Author: Chaiwala
राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई मोदी सरकार : मनोज शर्मा
भीमताल : वरिष्ठ कांग्रेस नेता और भीमताल विधानसभा से कांग्रेस के नेता मनोज शर्मा ने मीडिया के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार तानाशाही पर उतर चुकी है और विपक्षी नेताओं की आवाज़ को दबाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।मनोज शर्मा ने “नेशनल हेराल्ड” की संपत्तियों की जब्ती और कांग्रेस नेताओं, विशेषकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दायर करने की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई हुई है और उन्हें [more…]
सांसद अजय भट्ट ने किया महिला चिकित्सालय हल्द्वानी का निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
भीमताल : सांसद अजय भट्ट ने महिला चिकित्सालय हल्द्वानी में नवनिर्मित भवन के कार्यों का निरीक्षण किया और कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द कार्य पूरा किया जाए। भवन में 6 प्राइवेट और 48 जनरल वार्ड बनाए जाने हैं। सांसद ने सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य से शेष धनराशि आवंटित करने का आग्रह किया, जिससे काम में गति लाई जा सके।सांसद ने भवन निर्माण में गुणवत्ता पर जोर दिया और कहा कि धनराशि मिलते ही कार्य समय पर पूर्ण किया जाए। साथ ही, महिला चिकित्सालय में एस.एन.सी.यू और एच.डी.यू वार्डों में स्टाफ की [more…]
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया गौलापार स्थित खेल परिसरों का निरीक्षण,
ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए दिए अहम निर्देश भीमताल : खेल मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को हल्द्वानी के गौलापार स्थित विभिन्न खेल अवस्थापनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी खेल परिसरों को आगामी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल स्पर्धाओं के लिए तैयार किया जाए। उन्होंने गौलापार स्टेडियम के उस हिस्से का निरीक्षण किया, जो पिछले साल प्राकृतिक आपदा में क्षतिग्रस्त हो गया था, और मरम्मत कार्य को शीघ्र पूरा करने का आदेश दिया।मंत्री ने एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम, फुटबॉल ग्राउंड, ताइक्वांडो हॉल और स्विमिंग पूल [more…]
ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट से निपटने को लेकर हल्द्वानी में समीक्षा बैठक
भीमताल : गर्मी में संभावित पेयजल संकट को लेकर गुरुवार को नगर निगम सभागार हल्द्वानी में मा. दर्जा राज्यमंत्री व पेयजल उपाध्यक्ष दिनेश आर्य की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कुमाऊं मंडल के सभी जिलों से आए अधिकारियों ने भाग लिया।बैठक में अधिकारियों ने बताया कि निर्माणाधीन पेयजल योजनाएं जून तक पूरी कर ली जाएंगी। वहीं जिन योजनाओं में बजट की समस्या है, उन्हें मई माह में बजट मिलते ही शुरू किया जाएगा।मा. उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत शेष परिवारों को शीघ्र संयोजन उपलब्ध कराया जाए [more…]
मानसून से पहले हटेगा कृष्णापुर रॉक, उपजिलाधिकारी ने दिए एक माह में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
भीमताल : शहर में संभावित आपदा से निपटने को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। बुधवार को उपजिलाधिकारी नैनीताल नवाजिस खालिक ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ कृष्णापुर रॉक का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने अब तक कार्य प्रारंभ न होने पर नाराजगी जताई और सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सुमित मदवाल से जानकारी ली। अभियंता ने बताया कि रॉक को मोनोलीथिक स्ट्रट के माध्यम से रोकने की योजना तैयार की गई है और शीघ्र ही कार्य शुरू किया जाएगा।उपजिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही [more…]
नंधौर नदी के चैनलाईजेशन को लेकर प्रशासन सक्रिय, अधिकारियों ने किया संयुक्त निरीक्षण
भीमताल : नंधौर नदी में लगातार हो रहे भूमि कटाव और किसानों की कृषि भूमि को हो रहे नुकसान को लेकर प्रशासन अब गंभीर हो गया है। बुधवार को उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने चोरगलिया क्षेत्र में नदी किनारे स्थलों का संयुक्त निरीक्षण किया।निरीक्षण दल में एसडीओ (तराई पूर्व) अनिल जोशी, भूमि संरक्षण अधिकारी धीरेश बिष्ट और खनन निरीक्षक अनिल मयाल शामिल रहे। टीम ने नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में भूमि कटाव की स्थिति का जायजा लिया और उन स्थानों को चिह्नित किया जहाँ कटाव से ग्रामीणों की [more…]
एलपी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में जल्द बनेगी पार्किंग
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने निरीक्षण कर बनाई सहमति भीमताल। संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल ने मंगलवार को भीमताल के डांठ स्थित एलपी इंटर कॉलेज के पास खेल मैदान में पार्किंग को लेकर निरीक्षण किया। पर्यटन कारोबारी नितिन राणा, नितेश बिष्ट, पंकज जोशी ने पर्यटन सीजन को देखते हुए पार्किंग का निर्माण खेल मैदान में बनाने को कहा। जिससे सड़क पर जाम की समस्या दूर हो सके। उन्होंने कहा कि डांठ में पार्किंग होने से स्थानीय पर्यटन कारोबारियों को लाभ मिलेगा। साथ ही सैलानियों को घंटों जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल ने [more…]
अवैध खनन पर सख्त हुई प्रशासनिक कार्रवाई, पुराने खनन वाहनों पर गिरेगी गाज
भीमताल : जिले में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त तेवर अपना लिए हैं। मंगलवार को कैंप कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित खनन समिति की बैठक में जिलाधिकारी वंदना ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि अवैध खनन की किसी भी स्थिति में अनदेखी नहीं की जाएगी।बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में वर्षों से पुराने खनन वाहन नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। इन वाहनों की स्थिति जर्जर है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। उन्होंने परिवहन विभाग को ऐसे वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाने के [more…]
चेतन सती ने नवोदय परीक्षा में हासिल की सफलता
भीमताल : राजकीय प्राथमिक विद्यालय मटियाल के छात्र चेतन सती ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चेतन की सफलता पर विद्यालय परिवार व ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है।चेतन सती, जो कि एक साधारण परिवार से आते हैं, की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि परिश्रम और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उनके पिता भुवन सती बैंक ऑफ बड़ौदा में अस्थायी कर्मचारी हैं, जबकि माता चंद्रा देवी गृहणी हैं।अपनी सफलता का श्रेय चेतन ने माता-पिता और [more…]
अंबेडकर का सपना था समानता का समाज : भावना महरा
धामी सरकार ने UCC लागू कर निभाई अंबेडकर की विरासत भीमताल : भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को प्रायः दलितों के मसीहा के रूप में जाना जाता है, लेकिन उनका योगदान महिलाओं के अधिकारों की रक्षा में भी उतना ही महत्वपूर्ण रहा है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री भावना महरा ने कहा कि बाबा साहेब वास्तव में महिला अधिकारों के अग्रदूत थे।रविवार को गरमपानी में आयोजित एक कार्यक्रम में अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुईं भावना मेहरा का कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अंबेडकर ने 1927 में महिलाओं [more…]




