Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

शिक्षा मंत्री ने नैनीताल जिले को दी 846.87 लाख रुपये की सौगात

भीमताल : उत्तराखंड के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गुरुवार को हल्दूचौड़ स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में कई विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में 846.87 लाख रुपये की योजनाओं की सौगात दी।इस अवसर पर मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि सरकार प्रदेश के दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में क्लस्टर विद्यालयों की स्थापना और उनमें आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेसहारा, निर्धन और [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

विधायक कैड़ा ने श्रमिकों को बांटी सामग्री, कोटला में श्रम विभाग का कैंप आयोजित

भीमताल : विधानसभा भीमताल के दूरस्थ इलाके कोटला में बुधवार को श्रम विभाग का कैंप आयोजित किया गया। इस दौरान उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों को टूल किट, कंबल, छाते और सैनिटरी पैड सहित कई आवश्यक सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विधायक राम सिंह कैड़ा ने श्रमिकों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनका लाभ उठाने का आह्वान किया। विधायक कैड़ा ने कहा कि पहले यहां के ग्रामीणों को आवश्यक सामग्री लेने के लिए हजारों रुपये खर्च कर हल्द्वानी जाना [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

रामनगर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोग हुए लाभान्वित

भीमताल : सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष पखवाड़े के तहत बुधवार को रामनगर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।शिविर में समाज कल्याण, चिकित्सा, पशुपालन, बाल विकास, खाद्य एवं आपूर्ति, राजस्व, श्रम, ग्राम्य विकास, विद्युत, पेयजल, शिक्षा विभाग, एनआरएलएम और महिला समूहों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए। इन विभागों ने अपनी योजनाओं की जानकारी देते हुए सैकड़ों लाभार्थियों को योजनाओं का [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

ब्रेक फेल होने से हल्द्वानी आ रही बससड़क पर पलटी

चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा भीमताल: पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही केएमओयू की बस बुधवार को वीर भट्टी के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बस के वीर भट्टी के पास ब्रेक फेल हो जाने के कारण बस अनियंत्रित हो गई थी। लेकिन चालक शंकर नाथ की सूझबूझ और बहादुरी के कारण सभी यात्रियों की जान बच गई।बताया गया कि बस में कुल 30 यात्री सवार थे, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को हल्द्वानी में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया है। स्थानीय लोगों [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

विधायक कैड़ा ने अलचौना में जनता दरबार लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ,

अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के सफलतम तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर भीमताल ब्लॉक के ग्राम सभा अलचौना (नैयना) में जनता दरबार आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।जनता दरबार में ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। विधायक कैड़ा ने जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत चल रही [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सुविधा: भीमताल और भवाली से शटल सेवा शुरू

भीमताल। उत्तराखंड के प्रसिद्ध कैंची धाम में बढ़ती भीड़ और ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों के सुगम आवागमन के लिए 26 मार्च से शटल सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है।इस नई व्यवस्था के तहत, कैंची धाम आने वाले सभी पर्यटकों को अपने निजी वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा करना होगा, जिसके बाद वे शटल सेवा का उपयोग कर मंदिर तक पहुंच सकेंगे।नैनीताल पुलिस ने कैंची धाम की ओर जाने वाले वाहनों को व्यवस्थित करने के लिए विशेष पार्किंग स्थलों का चयन किया है।भीमताल [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

आयुक्त दीपक रावत ने किया नैनीताल में विकास कार्यों का निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

भीमताल : कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत ने मंगलवार को नैनीताल नगर पालिका क्षेत्र का दौरा कर नैनीझील, माल रोड, ठंडी सड़क और नैना देवी मंदिर समेत विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए और लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने को कहा।आयुक्त ने तल्लीताल पहुंचकर नैनीझील के वर्तमान जल स्तर की जानकारी सिंचाई विभाग के अधिकारियों से ली। मुख्य अभियंता सिंचाई विभाग संजय शुक्ला ने बताया कि इस वर्ष कम बारिश होने से जल स्तर में गिरावट आई है। इस पर आयुक्त ने [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने पर भीमताल और रामगढ़ में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन

भीमताल : उत्तराखंड सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को भीमताल और रामगढ़ ब्लॉक में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में जिला समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों ने भाग लिया और जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया।भीमताल ब्लॉक परिसर में आयोजित शिविर में जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न समस्याओं का समाधान किया गया। दिव्यांगजन को बैसाखी और एक व्हीलचेयर प्रदान की गई, जिससे वे अधिक आत्मनिर्भर बन सकें। इसके अलावा, गरीब परिवारों की तीन लड़कियों को शादी अनुदान योजना के तहत ₹50,000 [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

नैनीताल में मशरूम उत्पादन का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

भोजन माताओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम भीमताल : प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण) योजना के तहत जनपद नैनीताल की भोजन माताओं के लिए मशरूम उत्पादन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को मधुबन अरविंदो आश्रम, तल्ला रामगढ़ में खंड शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी और उप शिक्षा अधिकारी हिमांशु बिष्ट के नेतृत्व में आरंभ किया गया।इस कार्यक्रम में नैनीताल जनपद के विभिन्न विकासखंडों से आई 31 भोजन माताओं ने भाग लिया। यह पहल महानिदेशक झरना कमठान और अपर राज्य परियोजना निदेशक कुदीप गैरोला के मार्गदर्शन में शुरू की [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विधायक कैड़ा ने करकोटक मंदिर के लिए दिए 3 लाख रुपये, ग्रामीणों ने किया आभार व्यक्त

भीमताल: विधानसभा भीमताल में स्थित प्रसिद्ध करकोटक नाग देवता मंदिर में इन दिनों भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भागवत कथा का श्रवण किया और भगवान का आशीर्वाद लिया।मंदिर परिसर में खुले स्थान पर धार्मिक आयोजनों के आयोजन को देखते हुए ग्रामीणों ने विधायक से टीन शेड बनाने की मांग की। ग्रामीणों की इस मांग को स्वीकार करते हुए विधायक कैड़ा ने विधायक निधि से 3 लाख रुपये देने की घोषणा की।विधायक कैड़ा ने बताया कि करकोटक मंदिर के सौंदर्यीकरण, जीर्णोद्धार [more…]