Author: Chaiwala
नेपाल में बाढ़ के बाद नैनीताल प्रशासन अलर्ट, नागरिकों की जानकारी के लिए हेल्पलाइन जारी
भीमताल, 27 अगस्त। नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी और त्रिशुली नदी में अचानक आई बाढ़ से जन-धन की क्षति को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने नेपाल में रह रहे जनपद के नागरिकों की सहायता के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि अभी तक नेपाल में आई बाढ़ से नैनीताल जिले के किसी भी नागरिक के प्रभावित होने की सूचना नहीं मिली है। जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए [more…]
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, सात प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
भीमताल । जनस्वास्थ्य की सुरक्षा और लोगों को शुद्ध एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने रामनगर एवं कालाढूंगी क्षेत्र में व्यापक निरीक्षण और सैंपलिंग अभियान चलाया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड तथा जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर वरिष्ठ खाद्य संरक्षा अधिकारी असलम खान के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा टीम ने सात खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। टीम ने प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई, स्वच्छता मानकों और खाद्य पदार्थों के भंडारण की स्थिति की जांच की। संचालकों को प्रतिष्ठानों में नियमित [more…]
धारी क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क बदहाल, रक्षाबंधन से पहले व्यवस्था सुधारने की मांग
भीमताल। धारी विकासखंड के गुनियालेख, पलड़ा समेत आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से मोबाइल नेटवर्क की समस्या बनी हुई है। बीएसएनएल, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया समेत विभिन्न कंपनियों की कनेक्टिविटी प्रभावित होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने संचार कंपनियों और संबंधित अधिकारियों से तत्काल नेटवर्क व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। मनोज शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में मोबाइल कनेक्टिविटी सुधारने को लेकर लगातार जनप्रतिनिधियों और संचार विभाग के अधिकारियों से मांग की जा रही है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया [more…]
सातताल की जर्जर दुकानों पर डीडीओ ने लिया संज्ञान, बरसात बाद कार्य कराने का आश्वासन
भीमताल। सातताल में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण द्वारा करीब तीन वर्ष पूर्व निर्मित दुकानों की जर्जर हालत को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी की शिकायत पर जिला विकास अधिकारी ने संज्ञान लिया है। दुकानों की छत से पानी टपकने और अंदर पानी भरने की समस्या को लेकर प्रशासन ने प्राधिकरण को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वार्ड-3, बिजरौली निवासी पूरन चंद्र बृजवासी ने 11 अगस्त 2026 को जिला विकास अधिकारी को शिकायत भेजकर बताया था कि सातताल में प्राधिकरण द्वारा निर्मित दुकानों की छतें खराब हो चुकी हैं। बारिश के दौरान छत [more…]
भीमताल विधानसभा के चारों ब्लॉकों में न्याय पंचायतवार श्रम विभाग के कैंप लगाने के निर्देश
भीमताल, 24 अगस्त। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के चारों ब्लॉकों में श्रम विभाग के न्याय पंचायतवार कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने श्रम विभाग के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर कहा कि ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल विकासखंडों में बड़ी संख्या में श्रमिकों ने श्रम विभाग में अपना पंजीकरण कराया है। ऐसे में सरकार की योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए न्याय पंचायत स्तर पर कैंप लगाए जाना जरूरी है। मंत्री कैड़ा ने कहा कि कैंपों के माध्यम से उत्तराखंड [more…]
मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की चौपाल में 105 ग्रामीणों ने लिया भाग
भीमताल, 24 अगस्त। मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के चौथे दिन सोमवार को विकासखंड धारी में आईईसी वैन के माध्यम से विभिन्न ग्राम पंचायतों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। इस दौरान मटियाल, पदमपुरी, भालूगाड़, कसियालेख, शशबनी एवं सुनकिया ग्राम पंचायतों में चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को स्वरोजगार और उद्यमिता से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। रीप (ग्रामोत्थान) एवं मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की टीम ने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के साथ ही ग्राम्य विकास एवं स्वरोजगार से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। आयोजित चौपालों में करीब 105 ग्रामीणों ने प्रतिभाग कर योजनाओं के बारे [more…]
SIR-2026: नैनीताल में 99.76 प्रतिशत नोटिस तामील, 76.77 प्रतिशत सुनवाई पूरी
भीमताल, 24 अगस्त। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत सोमवार को एनआईसी कक्ष, तहसील हल्द्वानी में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई। बैठक जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नैनीताल के निर्देशानुसार हुई। बैठक में नोटिस वितरण एवं सुनवाई की प्रगति की जानकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी गई। बताया गया कि जनपद में कुल 6,93,325 मतदाता हैं। नोटिस वितरण के लिए चिन्हित 2,35,085 मतदाताओं में से 2,34,524 यानी 99.76 प्रतिशत को नोटिस तामील किए जा चुके [more…]
कालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच को भेजे
भीमताल, 24 अगस्त। आगामी रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सोमवार को कालाढूंगी बाजार में विशेष अभियान चलाया। आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर विभागीय टीम ने आधा दर्जन से अधिक खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रयोगशाला स्तर पर गुणवत्ता जांच के लिए तीन खाद्य नमूने संग्रहित किए गए। इनमें एक खुला पनीर, एक कार्बोनेटेड कैफीनयुक्त पेय तथा एक कार्बोनेटेड लेमिनेटेड बेवरेज का नमूना शामिल है। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान ने बताया [more…]
त्योहारों को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की विशेष कार्रवाई, पनीर-मिठाइयों के नमूने लिए
भीमताल, 24 अगस्त। आगामी रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को हल्द्वानी के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर विशेष नमूना संग्रहण अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य मिलावटखोरी पर प्रभावी रोक लगाते हुए आमजन को सुरक्षित, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ और मिठाइयां उपलब्ध कराना रहा। माननीय मुख्यमंत्री के आदेश तथा खाद्य सुरक्षा आयुक्त, उत्तराखंड एवं जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों के क्रम में चलाए गए अभियान के दौरान विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से पनीर, बताशा/बतीसा, पेड़ा और रसगुल्ला के नमूने नियमानुसार संग्रहित किए गए। इन नमूनों को [more…]
हरेला मेले की आय से अधिक खर्च पर उठे सवाल, ईओ से स्पष्टीकरण की मांग
₹22.13 लाख की आय के मुकाबले ₹25.98 लाख खर्च, ₹3.84 लाख का घाटा दर्शाया भीमताल, 24 अगस्त। नगर पालिका परिषद भीमताल की ओर से आयोजित हरेला मेले की आय-व्यय रिपोर्ट को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पालिका की ओर से 22 अगस्त 2026 को उपलब्ध कराई गई रिपोर्ट के अनुसार मेले से कुल ₹22,13,778 की आय हुई, जबकि ₹25,98,287 का व्यय दर्शाया गया है। इस तरह आय की तुलना में ₹3,84,509 अधिक खर्च हुआ है। सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने इस मामले को लेकर नगर पालिका परिषद भीमताल के अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजकर मेले के आय-व्यय को लेकर चार [more…]
