Author: Chaiwala
लोअर मालरोड की मरम्मत में देरी पर कुमाऊँ आयुक्त सख्त, सीसीटीवी निगरानी के निर्देश, लोनिवि अधिकारियों से मांगा जवाब
भीमताल। कुमाऊँ आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने नैनीताल की लोअर मालरोड की मरम्मत में हो रही लगातार देरी पर लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के अधिकारियों के प्रति कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने मुख्य अभियंता को निर्देश जारी करते हुए कार्य में लापरवाही पर जवाब-तलब किया है और अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है। आयुक्त ने कहा कि लोअर मालरोड 15 सितंबर 2025 से क्षतिग्रस्त है। इस दौरान वह स्वयं दो बार स्थलीय निरीक्षण कर चुके हैं, जबकि अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मौके का जायजा लिया है। इसके बावजूद सड़क मरम्मत [more…]
रुद्रपुर में जलभराव के स्थायी समाधान की पहल, मेयर विकास शर्मा ने कुमाऊँ आयुक्त से की मुलाकात
भीमताल, 30 जून। रुद्रपुर नगर निगम के महापौर विकास शर्मा ने मंगलवार को हल्द्वानी स्थित कैंप कार्यालय में कुमाऊँ आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत से शिष्टाचार भेंट कर शहर के समग्र विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। बैठक के दौरान महापौर ने बरसात के मौसम में रुद्रपुर में होने वाली जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए आंतरिक मार्ग संख्या-87 पर अटरिया मोड़ से डीडी चौक होते हुए त्रिशूल चौक तक सड़क के दोनों ओर आरसीसी नालों के निर्माण हेतु आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। [more…]
नैनीताल में ‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ नियम लागू, बिना हेलमेट दोपहिया चालकों को नहीं मिलेगा पेट्रोल
भीमताल, 30 जून। नैनीताल जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए ‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ नियम का प्रभावी क्रियान्वयन शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) अरविंद पांडे ने जिला पूर्ति अधिकारी को पत्र जारी किया, जिसके बाद जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर इस नियम का पालन शुरू हो गया है। प्रशासन के निर्देशानुसार विभिन्न पेट्रोल पंपों पर ‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ संबंधी जागरूकता बोर्ड लगाए गए हैं। अब बिना हेलमेट पहुंचे दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं [more…]
रामगढ़ दौरे पर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
भीमताल। विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मंगलवार को भीमताल विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ ब्लॉक स्थित रिठा पोखरा का दौरा कर स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिजली, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य समेत विभिन्न जनसमस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। मंत्री कैड़ा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। मंत्री कैड़ा ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक [more…]
राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर विकास भवन भीमताल में गोष्ठी आयोजित, गुणवत्तापूर्ण डेटा संकलन पर दिया गया जोर
भीमताल। राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के अवसर पर सोमवार को विकास भवन भीमताल स्थित जिला अर्थ एवं सांख्याधिकारी कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महान सांख्यिकीविद् प्रो. पी.सी. महालनोबिस की जयंती पर उनके सांख्यिकी एवं देश की आर्थिक योजना में दिए गए योगदान को याद करते हुए गुणवत्तापूर्ण डेटा संकलन और प्रशासनिक आंकड़ों के प्रभावी उपयोग पर चर्चा की गई। भारत सरकार वर्ष 2007 से प्रत्येक वर्ष 29 जून को प्रो. पी.सी. महालनोबिस की जयंती राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाती है। इस वर्ष दिवस की थीम “Unlocking the Potential of [more…]
अघरिया में गरीब दुकानदार के फड़ में आगजनी पर कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने जताई नाराजगी, 10 लाख मुआवजे की मांग
भीमताल। धारी ब्लॉक के अघरिया गांव में सड़क किनारे फल एवं सब्जी बेचने वाले गरीब दुकानदार ओम प्रकाश आर्या के फड़ में कथित रूप से रंजिश के चलते बार-बार आग लगाए जाने की घटना पर कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मनोज शर्मा ने कहा कि महंगाई के इस दौर में गरीब व्यक्ति किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा है। ऐसे में उसके रोजगार को नुकसान पहुंचाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि वनाधिकार अधिनियम के तहत स्थानीय ग्रामीणों को वन पंचायत क्षेत्र अथवा सड़क किनारे [more…]
पीएम केयर्स फंड से उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
प्रदेश को मिलेंगी 4 एमआरआई, 5 मैमोग्राफी और 75 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनें, दिल्ली में हुआ एमओयू भीमताल। उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। पीएम केयर्स फंड के तहत प्रदेश को अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। सोमवार को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में उत्तराखंड सरकार और केंद्र सरकार के बीच इस संबंध में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। उत्तराखंड सरकार के स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडे ने भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की अपर सचिव पटनायक की मौजूदगी में समझौते पर [more…]
विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना को गति, हल्द्वानी में नाबार्ड ने किया जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
भीमताल। ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक भंडारण व्यवस्था विकसित कर किसानों को सुरक्षित भंडारण और बेहतर विपणन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में सोमवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नैनीताल जिला सहकारी बैंक मुख्यालय, हल्द्वानी में जिला स्तरीय जागरूकता कार्यशाला एवं समीक्षा बैठक आयोजित की। यह योजना देशभर में सहकारी संस्थाओं के माध्यम से कृषि भंडारण अवसंरचना को मजबूत करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। कार्यशाला में सहायक निबंधक, सहकारी समितियाँ (नैनीताल), [more…]
एक जुलाई को भीमताल में होगा कांग्रेस का परिवर्तन संकल्प सम्मेलन
भीमताल। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में विधानसभा भीमताल का परिवर्तन संकल्प सम्मेलन एक जुलाई (बुधवार) को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 10:30 बजे से विन्टेज वाटिका, बायपास रोड, कुआंताल (भीमताल) में होगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने बताया कि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) सदस्य करन महरा शामिल होंगे। उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है। राहुल छिमवाल ने कहा कि यह सम्मेलन संगठन को [more…]
रामनगर में बच्चों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, सेल्फी और संवाद ने जीता दिल
भीमताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रामनगर पहुंचे। अहाना रिसॉर्ट हेलीपैड पर उनके पहुंचते ही बड़ी संख्या में मौजूद बच्चों के बीच उत्साह का माहौल बन गया। मुख्यमंत्री स्वयं बच्चों के बीच पहुंचे और उनसे आत्मीय संवाद कर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और उनकी पढ़ाई, रुचियों तथा भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को अनुशासन, कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संदेश देते हुए कहा कि निरंतर प्रयास, ईमानदारी और दृढ़ [more…]
