Author: Chaiwala
जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया 10 सूत्रीय मांगपत्र
शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की मांग तेज भीमताल : उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर एसोसिएशन जनपद नैनीताल का त्रैवार्षिक अधिवेशन संपन्न होने के बाद बुधवार को विकासखंड कार्यालय सभागार में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी खंडों के पदाधिकारियों तथा जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) की उपस्थिति में शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं और मांगों को लेकर गंभीर विमर्श हुआ।बैठक के दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी को 10 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। मांगपत्र में रिक्त पदों के सापेक्ष प्राथमिक प्रधानाध्यापक, जूनियर सहायक तथा जूनियर प्रधानाध्यापक की पदोन्नति, चयन वेतनमान [more…]
पार्टी विरोधियों को जिम्मेदारी सौंपना अनुचित : प्रकाश आर्य
भीमताल : नगर निकाय चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहे व्यक्ति को दोबारा संगठन में जिम्मेदारी सौंपे जाने पर भाजपा के जिला मंत्री एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी प्रकाश आर्य भड़क उठे। उन्होंने इसे पार्टी अनुशासन के खिलाफ बताते हुए शीर्ष नेतृत्व से हस्तक्षेप की मांग की है।प्रकाश आर्य ने मंडल अध्यक्ष पंकज अद्वैती पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि निकाय चुनाव में अद्वैती ने भाजपा प्रत्याशियों के विरोध में कार्य किया था। इस संबंध में उन्होंने पूर्व में पार्टी संगठन से लिखित शिकायत करते हुए उनके निष्कासन की मांग भी [more…]
गौशाला निर्माण को मिली मंजूरी, आवारा गोवंश होंगे शिफ्ट
भीमताल : नगर निगम क्षेत्र में आवारा गोवंश की समस्या से निपटने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। बुधवार को नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने गंगापुर कबड़वाल स्थित प्रस्तावित गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कुमाऊं मंडल विकास निगम, निर्माण खंड और नगर पंचायत लालकुआं के अधिकारी भी मौजूद रहे।मुख्यमंत्री द्वारा इस गौशाला के निर्माण के लिए 1 करोड़ 98 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। नगर आयुक्त ने कार्यदायी संस्था को तुरंत निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही गौशाला में होने वाली व्यवस्थाओं और भूमि विकास की [more…]
भीमताल में हुआ 87 यूनिट रक्तदान
भीमताल । भीमताल के रामलीला मैदान मल्लीताल में मंगलवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। रक्तदान शिविर में हल्द्वानी से आई श्री बालकृष्ण देवकी जोशी चेरिटेबल ब्लड बैंक की टीम ने 87 यूनिट रक्तदान इकट्ठा किया। क्षेत्र के लोगों और छात्र-छात्राओं की ओर से रक्तदान किया गया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र दिए गए। शिविर में डॉ. आशीष बिष्ट, सभासद नीरज रैकुनी, उमेश पाठक, शरद पांडे, राहुल खोलिया, संजय गोस्वामी, दीपू मेहरा, हेमंत रावत शामिल रहे।
सरकारी योजना का लाभ लेकर महेन्द्र बने मिसाल, अब 10 लोगों को दे रहे रोजगार
एमबीए के बाद शुरू किया चाय पैकिंग व्यवसाय, ‘गोल्डन चाय’ की बढ़ रही मांग भीमताल : कहते हैं अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो रास्ते खुद-ब-खुद बनते चले जाते हैं। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है हल्द्वानी के फूलचौड़, देवलचौड़ निवासी महेन्द्र ने। उच्च शिक्षा के बाद बैंकिंग क्षेत्र में चार साल तक नौकरी करने के बाद महेन्द्र ने स्वरोजगार की राह चुनी और आज वह न केवल खुद आत्मनिर्भर हैं, बल्कि 10 अन्य लोगों को भी रोजगार दे रहे हैं।महेंद्र ने एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) की पढ़ाई के बाद बैंकिंग सेक्टर [more…]
पर्यटन सीजन को लेकर प्रशासन अलर्ट, टैक्सी चालकों को सख्त निर्देश
सत्यापन तय तिथियों पर अनिवार्य, उल्लंघन पर परमिट निरस्त करने की चेतावनी भीमताल : आगामी पर्यटन सीजन, वीकेंड, त्योहार और विशेष अवसरों पर नैनीताल में यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सभागार में टैक्सी यूनियन और वाहन स्वामियों/चालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने बैठक में स्पष्ट किया कि नगर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए सभी टैक्सी, मैक्सी, ई-रिक्शा, रेंटल बाइक और अन्य सवारी वाहनों का [more…]
हाथ से उखड़ने लगा डामर, विधायक कैड़ा ने जताई नाराजगी
निरीक्षण के दौरान कहा— एक साल भी नहीं टिकेगा ऐसा कार्य भीमताल : स्युड़ा से कौन्ता-हरीशताल मोटर मार्ग पर चल रहे डामरीकरण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार को क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा द्वारा स्थलीय निरीक्षण के दौरान नयी बनी सड़क हाथ लगाते ही उखड़ने लगी। इस पर विधायक ने गहरी नाराजगी जताते हुए विभागीय अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।विधायक कैड़ा ने कहा कि यदि इसी तरह कार्य हुआ तो एक साल के भीतर ही सड़क खराब हो जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार जनता के पैसे का दुरुपयोग [more…]
बिजली के उपकरण फूंकने से लोग नाराज
भीमताल में हाईवोल्टेज से फूंके उपकरण भीमताल । भीमताल के बाईपास में शुक्रवार को ट्रांसफार्मर बदलने के चलते हाईवोल्टेज आने से लोगों के घरों में बिजली के उपकरण फूंक गए। उपकरणों के फूंकने से बाईपास के लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। बाईपास के सभासद उमेश पाठक और जगदीश महतोलिया ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही से बिजली के उपकरण फूंकने से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। साथ ही रात भर अंधेरे में गुजरानी पड़ी और शनिवार को भी बिजली गुल रही। उन्होंने कहा कि बिजली नहीं होने [more…]
यूसीसी के तहत जल्द कराए शादी के पंजीकरण
यूसीसी महानिबंधक ने की भीमताल में बैठक भीमताल । उत्तराखंड शासन के वित्त सचिव एवं यूसीसी के महानिबंधक डा बी षणमुगम ने भीमताल विकास भवन सभागार में यूसीसी की समीक्षा बैठक की। जहां पर यूसीसी के महानिबंधक ने यूजरआइडी, पासवर्ल्ड एवं ओटीपी प्राप्त होने में आने वाली दिक्क्तों पर चर्चा की। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने सचिव से कहा कि यूसीसी फार्म में सरनेम संशोधन का आप्शन नहीं आता है। जिसकी वजह से कुछ आवेदनकर्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि एक आवेदक दो-दो बार आवेदन कर देते हैं। ऐसे [more…]
जल जीवन मिशन की सुस्त योजनाओं पर डीएम सख्त, दो माह में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने के निर्देश
भीमताल: जिलाधिकारी वंदना ने शनिवार को कैंप कार्यालय में जल जीवन मिशन के तहत संचालित योजनाओं की खंडवार समीक्षा की। बैठक में उन्होंने जिले में लंबित 187 योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही कहा कि जो योजनाएं पूरी हो चुकी हैं, उनकी रिपोर्ट तत्काल ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड की जाए।डीएम ने सख्त लहजे में कहा कि सभी लंबित योजनाओं को दो माह के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी प्रतिदिन कम से कम एक योजना का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति [more…]
