Author: Chaiwala
जमरानी बांध रोड चौड़ीकरण में लापरवाही, कृषि भूमि टूटने से ग्रामीणों में रोष
भीमताल । ग्राम पंचायत डहरा क्षेत्र में जमरानी बांध परियोजना के तहत सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी है, लेकिन सुरक्षा के कोई ठोस इंतजाम न होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कटिंग का कार्य तो तेजी से किया जा रहा है, लेकिन रॉक बोल्डिंग का कार्य बेहद धीमी गति से हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात भारी नुकसान हुआ और कई जगह कृषि भूमि टूट गई। वहीं, मकान खेतों से करीब पचास मीटर की दूरी पर हैं, जिससे बरसात होने पर बड़ा खतरा मंडरा [more…]
क्वैराला कालाआगर में लगा समान नागरिक संहिता विवाह पंजीकरण शिविर
भीमताल । नैनीताल जिले के दूरस्थ ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम सभा क्वैराला और कालाआगर के अंतर्गत समान नागरिक संहिता विवाह पंजीकरण शिविर का आयोजन राकेश गोस्वामी सीएससी सेंटर वालों के द्वारा किया गया गया। शिविर में ग्रामीणों के मैरिज सार्टिफिकेट बनाए गए। साथ ही लोगों को अधिक से अधिक सार्टिफिकेट बनाने के लिए प्रेरित किया गया। ग्राम प्रधान कालाआगर मंजू मेवाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता पंचम सिंह मेवाड़ी और क्षेत्र पंचायत सदस्य गीता मेवाड़ी और क्वैराला की ग्राम प्रधान नीमा ऐड़ी, मनोज ऐड़ी, मुकुल सिंह ऐड़ी और महेश मेवाड़ी आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कई [more…]
भीमताल क्षेत्र के मोटर मार्गों को मिले पीएमजीएसवाई फेज-4 में स्वीकृति : विधायक कैड़ा
भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से भेंट कर भीमताल विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण सड़क नेटवर्क को मजबूत बनाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक के कई गाँव आज भी मोटर मार्ग से वंचित हैं। वहीं, कई सड़कों का चौड़ीकरण, डामरीकरण और पुलों का निर्माण कार्य लंबित है। विधायक कैड़ा ने पदमपुरी-झाजर मोटर मार्ग पर पुल निर्माण व डामरीकरण, चर्रा बैंड-तल्ला अमजड़ मार्ग के चौड़ीकरण व डामरीकरण तथा पुटगांव-नौगुनिया मार्ग पर डामरीकरण कार्य को अत्यंत जरूरी बताया। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के [more…]
भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर बाधा: सलड़ी के पास पहाड़ से मलबा गिरा, यात्री फंसे
भीमताल। रविवार को भीमताल-हल्द्वानी मोटर मार्ग पर सलड़ी में अचानक पहाड़ से भारी मलबा गिर गया। देखते ही देखते सड़क पर यातायात रुक गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। घंटों तक फंसे रहने से यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।घटना की जानकारी मिलते ही लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मशीन मौके पर भेज मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार मलबे के साथ बड़े-बड़े पत्थर भी सड़क पर आ गिरे हैं, लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद सलड़ी मार्ग पर यातायात सुचारू हुआ ।अधिकारियों ने बताया कि अभी भी मलबा आने का [more…]
सरकार का ऐतिहासिक फैसला, दमुआढूंगा क्षेत्र की जनता को मिलेगा मालिकाना हक
भीमताल । उत्तराखंड सरकार ने दमुआढूंगा क्षेत्र की जनता को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य सरकार ने इस क्षेत्र के हजारों लोगों को उनके घर और ज़मीन पर मालिकाना हक देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा ने बताया कि यह फैसला राजस्व अधिनियम 1901 की धारा 48 के अंतर्गत जारी शासनादेश के तहत लिया गया है। 21 अगस्त 2025 से शासन ने आधिवासियों को भूमि स्वामित्व का अधिकार देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस आदेश से हल्द्वानी तहसील अंतर्गत 578 एकड़ [more…]
ई-रिक्शा डीलरों की होगी सघन जांच, बिना डीएल ई-रिक्शा होंगे सीज
भूमि विवाद मामलों में लैंडफ्रॉड एक्ट के तहत कार्रवाई: आयुक्त दीपक रावत भीमताल । आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को कैम्प कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जनता की समस्याएं सुनीं। कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान किया।जनसुनवाई में अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, झूठे मुकदमों और प्रतिबंधित पॉलिथीन की सप्लाई से जुड़ी रहीं। बिलासपुर (उप्र) निवासी गुलशन ने शिकायत की कि देवलचौड़ स्थित एक डीलर ने बैंक से लोन दिलाकर 2.40 लाख में ई-रिक्शा उपलब्ध कराया, लेकिन आरसी नहीं दी। किस्त जमा न होने पर डीलर ने ई-रिक्शा [more…]
अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम हल्द्वानी की भूमि क्षति का एडीएम ने किया निरीक्षण
36 करोड़ से होगा तटबंध निर्माण कार्य भीमताल । अपर जिलाधिकारी नैनीताल शैलेन्द्र सिंह नेगी ने शनिवार को गोला नदी तटबंध क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम हल्द्वानी की भूमि क्षति का जायजा लिया और सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे बाढ़ नियंत्रण व तटबंध सुरक्षा कार्यों की प्रगति देखी। गौरतलब है कि वर्ष 2024 के मानसून में गोला नदी के तेज उफान से स्टेडियम का तटबंध बह गया था। सिंचाई विभाग द्वारा तत्काल कार्य कराया गया, लेकिन पुनः क्षति होने से भुगतान नहीं हो पाया। विभाग ने इसके लिए [more…]
वीर शहीद दीवान सिंह बिष्ट की 89वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, डोनपरेवा में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित
भीमताल: नैनीताल जनपद के कोटाबाग ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा डोनपरेवा में शनिवार को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर शहीद दीवान सिंह बिष्ट की 89वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। शहीद के स्मारक स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर शहीद दीवान सिंह बिष्ट आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन भी हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्य ने दीप प्रज्वलित कर व पुष्पांजलि अर्पित कर किया। उन्होंने कहा कि शहीद दीवान सिंह बिष्ट का बलिदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। आज देश की प्रगति [more…]
हल्द्वानी में वार्ड 47 और 48 में जन सुविधा शिविर सफलतापूर्वक आयोजित
भीमताल: जिलाधिकारी के निर्देशानुसार शुक्रवार को हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 47 और 48 में जन सुविधा शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। वार्ड 47 के लिए शिविर का आयोजन शिवकालीधाम मंदिर, पुष्प विहार (पार्षद आवास के पास) तथा वार्ड 48 के लिए पलक बैंक्वेट हॉल, हल्द्वानी में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक हुआ। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही और बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी समस्याएँ सीधे अधिकारियों के समक्ष रखीं। शिविर में आधार सेवा के अंतर्गत 42 आधार कार्ड बनाए व संशोधित [more…]
विधायक कैड़ा ने धारी ब्लॉक के गांवों का दौरा कर सुनी समस्याएं
अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने बुधवार को भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी ब्लॉक के मज्यूली, पहाड़पानी, धानारौली, धारी कौल आदि गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की बिजली, पानी, सड़क व स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सुनीं। विधायक कैड़ा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों की मरम्मत शीघ्र कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिला प्रशासन से कहा कि आपदा से प्रभावित ग्रामीणों के नुकसान का [more…]





