Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड रोडवेज कर्मचारियों की 48 घंटे की हड़ताल समाप्त, सेवाएं पुनः सुचारू

देहरादून। उत्तराखण्ड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर कल 22 अक्टूबर से प्रारम्भ हुई 48 घंटे की प्रदेशव्यापी हड़ताल को समाप्त कर दिया गया है। इस संदर्भ में कल शाम 8 बजे सचिव एवं आयुक्त परिवहन विभाग बृजेश कुमार सन्त ने संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ वार्ता की। वार्ता के दौरान राष्ट्रीयकृत मार्गों पर परमिट जारी करने के सम्बन्ध में जारी राज्य परिवहन प्राधिकरण के आदेश पर स्थिति स्पष्ट की गई। सचिव द्वारा बताया गया कि उक्त आदेश के तहत फिलहाल कोई नया परमिट जारी नहीं किया जाएगा और कर्मचारियों के बीच फैली भ्रम की स्थिति को [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल रेसकोर्स की ‘युवा संसद-जिज्ञासा’ में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

देहरादून। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, रेसकोर्स के विद्यार्थियों द्वारा ‘जिज्ञासा – युवा संसद’ का आयोजन किया गया। 21 व 22 अक्टूबर 2024 को यह कार्यक्रम श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी पथरी बाग में आयोजित हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रतिभा अत्री व मुख्य अतिथि देहरादून के मुख्य शिक्षा अधिकारी  प्रदीप कुमार रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सर्वप्रथम विद्यार्थियों ने वाद्य वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, रेसकोर्स, तालाब, पटेल नगर, दून इंटरनेशनल स्कूल, सी.जे.एम, सोशल बलूनी, मानव भारती स्कूल, सेंट जोज़फ्स एकेडमी, श्री गुरु राम यूनिवर्सिटी, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी, नेशनल [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार के कर्मचारियों को 30 अक्टूबर को मिलेगा वेतन, खुशियों के साथ मनाएंगे त्योहार

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर दीपावली पर्व के दृष्टिगत राज्य कर्मियों, पेंशन एवं पारिवारिक पेंशनरों को दीपावली से पूर्व वेतन एवं पेंशन भुगतान की स्वीकृति शासन द्वारा प्रदान की गयी है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन द्वारा सभी विभागाध्यक्षों, जिलाधिकारियों, निदेशक कोषागार पेंशन एवं हकदारी तथा सभी वरिष्ठ कोषाधिकारियों को संबोधित शासनादेश में स्पष्ट किया गया है, कि दिनांक 31.10.2024 को दीपावली का त्यौहार होने के कारण समस्त राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों तथा कार्यप्रभारित कर्मचारियों को वेतन एवं उत्तराखण्ड के कोषागारों से पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनरों/पारिवारिक [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

शिक्षकों की गोपनीय आख्या को लेकर डीजी शिक्षा ने जारी किए दिशा-निर्देश

देहरादून। महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा झरना कमठान की अध्यक्षता में आज शिक्षकों की गोपनीय आख्या से सम्बन्धित विभागीय समीक्षा बैठक आहूत की गयी। बैठक में समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिक्षकों की गोपनीय आख्या हेतु प्रतिवेदक, समीक्षक एवं स्वीकृतकर्ता अधिकारियों के द्वारा अनिवार्य रूप से गोपनीय आख्याओं में ससमय अंकना कर दी जाये। सहायक अध्यापक, प्राथमिक से लेकर प्रधानाचार्य तक की गोपनीय आख्याओं के लिये प्रतिवेदक, समीक्षक एवं स्वीकृतकर्ता अधिकारियों का निर्धारण पूर्व से किया गया है साथ ही गोपनीय आख्या हेतु निर्धारित प्रारूप भी तैयार किया गया है। बैठक में अवगत कराया गया है कि इण्टर काॅलेज में [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मेडिकल कॉलेजों में शीघ्र दूर होगी फैकल्टी और सपोर्टिंग स्टाफ की कमी

देहरादून। सूबे में चिकित्सा शिक्षा के सुदृढ़ीकरण के दृष्टिगत प्रत्येक राजकीय मेडिकल कॉलेज का गैप एनालिसिस किया जायेगा, ताकि कॉलेजों में पर्याप्त फैकल्टी, पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य तकनिकी स्टॉफ सहित चिकित्सकीय सुविधाएं सुनिश्चित की जा सके। विभागीय अधिकारियों को गैप एनालिसिस कर एक साप्तह के भीतर शासन को रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दे दिये गये हैं। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने दून अस्पताल के सभागार में चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेजों में गुणात्मक सुधार के दृष्टिगत मेडिकल फैकल्टी, पैरामेडिकल एवं तकनीकी स्टाफ सहित चिकित्सकीय उपकरणों व सुविधाओं [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

धामी कैबिनेट में 30 प्रस्तावों पर लगी मुहर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश में मौजूद मलिन बस्तियों को अस्थाई राहत दिए जाने को लेकर वर्ष 2018 में जारी अध्यादेश के कार्यकाल को तीन साल के लिए बढ़ाए जाने समेत कुल 30 प्रस्तावों पर मुहर लगी। कैबिनेट में महत्वपूर्ण फैसले ग्राउंड वाटर और स्प्रिंगस वाटर के इस्तेमाल करने पर देना होगा शुल्क।प्रदेश के तीन जिलों चमोली, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी के भेड़, बकरी, कुक्कुट और मछली पालक आईटीबीपी बटालियन को मांस उपलब्ध कराएंगे।सिविल न्यायालय विकासनगर परिसर में अधिवक्ताओं के चेंबर बनाने के लिए पछुवादून बार एसोसिएशन को एक [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जड़ भरत, अजामिल और प्रहलाद की कथा से दिया भक्ति श्रद्धा और त्याग का संदेश

भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुति से किया स्रोताओं को मंत्रमुग्ध कोटद्वार। कोटद्वार के नजीबाबाद रोड काशीरामपुर में भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास वेदाचार्य पंडित देवी प्रसाद भट्ट ने जड़भरत, अजामिल और प्रहलाद की प्रेरणादायक कथाएं सुनाकर भक्ति और त्याग का संदेश दिया। मंगलवार को कथा में भक्तों ने जड़भरत, अजामिल और प्रहलाद की कथाएँ सुनकर आत्मिक आनंद का अनुभव किया। कथा प्रवक्ता आचार्य भट्ट ने शुरुआत में जड़भरत के त्याग और भक्ति के अद्भुत उदाहरणों को प्रस्तुत किया, जिनकी कथा सुनकर श्रद्धालुओं ने मनन किया कि वास्तविक भक्ति कैसे केवल भौतिकता से परे होती है। इसके बाद अजामिल [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

देवभूमि रजतोत्सव: उत्तराखंड रजतगाथा को पर्व के रूप में मनाया जाएगा

6 नवंबर को दिल्ली में उत्तराखंड भवन के लोकार्पण तथा 7 नवंबर को देहरादून में उत्तराखंड प्रवासी सम्मेलन से किया जाएगा रजतगाथा का भव्य आगाज 6 नवंबर से 12 नवंबर तक चलने वाले रंगारंग आयोजन के दौरान संपादित किए जाएंगे विविध प्रेरक कार्यक्रम देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम को देवभूमि रजतोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। आगामी 6 नवंबर को दिल्ली में उत्तराखंड भवन के लोकार्पण, 7 नवंबर को देहरादून में आयोजित होने वाले उत्तराखंड प्रवासी सम्मेलन, 9 नवंबर को [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

आईटीआई बड़कोट में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

बड़कोट। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बड़कोट में आईएमसी के अन्तर्गत आज से तीन दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है।आज पहले दिन प्रातः 10 बजे खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ संस्थान में प्रधानाचार्य निरंजन कुमार खुगसाल ने किया।संस्थान के समस्त व्यवसायों के प्रशिक्षार्थियों द्वारा विभिन्न इनडोर और आउटडोर खेलों वॉलीबाल, कबड्डी, गोला फेंक, खो-खो, रस्सा-कस्सी, बैडमिन्टन, कैरम, शतरंज आदि में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने यूनिवर्सिटी सौवीनियर शॉप का किया उद्घाटन

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के इतिहास एवं पुरातत्व विभाग के संरक्षणाधीन संग्रहालय,हिमालय पुरातत्व और नृवंशविज्ञान संग्रहालय, हिमालयी क्षेत्र के धरोहरों को संरक्षित एवं प्रदर्शित करता एक विशेष संग्रहालय है। इस संग्रहालय में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, एवं अन्य हिमालयी क्षेत्र के पुरावशेषों, उपकरणों, मूर्तियों, कलाकृतियों एवं शिल्पकला को प्रदर्शित एवं संरक्षित किया गया है, जो इस क्षेत्र के ऐतिहासिक महत्व को दर्शाता है। इन्हीं धरोहरों को जनसाधारण के समक्ष पहुॅंचाने के उद्देश्य से विभाग द्वारा विभिन्न कलाकृतियों को 3D स्कैनिंग व प्रिंटिंग एवं डिजिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में यूनिवर्सिटी सौवीनियर शॉप का उद्घाटन [more…]