Archives

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

प्रसार भारती अध्यक्ष बनने पर प्रसून जोशी को अजय भट्ट ने दी बधाई

भीमताल । प्रसून जोशी के प्रसार भारती के अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर अजय भट्ट ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। सांसद अजय भट्ट ने अपने संदेश में कहा कि प्रसून जोशी एक प्रतिष्ठित लेखक, गीतकार और रचनात्मक व्यक्तित्व के धनी हैं। उन्होंने अपने कार्यों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, साहित्य और समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे में प्रसून जोशी का प्रसार भारती के अध्यक्ष पद पर आसीन होना संस्था के लिए एक सकारात्मक और दूरगामी निर्णय साबित होगा। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल में बृहद स्वच्छता अभियान, झीलों के किनारे चलाया सफाई अभियान

भीमताल, 03 मई। क्षेत्र में रविवार को बृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पांडे ने किया। इस दौरान रोटरी क्लब के सदस्यों के साथ लगभग 20 शिक्षण संस्थानों—लेक इंटरनेशनल स्कूल, ग्राफिक एरा सहित अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। सीडीओ ने कहा कि स्वच्छता अभियान केवल एक दिन तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि यह एक सतत प्रक्रिया है, जिसमें जनसहभागिता की अहम भूमिका होती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए आम नागरिकों से भी अपने आसपास स्वच्छता बनाए [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एसटीएच में कैथ लैब निर्माण का अजय भट्ट ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर जताई नाराजगी

भीमताल , 03 मई । पूर्व रक्षा राज्य मंत्री एवं नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने रविवार को सुशीला तिवारी चिकित्सालय में निर्माणाधीन कार्डियक कैथ लैब वार्ड का स्थलीय निरीक्षण किया। करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की प्रगति पर संतोष जताते हुए उन्होंने कार्यदायी संस्था मंडी परिषद को कार्य में तेजी लाकर जल्द निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सांसद ने निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान कई स्थानों पर दीवारों में सीलन पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सस्ता गल्ला दुकानों व खाद्यान्न गोदामों पर छापे, खामियों पर नोटिस

भीमताल, 02 मई। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के लिए शनिवार को सस्ता गल्ला दुकानों एवं खाद्यान्न गोदामों का औचक निरीक्षण किया गया। यह अभियान मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे के निर्देश पर जिले के सभी आठों विकास खंडों में एक साथ चलाया गया।निरीक्षण के दौरान गठित टीमों ने क्षेत्र प्रमुख, ग्राम प्रधानों और ग्राम विकास अधिकारियों (वीडीओ) के साथ मिलकर दुकानों व गोदामों की गहन जांच की। इस दौरान खाद्यान्न की गुणवत्ता, स्टॉक रजिस्टर, वितरण व्यवस्था, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और लाभार्थियों को समय पर राशन वितरण की स्थिति को परखा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल की झीलों में गूंजा स्वच्छता का संदेश, 450 बच्चों ने जुटाए 400 बैग कूड़ा

भीमताल । पर्यटन नगरी भीमताल की झीलों—भीमताल, नौकुचियाताल, नलदमयंती और सातताल—के किनारे रविवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में विकास खंड भीमताल, जिला पंचायत नैनीताल, रोटरी क्लब नैनीताल और नगर पालिका भीमताल के साथ स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं व जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यटन स्थलों पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हुए झीलों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाए रखने के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। सफाई के दौरान स्कूली बच्चों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि डस्टबिन खाली होने के बावजूद कूड़ा सड़कों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से देश में सनातन धर्म का स्वर्णिम युग आया: धामी

बड़कोट। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में क्षेत्रवासियों के साथ आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। उन्होंने भगवान की कथा श्रवण कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। शनिवार को भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान की धर्मपत्नी स्व. उमा के वार्षिक श्राद्ध पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा नगाण गांव पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जब से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने हैं तब से देश में सनातन धर्म का स्वर्णिम युग आया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरीडोर,अयोध्या में राममंदिर बना है। इस दौरान मुख्यमंत्री [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

टिहरी के 19 वर्षीय छात्र सूरज नाथ की मेहनत रंग लाई

देहरादून। देवभूमि उद्यमिता योजना (DUY), उत्तराखंड के उच्च शिक्षा विभाग की एक प्रमुख पहल है, जिसे भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (EDII), अहमदाबाद द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है। यह योजना राज्य में युवा नवाचारकर्ताओं को मार्गदर्शन देकर और 300 से अधिक उद्यमों की स्थापना में सहयोग प्रदान कर उत्तराखंड के उद्यमिता परिदृश्य को तेजी से बदल रही है। इसी योजना की एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी है टिहरी गढ़वाल के पावकी देवी डिग्री कॉलेज के 19 वर्षीय छात्र सूरज नाथ की, जिन्होंने पहाड़ी किसानों को सशक्त बनाने के अपने संकल्प को एक उभरते हुए उद्यम “नाथ पहाड़ी ऑर्गेनिक” के रूप [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

फायर ब्रिगेड की टीम ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में फायर सेफ्टी पर साझा की महत्वपूर्णं जानकारियां

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में आयोजित फायर सेफ्टी कार्यशाला और डेमो के माध्यम से संदेश दिया गया कि आग की घटनाओं में घबराहट नहीं, बल्कि सजगता और सही तैयारी ही सबसे बड़ा बचाव है। फायर ब्रिगेड देहरादून की टीम ने अस्पताल स्टाफ को आग लगने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई, मरीजों की सुरक्षित निकासी, भीड़ प्रबंधन और रेस प्रोटोकॉल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आग कभी बताकर नहीं आती, इसलिए अस्पतालों के साथ-साथ आवासीय भवनों और अपार्टमेंट्स में भी फायर अलार्म, स्मोक डिटेक्टर, अग्निशमन यंत्र और इमरजेंसी एग्जिट जैसे सुरक्षा इंतजाम हमेशा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विश्व प्रसिद्व सूफी गायक कैलाश खेर बद्रीनाथ धाम पहुंचे, पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया

बद्रीनाथ। विश्व प्रसिद्ध सूफी गायक और भगवान बदरी विशाल के अनन्य भक्त कैलाश खेर आज नारायण की नगरी पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने  चमोली पुलिस के सेवा भाव और व्यवस्थाओं की मुक्तकंठ से सराहना की है। अपनी तीसरी बद्रीनाथ यात्रा के अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 15-20 हजार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद प्रशासन और पुलिस की व्यवस्थाएं अत्यंत सुचारू और प्रशंसनीय हैं। इस पावन धाम की ऊंचाई और यहां की दिव्य व्यवस्थाओं को देख ऐसा प्रतीत होता है जैसे हम साक्षात देवलोक में ही गमन कर रहे हों। कठिन परिस्थितियों में भी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बद्रीनाथ धाम पहुंचे कैलाश खेर, पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया

बद्रीनाथ। विश्व प्रसिद्ध सूफी गायक और भगवान बदरी विशाल के अनन्य भक्त कैलाश खेर आज नारायण की नगरी पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने  चमोली पुलिस के सेवा भाव और व्यवस्थाओं की मुक्तकंठ से सराहना की है। अपनी तीसरी बद्रीनाथ यात्रा के अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 15-20 हजार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद प्रशासन और पुलिस की व्यवस्थाएं अत्यंत सुचारू और प्रशंसनीय हैं। इस पावन धाम की ऊंचाई और यहां की दिव्य व्यवस्थाओं को देख ऐसा प्रतीत होता है जैसे हम साक्षात देवलोक में ही गमन कर रहे हों। कठिन परिस्थितियों में भी [more…]