Author: Chaiwala
दुग्ध संघ के डॉक्टर की लापरवाही से दुधारू गाय की मौत, मुआवजे और कार्रवाई की मांग तेज
भीमताल। धारी ब्लॉक के पलड़ा गांव में एक बेरोजगार युवक की दुधारू गाय की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने आरोप लगाया कि करीब 10 दिन पहले भैरव दत्त तिवारी की दुधारू गाय की मौत दुग्ध संघ के एक डॉक्टर की घोर लापरवाही के कारण हुई, जिससे परिवार की आजीविका पर गंभीर संकट खड़ा हो गया। शर्मा ने बताया कि घटना के तत्काल बाद उन्होंने महाप्रबंधक दुग्ध संघ एवं उत्तराखंड डेरी फेडरेशन के निदेशक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए पीड़ित युवक को 10 लाख रुपये की [more…]
एसआईआर में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, डिजिटाइजेशन की धीमी रफ्तार पर नाराजगी
भीमताल : विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड प्रकाश चंद्र दुमका ने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन आयोग के कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंगलवार को नगर निगम सभागार हल्द्वानी में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने जनपद के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं उपजिलाधिकारियों के साथ एसआईआर अभियान की प्रगति की समीक्षा की। बैठक भौतिक एवं वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। समीक्षा के दौरान नैनीताल जनपद में गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का [more…]
नैनीताल में बनेगा आधुनिक मीडिया सेंटर, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पॉलिसी जल्द होगी लागू
भीमताल : सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक नितिन उपाध्याय ने सोमवार को जिला सूचना कार्यालय नैनीताल का निरीक्षण कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के साथ संवाद करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार मीडिया सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुरूप आधुनिक मीडिया सेंटर की स्थापना की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। निरीक्षण के दौरान संयुक्त निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय की व्यवस्थाओं, प्रचार-प्रसार गतिविधियों और विभागीय पटलों का [more…]
आरटीई प्रवेश में पारदर्शिता पर जोर, आयुक्त दीपक रावत ने दिए जांच के निर्देश
माध्यमिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में आधारभूत सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर रहा फोकस भीमताल । कुमाऊं मंडल के आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने माध्यमिक शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विभिन्न योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने अपर निदेशक माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा गजेंद्र सिंह सौन को शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। समीक्षा बैठक के दौरान आयुक्त ने शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत निजी विद्यालयों में होने वाले प्रवेशों की गहन जांच कराने के निर्देश [more…]
जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, महादेव से प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
वृद्ध जागेश्वर और दण्डेश्वर महादेव मंदिर में भी किया दर्शन-पूजन, आध्यात्मिक विरासत को बताया देवभूमि की पहचान भीमताल । उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने शुक्रवार को अल्मोड़ा जनपद स्थित पवित्र वृद्ध जागेश्वर, दण्डेश्वर महादेव एवं जागेश्वर धाम में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देवाधिदेव महादेव से देश और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं कल्याण की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद राज्यपाल ने कहा कि जागेश्वर धाम सहित संपूर्ण कुमाऊं क्षेत्र उत्तराखंड की समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यहां का दिव्य वातावरण और [more…]
कृषि ऋण बढ़ाने पर डीएम का जोर, वार्षिक ऋण योजना पुस्तिका का किया विमोचन
डीसीसी और डीएलआरसी बैठक में बैंकिंग योजनाओं की समीक्षा, किसान क्रेडिट कार्ड के लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश भीमताल । जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला सलाहकार समिति (डीसीसी) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी) की बैठक ऑनलाइन माध्यम से कैंप कार्यालय हल्द्वानी से आयोजित की गई। बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक अमित वाजपेयी सहित विभिन्न बैंकों और सरकारी विभागों के अधिकारी ऑनलाइन जुड़े रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक ऋण योजना (एसीपी) पुस्तिका का विमोचन भी किया। उन्होंने जनपद में कृषि क्षेत्र [more…]
काकड़ीघाट और कैंची धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
ज्ञानवृक्ष पर किया जलाभिषेक, बाबा नीब करौरी महाराज को किया नमन भीमताल। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने शुक्रवार को अल्मोड़ा जनपद स्थित ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक महत्व के काकड़ीघाट और नैनीताल जनपद के विश्वप्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। राज्यपाल ने काकड़ीघाट स्थित ऐतिहासिक ज्ञानवृक्ष (पीपल) पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने कर्कटेश्वर मंदिर में दर्शन कर विधिवत पूजा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि काकड़ीघाट अद्भुत आध्यात्मिक ऊर्जा, शांति और चेतना से परिपूर्ण स्थल है। यहां आने पर आत्मिक शांति का अनुभव होता [more…]
नीट परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 11 केंद्रों पर 3874 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
21 जून को होने वाली परीक्षा के लिए जनपद को 2 जोन और 11 सेक्टरों में बांटा गया, डीएम ने दिए सख्त निर्देश भीमताल। 21 जून को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने नगर निगम सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को परीक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की सुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सघन जांच, प्रश्नपत्रों के [more…]
नैनीताल में फुटपाथ होंगे अतिक्रमण मुक्त, डीएम ने चलाया विशेष अभियान
एक माह में होगा सर्वे, हर सप्ताह चलेगा संयुक्त अभियान, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर होगी सख्ती भीमताल । जनपद नैनीताल के शहरी क्षेत्रों में फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अभियान के तहत एक माह के भीतर सभी फुटपाथों का व्यापक सर्वे कराया जाएगा, जबकि हर सप्ताह संयुक्त प्रवर्तन अभियान चलाकर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि विभिन्न नगर क्षेत्रों [more…]
पहाड़पानी इंटर कॉलेज को मिली नई सौगात, मंत्री कैड़ा ने किया भवन का लोकार्पण
भीमताल। धारी विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज पहाड़पानी में लंबे समय से कक्ष कक्षों और प्रयोगशाला की कमी से जूझ रहे छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिली है। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने शुक्रवार को विद्यालय में नव निर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान ग्रामीणों और अभिभावकों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत कर आभार जताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री कैड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है, जिससे उन्हें पढ़ाई [more…]
