सांसद अजय भट्ट ने किया शुभारंभ
भीमताल : शहरवासियों को जल्द ही सीवर की समस्या से राहत मिलने जा रही है। मंगलवार को पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी में 22.57 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सीवरेज योजनाओं का विधिवत शुभारंभ किया। इस योजना के तहत रानीबाग–काठगोदाम, राजपुरा वार्ड, शिव रत्न केन्द्र (बरेली रोड), हीरानगर, रामपुर रोड और पर्वतीय मोहल्ला क्षेत्रों में लगभग 15 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन डाली जाएगी, जिससे शहर के हजारों परिवारों को राहत मिलेगी।सांसद अजय भट्ट ने कहा कि “यह शहरवासियों की लंबे समय से मांग थी। सीवरेज लाइन के निर्माण से पर्यावरण प्रदूषण में कमी, जल जनित बीमारियों पर नियंत्रण और दुर्गंध जैसी समस्याओं से निजात मिलेगी। इसके साथ ही लोगों को बार-बार सीवर टैंक खाली कराने के खर्च से भी राहत मिलेगी।”
———————————————
🔹 रानीबाग–काठगोदाम योजना
• लागत: ₹1481.07 लाख
• लंबाई: 9.70 किमी
• लाभान्वित परिवार: 1007
• जनसंख्या: 5033
• वार्ड: 1 व 2
———————————————
🔹 राजपुरा सीवरेज योजना
• लागत: ₹358.27 लाख
• लंबाई: 2.81 किमी
• लाभान्वित परिवार: 1565
• जनसंख्या: 7827
• वार्ड: 12, 13, 14, 15
———————————————
🔹 हीरानगर-रामपुर रोड-पर्वतीय मोहल्ला योजना
• लागत: ₹417.71 लाख
• लाभान्वित परिवार: 1783
• जनसंख्या: 8914
• वार्ड: 11, 17, 19, 20
———————————————
इस मौके पर मेयर गजराज बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, पार्षद प्रीति आर्या, हेमंत साहू, अधिशासी अभियंता ए.के. कटारिया सहित कई जनप्रतिनिधि व क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

+ There are no comments
Add yours