भीमताल। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में विधानसभा भीमताल का परिवर्तन संकल्प सम्मेलन एक जुलाई (बुधवार) को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 10:30 बजे से विन्टेज वाटिका, बायपास रोड, कुआंताल (भीमताल) में होगा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने बताया कि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) सदस्य करन महरा शामिल होंगे।
उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है। राहुल छिमवाल ने कहा कि यह सम्मेलन संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा के लिए महत्वपूर्ण होगा।

+ There are no comments
Add yours