Archives

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

हाईकोर्ट के आदेश पर नैनीताल ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर मंथन, मंडलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक

भीमताल, 26 मई। माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेश के अनुपालन में शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू और नियंत्रित बनाने के उद्देश्य से गठित समिति की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को एलडीए सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडलायुक्त दीपक रावत ने की।बैठक में नैनीताल शहर में बढ़ते यातायात दबाव, पार्किंग, टैक्सी संचालन और पर्यटन सीजन के दौरान यातायात नियंत्रण को लेकर व्यापक चर्चा की गई। व्यापार मंडल तल्लीताल एवं मल्लीताल, होटल एसोसिएशन, टैक्सी यूनियन तथा संबंधित अधिवक्ताओं समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने सुझाव रखे।सभी सदस्यों ने नैनीताल में यातायात के बेहतर [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

धामी सरकार के विज़न से ग्रामीण महिलाओं को नई उड़ान, भीमताल की ‘बाखली’ ग्राम दुकान बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल

भीमताल। उत्तराखंड में ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार के प्रयास लगातार धरातल पर दिखाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में विकासखंड भीमताल में शुरू की गई ‘बाखली’ ग्राम दुकान ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनकर उभरी है। 19 मई 2026 को नाबार्ड के सहयोग से स्थापित इस ग्राम दुकान का शुभारंभ किया गया। दुकान का संचालन ‘दक्ष स्वयं सहायता समूह’ को सौंपा गया है, जबकि इसका क्रियान्वयन मेनवस संस्था के माध्यम से किया जा रहा है। कार्यक्रम में क्षेत्र की करीब [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

CSR निधि से जिले के विकास को रफ्तार: विकास भवन में बैठक, बैंकों को सौंपे गए नए कार्य

भीमताल, 26 मई । जनपद में कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) निधि के बेहतर उपयोग और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से मंगलवार को विकास भवन सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने की, जबकि जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अमित वाजपेयी भी मौजूद रहे। बैठक में जनपद के प्रमुख बैंकों के प्रतिनिधियों ने CSR के तहत पूर्व में किए गए और वर्तमान में संचालित कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। समीक्षा के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने जिले के विकास और जनहित से जुड़े [more…]

उत्तराखण्ड

भवाली–दुनिखाल मार्ग हादसे पर सख्त एक्शन: मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, 8 जून तक आमजन से मांगे साक्ष्य

भीमताल, 26 मई। भवाली–दुनिखाल मोटर मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। 21 मई को भवाली सैनेटोरियम से दुनिखाल मोटर मार्ग पर सिरोड़ी के समीप वाहन गहरी खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई थी।जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। जांच का उद्देश्य दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाना, तकनीकी या मानवीय लापरवाही की जांच करना [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का समापन, समर्थ जैन बने ओवरऑल चैंपियन

भीमताल। लोक भवन गोल्फ क्लब, नैनीताल में 22 मई से आयोजित तीन दिवसीय 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट-2026 का रविवार को भव्य समापन हो गया। प्रतियोगिता में देश के नौ राज्यों से आए 179 गोल्फरों ने प्रतिभाग किया। समापन अवसर पर राज्यपाल एवं लोक भवन गोल्फ क्लब के अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने विभिन्न वर्गों के विजेताओं और उपविजेताओं को पुरस्कृत किया। टूर्नामेंट में समर्थ जैन ओवरऑल चैंपियन बने, जबकि आशीष जैन उपविजेता रहे। वहीं बेस्ट नेट श्रेणी में नुसरत अब्बासी विजेता और अंशुल छाबरा उपविजेता घोषित किए गए। सुपर वेटरन ग्रॉस कैटेगरी में कर्नल [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में जनता दरबार: मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

भीमताल। जनपद नैनीताल के भ्रमण पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हल्द्वानी-काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि जनता को राहत पहुंचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और संतुष्टिपरक समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा अधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। जनता की ओर से पेयजल आपूर्ति, ग्रामीण सड़कों की बदहाल स्थिति, विद्युत आपूर्ति और सिंचाई [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट की पत्नी के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक

भीमताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी आशा बिष्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने परिवारजनों को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संदेश देते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मुख्यमंत्री धामी ने शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल में बीएसएनएल सेवाओं की बदहाली पर कांग्रेस का हमला, नेता प्रतिपक्ष को सौंपा ज्ञापन

भीमताल। विधानसभा क्षेत् भीमताल में भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की सेवाओं के लगातार बदहाल होने को लेकर कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने कड़ा आक्रोश जताया है। उन्होंने शनिवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से मुलाकात कर क्षेत्र में दूरसंचार सेवाओं की खराब स्थिति को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मनोज शर्मा ने आरोप लगाया कि भीमताल विधानसभा के अधिकांश क्षेत्रों में बीएसएनएल सेवाएं लगभग पूरी तरह ठप हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वर्षों से क्षेत्रीय जनता सरकार, सांसद, विधायक और कैबिनेट मंत्री से इस सरकारी उपक्रम की सेवाओं में सुधार की मांग [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड की सहकारी समितियों के चुनावों में भाजपा का दबदबा

68 वर्षों बाद जौनपुर मगरा व लंढौर में पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित देहरादून। प्रदेश में शनिवार को सम्पन्न हुये सहकारी समितियों के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुये 98 फीसदी बोर्डों पर जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम किया। क्रय-विक्रय सहकारी समितियों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की शानादर जीत से विपक्ष को करारा झटका लगा है। टिहरी के जौनपुर व हरिद्वार की लंढौर सहकारी समिति में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। दोनों समितियों में 68 वर्ष बाद पहली बार पूरी कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचित हुई। प्रदेशभर में 39 सहकारी समितियों में हुये चुनावों में महिलाओं [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

ग्राम विकास अधिकारी की प्रान्तीय कार्यकारिणी की बैठक में मांगों पर चर्चा

हरिद्वार। ग्राम विकास अधिकारी की प्रान्तीय कार्यकारिणी की बैठक आज बहादराबाद विकास खण्ड सभागार में प्रान्तीय अध्यक्ष हर्ष डी० जोशी की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में ग्राम विकास अधिकारियों को वन टाइम सेटलमेंट 10,16, 26 का लाभ देने, विकसित भारत-जी राम जी के प्रारंभ होने से पहले एसोशिएसन के सुझावों को सम्मिलित करने, एनआरएनएम के स्टाफ को ग्राम विकास अधिकारी अधीन कार्य करने हेतु तैनात करने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, एमएसीपी के अंतर्गत पदोन्नत पद का वेतनमान देने और एबीडीओ की अंतिम ज्येष्ठता सूची बनाने सहित ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। [more…]