अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
भीमताल , 9 सितंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत हल्द्वानी पहुंचे। एफटीआई हेलीपैड पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद लोगों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याएं सुनीं।
मुख्यमंत्री ने लोगों से प्राप्त समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों का त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इससे पूर्व एफटीआई हेलीपैड पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल, विभिन्न दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

+ There are no comments
Add yours