्यक है। उन्होंने कैडेटों को चुनौतियों [more…]
जमरानी बांध प्रभावितों का फूटा गुस्सा, एक माह में मांगें पूरी न हुईं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी
भीमताल : जमरानी बांध परियोजना से प्रभावित डूब क्षेत्र के परिवारों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को हैड़ाखान क्षेत्र के तोक ब्युरा में नुक्कड़ जनसभा आयोजित की गई। हरीश पनेरु के नेतृत्व में हुई जनसभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास व अधिकारों का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जमरानी बांध परियोजना के तहत डूब क्षेत्र में आने वाले परिवारों को सरकार की ओर से भूमि के बदले प्रत्येक परिवार को पुनर्वास हेतु एक एकड़ भूमि देने का आश्वासन दिया गया था। साथ ही प्रभावित [more…]
आईवीआरआई मुक्तेश्वर से राज्यपाल का संदेश, विज्ञान गांव तक पहुंचे तभी सार्थक
भीमताल : उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने मंगलवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई), मुक्तेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने विज्ञान आधारित पशुधन विकास और ग्रामीण आत्मनिर्भरता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि वैज्ञानिक अनुसंधान का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि विज्ञान और अनुसंधान का वास्तविक उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। वैज्ञानिक उपलब्धियां तभी सार्थक मानी जाएंगी, जब उनका सीधा [more…]
हिमालयी आपदाओं पर मंथन, जलवायु परिवर्तन और बढ़ते खतरों पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता
भीमताल : डॉ. आरएस टोलिया प्रशासन अकादमी, नैनीताल में हिमालयी आपदाओं और उनके दीर्घकालिक समाधान को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। महानिदेशक बीपी पांडे की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में विशेषज्ञों ने जलवायु परिवर्तन, बढ़ती आपदाओं और उनके प्रभावी समाधान पर गंभीर चर्चा की। कार्यशाला के प्रथम दिवस महानिदेशक आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ बीपी पांडे ने उत्तराखंड में पूर्व में घटित आपदाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि वर्ष 2016 में आपदाओं के कारण 100 लोगों की मृत्यु हुई थी। इसी प्रकार वर्ष 2017 में 150, वर्ष 2020 में 130 और वर्ष 2021 में 204 लोगों की जान [more…]
भूसे की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, 15 दिन तक राज्य से बाहर परिवहन पर रोक
भीमताल : पशुओं के चारे के रूप में उपयोग होने वाले भूसे की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए जिला प्रशासन सख्त हो गया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिले में भूसे के अनावश्यक भंडारण और राज्य से बाहर परिवहन पर तत्काल प्रभाव से 15 दिनों की रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तराखंड में पशुपालकों द्वारा पशुओं के सूखे चारे के रूप में मुख्य रूप से गेहूं के भूसे का उपयोग किया जाता है। अप्रैल और मई माह में गेहूं की कटाई के बाद [more…]
सड़क नहीं बनने से पलायन की मार, बगड़वार बैंड-वीरसिंग्या मोटरमार्ग को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा
भीमताल। धारी ब्लॉक के अंतर्गत बगड़वार बैंड से वीरसिंग्या तक प्रस्तावित 5 किलोमीटर मोटरमार्ग के निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रीय ग्रामीणों का वर्षों पुराना संघर्ष अब तेज होता नजर आ रहा है। सड़क निर्माण में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए भीमताल विधानसभा के कांग्रेस नेता मनोज शर्मा और युवा कांग्रेस नेता प्रमोद कुमार ने सोमवार को पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर वीरसिंग्या क्षेत्र आज भी सड़क सुविधा से वंचित है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना [more…]
सड़क नहीं बनने से पलायन की मार, बगड़वार बैंड-वीरसिंग्या मोटरमार्ग को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा
भीमताल। धारी ब्लॉक के अंतर्गत बगड़वार बैंड से वीरसिंग्या तक प्रस्तावित 5 किलोमीटर मोटरमार्ग के निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रीय ग्रामीणों का वर्षों पुराना संघर्ष अब तेज होता नजर आ रहा है। सड़क निर्माण में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए भीमताल विधानसभा के कांग्रेस नेता मनोज शर्मा और युवा कांग्रेस नेता प्रमोद कुमार ने सोमवार को पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर वीरसिंग्या क्षेत्र आज भी सड़क सुविधा से वंचित है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना [more…]
घर-घर पहुंच रहे BLO, मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने के लिए किया जागरूक
भीमताल । जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के क्रम में संचालित SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) हाउस-टू-हाउस अभियान के तहत ग़ौजाजाली क्षेत्र में BLO द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया गया। इस दौरान मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने और समय से जमा कराने के लिए जागरूक किया गया।राजकीय प्राथमिक विद्यालय ग़ौजाजाली एवं राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग़ौजाजाली के BLO ने घर-घर भ्रमण कर मतदाताओं को गणना प्रपत्र संबंधी जानकारी दी और उनका फीडबैक भी लिया। भ्रमण के दौरान सुनीता पाल, दीपा कपिल और सुनीता भोज मौजूद रहीं। BLO ने मतदाताओं से अपील [more…]
