Archives
नैनीताल में महिलाओं की पहल बनी मिसाल, 2357 क्विंटल पीरूल एकत्र कर जंगलों को बचाने में निभाई बड़ी भूमिका
भीमताल। जनपद में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण और आजीविका सृजन का अनूठा उदाहरण पेश किया है। अब तक महिलाओं द्वारा कुल 2357 क्विंटल पीरूल एकत्रित किया जा चुका है, जबकि यह अभियान अभी भी जारी है।पीरूल, जो चीड़ के पेड़ों की अत्यंत ज्वलनशील पत्तियां होती हैं, जंगलों में आग फैलाने में बड़ी भूमिका निभाती हैं। ऐसे में महिलाओं द्वारा इसका संग्रहण कर जंगलों को आग से बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है।यह कार्य विकासखंड ओखलकांडा, रामगढ़, धारी, बेतालघाट, भीमताल और कोटाबाग [more…]
बाघ के बढ़ते आतंक पर कांग्रेस का हमला, सरकार पर लापरवाही का आरोप
भीमताल, 24 अप्रैल। पर्वतीय क्षेत्रों में बढ़ते बाघ के आतंक और वनाग्नि की घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने सरकार और वन विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने कहा कि लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद सरकार और वन विभाग निष्क्रिय बने हुए हैं, जिससे आम जनता भय के साए में जीने को मजबूर है।उन्होंने कहा कि बीते दो वर्षों से बाघ के हमलों में लगातार लोग शिकार हो रहे हैं, लेकिन सरकार ठोस रणनीति बनाने में विफल रही है। आरोप लगाया कि सरकार केवल आर्थिक सहायता के नाम पर [more…]
महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर, प्रशिक्षण योजनाओं को तेजी से लागू करने के निर्देश
भीमताल, 24 अप्रैल। मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल ने शुक्रवार को एनआरएलएम के तहत कार्यरत आईपीआरपी के साथ बैठक कर स्वयं सहायता समूह (SHG) एवं क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF) की गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक में ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया।मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ब्यूटी पार्लर, कैटरिंग, बागवानी एवं हाउसकीपिंग जैसे रोजगारपरक कार्यों से जोड़ने के लिए व्यवस्थित प्रशिक्षण कराया जाए। इसके लिए सभी विकासखंडों को आरसेटी तथा बागजाला ईटीसी के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम [more…]
श्री महंत इन्दिरेश अस्प्ताल में बिना सर्जरी घुटने के दर्द का सफल उपचार
कूल्ड आरएफए से किए गए उपचार से मरीज को मिल बड़ी राहत देहरादून। देहरादून में दर्द प्रबंधन के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। यह उपलब्धि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नाम दर्ज हुई है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में पहली बार कूल्ड रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन (आरएफए) तकनीक के माध्यम से घुटनों के गंभीर दर्द का सफल उपचार किया गया। इस आधुनिक और कम हस्तक्षेप वाली प्रक्रिया से बिना सर्जरी मरीज को लंबे समय तक राहत मिली है। 64 वर्षीय सावित्री देवी, जो लंबे समय से घुटने की ग्रेड-4 ऑस्टियोआर्थराइटिस से पीड़ित थीं और अत्यधिक दर्द के कारण [more…]
हेली सेवा को लेकर साइबर ठगों पर रुद्रप्रयाग पुलिस ने कसा शिकंजा
रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा को श्रद्धालुओं के लिए सुगम, सरल और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर द्वारा गठित साइबर फ्रॉड कम्बैट फोर्स ने यात्रा के नाम पर ठगी करने वाले साइबर अपराधियों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। यात्रा शुरू होने से पहले ही हेलीकॉप्टर सेवाओं और नामी कंपनियों के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वालों पर नकेल कसते हुए फोर्स द्वारा अब तक कुल 471 संदिग्ध माध्यमों (वेबसाइट, सोशल मीडिया पेज व मोबाइल नंबर) को ब्लॉक किया गया है। चिह्नित किए गए 260 फेसबुक पेजों में [more…]
गढ़वाल विश्वविद्यालय में यूईटी 2026-27 की अधिसूचना जारी
श्रीनगर (गढ़वाल) । हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (यूईटी) की अधिसूचना जारी कर दी है। इस परीक्षा के माध्यम से विश्वविद्यालय अपने तीनों परिसरों एवं 50 से अधिक संबद्ध महाविद्यालयों/संस्थानों में संचालित बी.एड., एम.एड., बी.पी.एड., एम.पी.एड., बी.लिब., एम.लिब., एल.एल.बी. सहित समस्त स्नातकोत्तर डिग्री एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश देगा। विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित लगभग 14 स्कूलों में कला, विज्ञान, वाणिज्य, प्रबंधन, इंजीनियरिंग, जीवन विज्ञान, पृथ्वी विज्ञान, शिक्षा, विधि एवं सामाजिक विज्ञान जैसे क्षेत्रों के अनेक पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। इन सभी स्कूलों के विभिन्न कोर्स में प्रवेश यूईटी के माध्यम से किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने एनईपी 2020 के प्रावधानों के अनुरूप एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अपने परिसरों में आगामी सत्र से एक [more…]
विपक्ष ने षड्यंत्र कर नारी शक्ति का अधिकार छिनने का काम कियाः धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउण्ड में महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री, हजारों की संख्या में मौजूद महिलाओं के साथ परेड ग्राउंड से घंटाघर तक जन आक्रोश पदयात्रा में भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मातृशक्ति को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनका अधिकार दिलाने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया गया था। परंतु लोकसभा में संख्या बल के कारण बिल पारित नहीं हो पाया। उन्होंने कहा विपक्ष ने षड्यंत्र करके नारी शक्ति का अधिकार छिनने का काम किया है। उन्होंने कहा [more…]
बर्नीगाड़ (कुंवा) डिग्री काॅलेज के लिए 14 पद सृजित
देहरादून। शासन ने मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुपालन में राजकीय महाविद्यालय बर्नीगाड़ (कुंवा) के संचालन के लिए प्राचार्य और असिस्टेंट प्रोफेसर समेत 14 अस्थाई पद सृजित करने का शासनादेश जारी कर दिया है।
शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक से अपर निदेशक के पद पर पदोन्नत चार अधिकारियों को नवीन तैनाती दे दी गई है। इस संबंध में शासन द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को विभगाीय मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने स्वीकृति दे दी है। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत के निर्देशों के क्रम में विभाग में वरिष्ठ अधिकारियों की डीपीसी के माध्यम से पदोन्न्ति की प्रक्रिया पूरी की गई थी। जिसमें संयुक्त निदेशक पद पर कार्यरत मेहरबान सिंह बिष्ट, कुंवर सिंह रावत, पदमेन्द्र सकलानी एवं परमेन्द्र कुमार को अपर निदेशक पद पर पदोन्नत किया गया था। पदोन्नति के उपरांत शासन द्वारा अपर [more…]
टिहरी सड़क हादसाः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख
नई टिहरी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को चंबा-कौटी मार्ग पर नैल गांव के पास हुए गुरुवार को हुए दर्दनाक हादसे पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- उत्तराखंड में एक वाहन के खाई में गिरने से लोगों की मृत्यु होने का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक-संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना [more…]
