बड़कोट। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बड़कोट में आईएमसी के अन्तर्गत आज से तीन दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है।
आज पहले दिन प्रातः 10 बजे खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ संस्थान में प्रधानाचार्य निरंजन कुमार खुगसाल ने किया।
संस्थान के समस्त व्यवसायों के प्रशिक्षार्थियों द्वारा विभिन्न इनडोर और आउटडोर खेलों वॉलीबाल, कबड्डी, गोला फेंक, खो-खो, रस्सा-कस्सी, बैडमिन्टन, कैरम, शतरंज आदि में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

+ There are no comments
Add yours