Author: Chaiwala
बेतालघाट में जनसंवाद: स्वास्थ्य केंद्र में जल्द मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा, सड़क-पेयजल समस्याओं के समाधान के निर्देश
भीमताल । ‘विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत शुक्रवार को विकासखंड सभागार बेतालघाट में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में जनपद प्रभारी मंत्री खजान दास ने जनता की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि जिले से शासन को भेजे गए विकास कार्यों के प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति दिलाई जाएगी।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे खजान दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के संकल्प के अनुरूप केंद्र और राज्य सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने [more…]
एनसीसी कैडेट्स ने सीखे फायरिंग, रैपलिंग और ड्रोन संचालन के गुर
भीमताल । 79 यूके बटालियन एनसीसी, नैनीताल द्वारा घोड़ाखाल सैनिक स्कूल में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी) के सातवें दिन कैडेट्स के लिए विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों का आयोजन किया गया। दिन की शुरुआत कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अविजीत मेहता के नेतृत्व में योग सत्र से हुई, जिसमें कैडेट्स को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व की जानकारी दी गई। योग सत्र के बाद कैडेट्स को 22 राइफल से फायरिंग का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही INSAS राइफल समेत अन्य हथियारों की कार्यप्रणाली और उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। ड्रिल प्रशिक्षण के [more…]
किसानों की समस्याओं के समाधान पर जोर, किसान आयोग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश
भीमताल, 18 जून। राज्य अतिथि गृह काठगोदाम के सभागार में उत्तराखंड किसान आयोग की ओर से किसानों के हित में संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता किसान आयोग के उपाध्यक्ष अजीत चौधरी ने की। बैठक का संचालन इफको के जिला प्रबंधक दीपक आर्य द्वारा किया गया। इस दौरान किसान आयोग के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नामधारी ने किसानों द्वारा उठाई गई विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में कृषि, पशुपालन, उद्यान, डेयरी, मत्स्य, रेशम, जड़ी-बूटी, सहकारिता, लघु सिंचाई, सिंचाई, मंडी समिति, रीप, विद्युत, गन्ना, जिला लीड बैंक तथा कृषि [more…]
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल, ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना से आगे बढ़ें युवा
भीमताल । उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने गुरुवार को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग करते हुए उपाधि प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय के इतिहास का स्वर्णिम क्षण है और आज उपाधि प्राप्त कर रहे विद्यार्थी संस्थान के ‘फाउंडेशन पिलर्स’ हैं, जिनके कार्य और उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेंगी। राज्यपाल ने कहा कि अल्मोड़ा की भूमि सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और वैचारिक चेतना का केंद्र रही है। उन्होंने कसार देवी मंदिर, नीब करौरी बाबा तथा मां नंदा-सुनंदा की आध्यात्मिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा [more…]
कालाढूंगी सड़क हादसे के घायलों से मिले सांसद अजय भट्ट, बेहतर उपचार के दिए निर्देश
भीमताल, 18 जून। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर से सांसद अजय भट्ट ने बुधवार को सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुंचकर कालाढूंगी के लाल मिट्टी क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में घायल यात्रियों का हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल में भर्ती सभी घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। गौरतलब है कि बीते रोज कालाढूंगी के लाल मिट्टी क्षेत्र में एक टेंपो ट्रैवलर के ब्रेक फेल होने से दुर्घटना हो गई थी, जिसमें 27 यात्री घायल हो गए थे। सभी घायलों का उपचार सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल [more…]
चाफी-अल्चौना-ताड़ा मोटर मार्ग के डामरीकरण को ₹2.26 करोड़ मंजूर, जल्द शुरू होगा कार्य
भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल के अंतर्गत चाफी से अल्चौना-ताड़ा मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण के लिए ₹2 करोड़ 26 लाख की धनराशि स्वीकृत हो गई है। शासन स्तर से इसके लिए शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। यह जानकारी कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दी। मंत्री कैड़ा ने बताया कि मोटर मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों, किसानों और स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। विशेष रूप से बरसात के दौरान सड़क पर कीचड़ होने से वाहन फंस जाते थे और [more…]
प्रवक्ता भर्ती परीक्षा आज, पांच परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में धारा 163 लागू
भीमताल। उत्तराखण्ड विशेष अधीनस्थ सेवा (प्रवक्ता संवर्ग समूह-ग) सेवा की विषयवार लिखित (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा 18 जून को जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ए.पी. वाजपेयी ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 2 बजे से सायं 5 बजे तक संचालित होगी। हल्द्वानी नगर क्षेत्र के चार परीक्षा केंद्रों—गुरु तेग [more…]
जनता की समस्याओं पर सांसद अजय भट्ट का फोकस, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
भीमताल। सांसद अजय भट्ट ने अपने हल्द्वानी स्थित आवास पर नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से पहुंचे नागरिकों और कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों पर विस्तार से चर्चा कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र, प्रभावी और समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय [more…]
नैनीताल में अवैध रेंटल बाइकों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 74 वाहनों के चालान
भीमताल। उच्च न्यायालय के आदेशों और प्रशासनिक निर्देशों के अनुपालन में परिवहन विभाग ने नैनीताल शहर में अवैध रूप से संचालित रेंटल बाइक, टू-व्हीलर टैक्सी और अन्य व्यावसायिक वाहनों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। विशेष प्रवर्तन अभियान के दौरान विभाग ने 74 वाहनों के चालान किए, जबकि एक टैक्सी वाहन को सीज भी कर दिया गया। बुधवार को चलाए गए अभियान में परिवहन विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जांच और सत्यापन अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 68 रेंटल एवं टैक्सी बाइकों, दो टैक्सी कारों तथा दो अन्य वाहनों के चालान [more…]
मानसून से पहले अलर्ट मोड पर प्रशासन, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई: मंत्री राम सिंह कैड़ा
भीमताल । आगामी मानसून सीजन को देखते हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैडा ने जनपद नैनीताल के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आपदा और जलभराव जैसी संभावित समस्याओं से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बरसात के दौरान जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और तैयारियों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने लोक निर्माण विभाग, पेयजल, सिंचाई, विद्युत एवं स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसात शुरू होने से पहले सभी नालों की [more…]
