Author: Chaiwala
UKSSSC: हवलदार प्रशिक्षक भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट से वंचित अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी
देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा इन दिनों राज्य के दो परीक्षा केन्द्रों, 40वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुरएवं 46वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में हवलदार प्रशिक्षक के पदों के लिए शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता संचालित की जा रही है, जो क्रमश 14 नवम्बर और 26 नवम्बर, 2024 चल चलेगी। इस बीच कुछ अभ्यर्थियों द्वारा अपरिहार्य कारणों से शारीरिक परीक्षण तिथि को सम्मिलित नहीं हो पाने के संबंध में आयोग में प्रत्यावेदन प्रस्तुत किये गये हैं। चिकित्सकीय कारणों से शारीरिक परीक्षण के लिए आवंटित तिथि को अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को मान्यता प्राप्त चिकित्सक से चिकित्सकीय [more…]
Dehradun Car Accident अपडेटः ओवर स्पीड ने ली 6 लोगों की जान
देहरादून। किशन नगर चैक पर सोमवार देर रात करीब एक बजे एक तेज रफ्तार कर कंटेनर से टकरा गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक घायल है। घायल को सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा इतना भीषण था कि इनोवा कार के परखच्चे उड़ गए। कंटेनर ड्राइवर कंटेनर छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने शवों को दून अस्पताल, कोरोनेशन अस्पताल और इन्द्रेश अस्पताल की मोच्र्यूरी में रखावाया है। प्रथमदृष्टया ओवरस्पीडिंग के कारण उक्त हादसा होना प्रतीत हो रहा है। पुलिस के अनुसार कंटेनर किशन नगर चैक की ओर से आ रहा था तथा [more…]
देहरादून में आधी रात को भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत
देहरादून। ओएनजीसी चौक थाना कैंट पर सोमवार देर रात करीब एक बजे ट्रक ने इनोवा कार को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक घायल है। घायल को सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने दो महिलाओं और तीन पुरुषों के शव दून अस्पताल और एक शव को कोरोनेशन अस्पताल की मोच्र्यूरी में रखावाया है। विस्तृत समाचार थोड़ी देर में
उत्तराखंड के इन दो शहरों में कूड़े से बनने लगी बिजली
देहरादून। शहरों में कूड़ा प्रबंधन अपने आप में एक चुनौती पूर्ण कार्य है। बढ़ते आबादी से शहरों में कूड़ा उत्पादन दिनों – दिन बढ़ रहा है, इस कारण नगर निकायों के सामने, स्वच्छता से लेकर पर्यावरण प्रदूषण की भी चुनौती पेश आ रही है। लेकिन उत्तराखंड के दो निकायों ने अब इस कूड़े से बिजली और खाद उत्पादन शुरू कर, नई राह दिखाई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभागों को इकोलॉजी और इकोनॉमी में संतुलन बनाते हुए, विकास की योजना बनाने को कहा है। इसी क्रम में शहरी विकास विभाग के अधीन रुद्रपुर नगर निगम और मसूरी नगर पालिका ने [more…]
इगास पर्व पर धामी सरकार ने दी डॉक्टरों को बड़ी सौगात
पर्वतीय व दुर्गम क्षेत्रों में निर्धारित सेवा पूरी करने वाले चिकित्सकों को मिलेगा लाभ स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा सरकार स्वास्थ्य विभाग के सभी कार्मिंकों की मांगो को लेकर गंभीर देहरादून। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने इगास पर्व पर चिकित्साधिकारियों को एस०डी०ए०सी०पी० की बड़ी सौगात दी है। इसका लाभ प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के उन चिकित्साधिकारियों को मिलेगा जिन्होंने पर्वतीय व दुर्गम क्षेत्रों में अपनी निर्धारित सेवा अवधि पूरी कर ली है। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी कार्मिकों के [more…]
बॉबी पंवार ने ऊर्जा निगम में अब तक हुई समस्त नियुक्तियों की CBI जांच की मांग उठाई
देहरादून। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पंवार ने सेवा विस्तार परिपाटी को समाप्त करने और ऊर्जा निगम में अब तक हुई समस्त नियुक्तियों की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। आज प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में बाॅबी पंवार ने कहा कि प्रदेश के ऊर्जा निगम के यूजेवीएनएल में 2001, 2003 एवं 2003 में नियम विरुद्ध नियुक्त जूनियर इंजीनियर एवं सहायक अभियंता अब सहायक अभियंता और अधिशासी अभियंता बन चुके हैं। जिनमें से कई जीएम-डीजीएम भी बन चुके हैं। वहीं, वर्ष 2005 में अधिशासी अभियंता की सीधी भर्ती निकाली गई। जबकि अधिशासी अभियंता के पदों पर [more…]
उत्तराखंड सरकार के पेंशनरों के लिए खुशखबरी
देहरादून। शासन ने राज्य के पेंशनरों को सेवानिवृत्ति के पश्चात् पेंशन के एक भाग का राशिकरण कम्यूटेशन पेंशन की कटौती अवधि कम करने और सेवानिवृत्ति कार्मिकों को 65 वर्ष से 70 वर्ष तक 5 प्रतिशत, 70 वर्ष से 75 वर्ष तक 10 प्रतिशत, 75 वर्ष से 80 वर्ष तक 15 प्रतिशत बेसिक पेंशन/पारिवारिक पेंशन स्वीकृत करने सम्बन्धी प्रकरण का परीक्षण करने के लिए एक समिति का गठन किया है। निदेशक, कोषागार, पेंशन एवं हकदारी, उत्तराखण्ड कमेट के अध्यक्ष, सचिव, वित्त विभाग द्वारा नामित अपर सचिव अमिता जोशी सदस्य और अपर निदेशक, कोषागार, पेंशन एवं हकदारी, उत्तराखण्ड इस कमेटी के सदस्य [more…]
देवभूमि के साथ ही ’’खेल प्रतिभाओं की भूमि’’ के नाम से पहचाना जाएगा उत्तराखण्ड: धामी
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पन्ना लाल भल्ला क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए 1378 लाख की 3 योजनाओं का लोकार्पण किया। लोकार्णप की गई योजनाओं में 905 लाख रूपये की लागत से पन्ना लाल भल्ला क्रिकेट स्टेडियम का विकास एवं विस्तार कार्य, 143 लाख रूपये की लागत से डाम कोठी पुल का विद्युत फसाड सौन्दर्यकरण कार्य, 330 लाख रूपये की लागत से चण्डी देवी पुल के विद्युत फसाड सौन्दर्यकरण का कार्य शामिल है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आज युवाओं में खेलों के प्रति एक नया विश्वास जागृत होगा और वो दिन दूर नहीं जब [more…]
हरिद्वार में गंगा घाटों में 3 लाख 51 हजार दीप प्रज्ज्वलित
मुख्यमंत्री ने किया मां गंगा का पूजन, दीपोत्सव में शहीदों के निमित्त जलाया दीया हर व्यक्ति के जीवन से अंधकार को दूर कर खुशियों का उजियारा फैलाए दीपोत्सव : मुख्यमंत्री हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हर की पैड़ी, हरिद्वार में आयोजित गंगा दीप महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए मां गंगा की पूजा अर्चना एंव गंगा आरती में सम्मलित होकर प्रदेश की सुख समृद्धि एवं तरक्की की कामना की। इस दौरान हर की पैड़ी स्थित पुलिस चौकी का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री ने हर की पैड़ी में राज्य की परंपरा आध्यात्मिकता और नैसर्गिकता, सनातन संस्कृति, [more…]
14 स्नातकोत्तर महाविद्यालयों को मिले प्राचार्य
देहरादून। प्रदेश के 14 राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालयों को स्थायी प्राचार्य मिल गये है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत के निर्देश पर इस सम्बंध में शासन स्तर से शासनादेश जारी कर दिये गये हैं। पदोन्नत प्राचार्यों को शीघ्र ही नवीन तैनाती स्थल पर योगदान देने के निर्देश दिये गये हैं। वहीं विभागीय अधिकारियों को स्नातक स्तर पर रिक्त प्राचार्यों के पदों पर पदोन्नति को कहा गया है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने मीडिया को बताया कि उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्नातक स्तर के 14 प्राचार्यों की पदोन्नति कर उन्हें पीजी कालेजों का प्राचार्य बनाया गया है। [more…]




