Archives

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

बेमौसमी बारिश से तबाही, किसानों को ‘बाजार मूल्य’ पर मुआवजा देने की मांग

भीमताल: बेमौसमी बारिश, अंधड़ और तूफान से प्रभावित किसानों की फसलों के नुकसान का जायजा लेने के लिए कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने बुधवार को धारी ब्लॉक के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर किसानों की समस्याएं सुनीं।निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में मनोज शर्मा ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र में लगातार बिगड़े मौसम ने किसानों की कमर तोड़ दी है। पिछले दिनों हुई बारिश और तूफान से गेहूं, जौ और मटर की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई जगहों पर फसलें खेतों [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

युवा मोर्चा की बैठक में रैली की तैयारियों पर मंथन, राजनाथ सिंह के आगमन को लेकर बनी रणनीति

भीमताल: भारतीय जनता पार्टी, भीमताल युवा मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक मंडल अध्यक्ष पारस चन्द्र की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में युवा मोर्चा के जिला महामंत्री कनिष्क ढींगरा की विशेष उपस्थिति रही। जिला महामंत्री बनने के बाद उनका भीमताल में यह पहला आगमन था, जिस पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया।बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 21 मार्च 2026 को केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारियों की समीक्षा करना रहा। इस दौरान जिला मंत्री शिप्रा जोशी का भी स्वागत किया गया।बैठक में संगठन को और अधिक [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

धारी ब्लॉक के गांवों में पहुंचे विधायक कैड़ा, समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

भीमताल: विधायक राम सिंह कैड़ा ने बुधवार को धारी ब्लॉक के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने लेटीबुगा, परबड़ा, शशबनी, कसनोला, कालापाताल, कसियालेख और भटेलिया सहित कई गांवों में जाकर लोगों से सीधा संवाद किया।ग्रामीणों ने विधायक के सामने बिजली, पानी और सड़क से जुड़ी समस्याएं रखीं। इस पर विधायक कैड़ा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को फोन कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।विधायक ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि हाल ही में आए आंधी-तूफान से कई ग्रामीणों के घरों की [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

21 मार्च को नैनीताल दौरे पर आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, घोड़ाखाल व हल्द्वानी में करेंगे कार्यक्रमों में शिरकत

भीमताल: जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने जानकारी दी कि भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 मार्च 2026 को एक दिवसीय जनपद नैनीताल भ्रमण पर रहेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रक्षा मंत्री 21 मार्च को त्रिशूल एयर फोर्स स्टेशन, बरेली से प्रस्थान कर पूर्वाह्न 11:15 बजे घोड़ाखाल हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद वह सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में हीरक जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रतिभाग करेंगे।कार्यक्रम के पश्चात रक्षा मंत्री अपराह्न 01:10 बजे घोड़ाखाल से प्रस्थान कर 01:30 बजे आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे। यहां से वह एमबी इंटर कॉलेज मैदान हल्द्वानी में उत्तराखंड [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज, सीडीओ ने की समीक्षा बैठक

भीमताल : जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में 21 मार्च को प्रस्तावित रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे ने सहकारी बैंक सभागार, हल्द्वानी में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।बैठक के दौरान सीडीओ ने कार्यक्रम स्थल सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। जिन विभागों [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

नितिका कौशल को “वुमेन इन हेल्थकेयर” सम्मान

देहरादून। प्रोफेसर नितिका कौशल, प्रोफेसर एवं डीन स्टूडेंट वेलफेयर, रास बिहारी बोस सुभारती यूनिवर्सिटी को हिमालयन हेल्थकेयर इनोवेशन समिट 2026 के दौरान “वुमेन इन हेल्थकेयर” सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य, चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने में उनके समग्र योगदान के लिए प्रदान किया गया। ​वेलोक्स मीडिया द्वारा हयात सेंट्रिक देहरादून में आयोजित इस समिट में राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह), राज शेखर जोशी (उपाध्यक्ष, सेतु आयोग), डॉ सुनीता टम्टा (महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, उत्तराखंड) तथा डॉ गीता खन्ना (अध्यक्ष, एससीपीसीआर) सहित कई वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

दिवारीखौल-जोखणी मोटर मार्ग की वित्तीय स्वीकृति के लिये क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में चिन्यालीसौड़ के क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने भेंट कर बणगांव चोपड़ा कसलाना मोटर मार्ग एवं दिवारीखौल जोखणी मोटर मार्ग की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने के लिये मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों का विकास हमारा उद्देश्य है, उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर क्षेत्र के गांवों तक सड़क सुविधाओं के साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

थारू संस्कृति उत्तराखंड की शान, इसे सहेजना हम सबकी जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में आयोजित थारू होली महामहोत्सव को मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त जनसमुदाय को नमन करते हुए अपनी प्रशासनिक व्यस्तताओं के कारण प्रत्यक्ष रूप से शामिल न हो पाने पर खेद व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि थारू समाज की सांस्कृतिक परंपराएं अत्यंत समृद्ध और गौरवशाली हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि थारू समाज के रीति-रिवाज, लोकगीत, पारंपरिक नृत्य और प्रकृति के प्रति उनका गहरा जुड़ाव राज्य की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि खटीमा ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए थारू संस्कृति [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल में पर्यटन सीजन को लेकर प्रशासन सतर्क, होटल एसोसिएशन की बैठक में ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था पर मंथन

भीमताल : पर्यटन सीजन को देखते हुए भीमताल क्षेत्र में ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था और पर्यटकों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बुधवार को होटल माउंटोरिया रिट्रीट, पांडेगांव में भीमताल होटल एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी., पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडेय तथा पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी मौजूद रहे।बैठक में पर्यटन सीजन के दौरान भीमताल क्षेत्र में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। एसोसिएशन के सदस्यों ने सुझाव दिया कि आवश्यकता पड़ने [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

दून में कल एक मंच पर जुटेंगे हिमालयी राज्यों के डॉक्टर और स्वास्थ्य विशेषज्ञ

देहरादून। Veloxx Media द्वारा 19 मार्च 2026 को Hyatt Centric, देहरादून में हिमालयन हेल्थकेयर इनोवेशन समिट (HHIS) 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह समिट एक पैन-हिमालयन मंच है, जिसका उद्देश्य पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की चुनौतियों पर समाधान और साझा सीख विकसित करना है। इस समिट में राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह, स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, उपाध्यक्ष,सेतु आयोग राज शेखर जोशी, कुलपति HNB मेडिकल एजुकेशन यूनिवर्सिटी डॉ. भानु दुग्गल, अध्यक्ष SCPCR डॉ. गीता खन्ना, DG हेल्थ डॉ. सुनीता तम्टा तथा सिक्किम के डायरेक्ट हेल्थ डॉ. डी.सी. शर्मा के आलावा डॉ. तुहिन कुमार, [more…]