Author: Chaiwala
कुमाऊं विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने GPAT-2025 में दिखाई प्रतिभा, राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त की सफलता
भीमताल : कुमाऊं विश्वविद्यालय, भीमताल परिसर स्थित भेषज विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय फार्मेसी स्नातक दक्षता परीक्षा (GPAT) 2025 में उल्लेखनीय सफलता अर्जित कर विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया है। विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष प्रो. कुमुद उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष भारत सरकार की संस्था नेशनल मेडिकल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा देशभर के फार्मेसी स्नातकों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में सफल प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों में प्रवेश हेतु पात्र माने जाते हैं और साथ ही फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा छात्रवृत्ति भी प्राप्त करते हैं।उन्होंने [more…]
गांवों के स्कूलों को मर्ज करना शिक्षा की आत्मा पर कुठाराघात : कांडपालशिक्षा कोई स्प्रेडशीट नहीं, यह जीवन का पहला संवाद है
भीमताल : राज्य सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालयों को मर्ज करने की नीति पर उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने गहरी आपत्ति जताई है। संघ के जिला महामंत्री बंशीधर कांडपाल ने इसे केवल प्रशासनिक आंकड़ों को समेटने की कवायद नहीं, बल्कि ग्रामीण शिक्षा की आत्मा पर सीधा प्रहार बताया है। उन्होंने कहा कि पांच या उससे कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों को ‘नजदीकी स्कूलों’ में मर्ज करने का निर्णय गांवों की संस्कृति, स्थानीय भाषा और सामुदायिक जुड़ाव को नष्ट करने की धीमी परंतु सुनिश्चित प्रक्रिया है। यह मर्जर व्यवस्था बच्चों को 4 से 5 किलोमीटर [more…]
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ तीन दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर पहुंचे हल्द्वानी
राज्यपाल और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने आर्मी हैलीपैड पर किया भव्य स्वागत भीमताल : भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड प्रवास के प्रथम चरण में बुधवार को हल्द्वानी पहुंचे। हल्द्वानी आर्मी हैलीपैड पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि.) ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उपराष्ट्रपति का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री उत्तराखंड के प्रतिनिधि के रूप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री तथा सांसद श्री अजय भट्ट, मेयर हल्द्वानी श्री गजराज बिष्ट, उपाध्यक्ष, वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति दीपक महरा, मुख्य सचिव उत्तराखंड [more…]
आपातकाल लोकतंत्र पर भूकंप की तरह था: उपराष्ट्रपति धनखड़
कुमाऊं विश्वविद्यालय की स्वर्ण जयंती पर उपराष्ट्रपति का संबोधन, ‘संविधान हत्या दिवस’ मनाने की वकालत भीमताल : भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने 25 जून 1975 को लगे आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र पर “भूकंप जैसी आपदा” बताया और इसे ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।उपराष्ट्रपति ने कहा, “पचास वर्ष पूर्व इसी दिन लोकतंत्र पर आघात हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा व्यक्तिगत हित में कैबिनेट को दरकिनार कर आपातकाल लागू किया गया। उस अंधकारमय काल में [more…]
कार दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत, सांसद अजय भट्ट ने जताया शोक
घायलों का अस्पताल में जाना हालचाल, बेहतर इलाज के निर्देश भीमताल : नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित ट्रांसपोर्ट नगर के पास तीनपानी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब उनकी कार अनियंत्रित होकर सिंचाई नहर में जा गिरी। इस हृदय विदारक घटना पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सांसद भट्ट [more…]
खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने किया रामनगर खाद्य गोदाम का निरीक्षण
स्टॉक से लेकर वितरण व्यवस्था तक ली जानकारी, सुधार कार्यों के प्रस्ताव शीघ्र भेजने के निर्देश भीमताल : राज्य की खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने बुधवार को रामनगर के आमडंडा क्षेत्र स्थित खाद्य गोदाम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने गोदाम में रखे खाद्यान्न के भंडारण, उठान और वितरण प्रणाली की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान मंत्री आर्या ने गोदाम के सामने की जर्जर सड़क की ओर संकेत करते हुए नाराजगी जताई और इस दिशा में शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए। [more…]
लालकुआं-झांसी साप्ताहिक ट्रेन को दिखाई गई हरी झंडी
लालकुआं-झांसी साप्ताहिक ट्रेन को दिखाई गई हरी झंडी, लालकुआं रेलवे स्टेशन बनेगा लंबी दूरी की ट्रेनों का हब काठगोदाम रेलवे स्टेशन का सांसद ने किया निरीक्षण, समयबद्धता और गुणवत्ता पर दिया जोर भीमताल : लालकुआं से झांसी के लिए संचालित साप्ताहिक रेल सेवा का शुभारंभ बुधवार को सांसद अजय भट्ट, क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट तथा मेयर गजराज सिंह बिष्ट द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर सांसद ने बताया कि यह ट्रेन ‘ऑन डिमांड’ चलाई गई है और यदि यात्रियों की संख्या में वृद्धि होती है, तो भविष्य में इसे [more…]
नैनीताल में उपराष्ट्रपति का तीन दिवसीय दौरा, जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा
भीमताल : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपने प्रस्तावित तीन दिवसीय प्रवास पर 25 जून से 27 जून 2025 तक पर्यटन नगरी नैनीताल पहुंच रहे हैं। प्रवास के दौरान वे कुमाऊँ विश्वविद्यालय तथा शेरवुड कॉलेज में आयोजित कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे। माननीय उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार, नैनीताल में जिलाधिकारी वंदना सिंह ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि उन्हें जो दायित्व सौंपे गए हैं, उनका समयबद्ध और सुचारु [more…]
भीमताल में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन आयोजित
माइंड पावर यूनिवर्सिटी में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ, योग को बताया आत्मा और विज्ञान का संगम भीमताल : माइंड पावर यूनिवर्सिटी, भीमताल में ‘हार्मोनाइजिंग इनर स्पेस, कल्टीवेटिंग आउटर अर्थ: योग फ्रंटियर साइंस फॉर रीजनरेटिव सस्टेनेबल डेवलपमेंट’ विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान देश-विदेश के शोधकर्ताओं, शिक्षकों एवं सामाजिक चिंतकों ने भाग लेकर योग की वैज्ञानिक उपयोगिता पर चर्चा की।सम्मेलन के मुख्य अतिथि NIILM यूनिवर्सिटी के प्रबंध निदेशक डॉ. बलराज डाँडा व डॉ. संदीप चहल रहे। डॉ. डाँडा ने अपने संबोधन में कहा कि योग स्वयं की स्वयं [more…]
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद नैनीताल में भव्य आयोजन
डीएसए मैदान में मुख्य कार्यक्रम, सांसद अजय भट्ट बोले— योग विषम परिस्थितियों में भी देता है संयम भीमताल : ‘ योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ थीम पर आधारित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर शुक्रवार को जनपद नैनीताल के विभिन्न स्थलों पर भव्य योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। डीएसए मैदान, नैनीताल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्य, दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, मुख्य विकास अधिकारी अनामिका, उपजिलाधिकारी नवाजिश खालिक सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, छात्र-छात्राएं [more…]



