रामगढ़ में हार्टी टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान: सांसद अजय भट्ट

Estimated read time 0 min read





सेब बागानों के सौंदर्य से सजेगा पर्यटन, स्थानीयों को मिलेगा रोज़गार

भीमताल : उत्तराखंड में अब हार्टी टूरिज्म (बागवानी पर्यटन) को नई पहचान देने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट ने रामगढ़ स्थित सेब बागान का निरीक्षण कर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। सांसद भट्ट ने कहा कि हार्टी टूरिज्म पर्यटकों को प्राकृतिक सुंदरता और बागवानी अनुभव से जोड़ने का एक अनूठा माध्यम बनेगा। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और कृषि आधारित स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने जानकारी दी कि रामगढ़ में आठ एकड़ भूमि पर ₹5 करोड़ से अधिक की लागत से एक विशेष परियोजना विकसित की जा रही है। इसमें पर्यटकों के लिए सेब बागीचों की सैर, आधुनिक कैफे हट्स में ठहरने की सुविधा और किसानों के लिए प्रशिक्षण केंद्र भी स्थापित किया जाएगा। सांसद भट्ट ने कहा कि यह पहल न केवल पर्यटन को अनुभवात्मक रूप देगी, बल्कि स्थानीय आर्थिकी को भी सशक्त बनाएगी। इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा, मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय, शिवांशु जोशी, रवि नयाल, प्रदीप ढेला, भारत भूषण चुग, कुंदन चिलवाल, देवेंद्र बिष्ट, शुभम कुमार, उद्यान अधीक्षक सरस्वती बृजवाल और ए.डी.ओ. विपिन चंद्र गर्वाल उपस्थित रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours