Archives
गढ़वाल आयुक्त ने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
श्री बदरीनाथ / केदारनाथ धाम। आयुक्त गढ़वाल मंडल एवं सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पाण्डेय ने आज श्री बदरीनाथ धाम तथा केदारनाथ धाम पहुंच कर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इससे पहले उन्होंने सपरिवार मंदिर में दर्शन किये। इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने गढ़वाल आयुक्त को श्री बदरीनाथ – केदारनाथ यात्रा विषयक जानकारी दी। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय आज प्रात: पहले केदारनाथ धाम पहुंचे मंदिर में जलाभिषेक किया पूजा-अर्चना पश्चात केदारनाथ प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान ने गढ़वाल आयुक्त का स्वागत कर भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर पुजारी शिवशंकर लिंग, केदारनाथ चैरिटेबल [more…]
गढ़वाल विश्वविद्यालय को डीएसटी पर्स से मिला 10 करोड़ रुपए का अनुदान
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय अनुसंधान और वैज्ञानिक उत्कृष्टता (डीएसटी-पर्स 2024) अनुदान को प्राप्त करके एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इस हेतु प्राप्त कुल ₹10 करोड़ के अनुदान का उद्देश्य विश्वविद्यालय की अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत कर इसके वैज्ञानिक बुनियादी ढांचे को आगे बढ़ाना है। 28 अगस्त, 2024 को कुलपति प्रोफेसर अन्नपूर्णा नौटियाल के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के एक प्रतिनिधिमंडल को डीएसटी द्वारा आईआईटी दिल्ली में विश्वविद्यालय के शोध प्रस्ताव के प्रस्तुतीकरण हेतु आमंत्रित किया गया था | 2009 में डीएसटी द्वारा स्थापित पर्स [more…]
पूर्व विधायक मनोज रावत ने धामी सरकार पर बोला हमला
देहरादून। केदारनाथ से कांग्रेस पूर्व विधायक मनोज रावत ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। रावत ने कहा कि उच्च अधिकारी राज्य की बेशकीमती जमीन को निवेश के नाम पर लुटा रहे है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अगस्त्यमुनि में एक कार्यक्रम में घोषणा की कि वह राज्य में सख्त भू कानून लाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि धामी ने सशक्त भू कानून के लिए उप समिति गठित भी की थी, लेकिन इस समिति ने भू कानून को लेकर क्या राय दी, इसका नहीं पता [more…]
घोड़ाखाल सैनिक स्कूल में सिंथेटिक ट्रैक युक्त स्टेडियम और कृत्रिम घास युक्त फुटबॉल मैदान बनाने घोषणा की
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सैनिक विद्यालय घोड़ाखाल के वार्षिक समारोह का वर्चुअल माध्यम से संबोधन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सैनिक विद्यालय में प्रशिक्षण और खेल अवस्थापना से जुड़ी हुई 2 घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल में सिंथेटिक ट्रैक युक्त स्टेडियम बनाया जाएगा तथा कृत्रिम घास युक्त फुटबॉल मैदान का निर्माण भी किया जाएगा। विद्यालय द्वारा 10वीं बार राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में सर्वाधिक प्रविष्टियां देने का रिकॉर्ड बनाने तथा 10वीं बार रक्षा मंत्री ट्रॉफी जीतने के लिए मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक विद्यालय राष्ट्र और समाज के कर्मठ, लगनशील, अनुशासित और [more…]
श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय की अंतर-महाविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता शुरू
साहिया। सरदार महिपाल राजेन्द्र जनजातीय पी०जी० कॉलेज, साहिया में श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय की अंतर-महाविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ हो गया है। प्रतियोगिता का आरंभ दीप प्रज्ज्वलन और मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। इसके बाद आयोजक महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गई। प्रतियोगिता प्रारंभ से पहले मुख्य अतिथि, चकराता विधानसभा के विधायक प्रीतम सिंह द्वारा खेल ध्वजारोहण किया गया। आयोजक महाविद्यालय के छात्र रितिक तोमर ने प्रतियोगिता शुरू होने से पहले खेल शपथ दिलाई। इसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा विधिवत खेल के आरंभ की घोषणा की गई। महाविद्यालय के चेयरमैन अनिल सिंह तोमर ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट [more…]
जल गुणवत्ता स्वस्थ जीवन और स्थायी विकास की कुंजी: प्रो. दुर्गेश पंत
देहरादून। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट), देहरादून एवं उत्तराखंड जल संस्थान, देहरादून के संयुक्त तत्वाधान में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 26 जिला एवं उपखंड प्रयोगशालाओं के कार्मिकों के लिए आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जल गुणवत्ता प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन शनिवार को आंचलिक विज्ञान केंद्र, यूकॉस्ट में हुआ। कार्यशाला के समापन के अवसर पर महानिदेशक यूकॉस्ट, प्रो० दुर्गेश पंत ने सभी प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए जल गुणवत्ता के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर प्रो० पंत ने कहा कि जल गुणवत्ता न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक [more…]
निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किए जिला प्रभारी
देहरादून। प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनावों की तैयारियों के लिए कांग्रेस पार्टी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जिला प्रभारी का दायित्व सौंपा है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने कहा कि उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने निकाय चुनावों की तैयारी एवं चुनाव संचालन हेतु प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को जिला प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है जिसके तहत देहरादून में मंत्री प्रसाद नैथानी, हरिद्वार प्रकाश जोशी, उत्तरकाशी सूर्यकान्त धस्माना, चमोली मदन सिंह बिष्ट, टिहरी सुरेन्द्र सिंह नेगी, रूद्रप्रयाग हरीश धामी, पौडी जोत सिंह गुनसोला, पिथौरागढ प्रदीप टम्टा, चम्पावत महेन्द्र सिंह पाल, अल्मोडा [more…]
महाराज-योगी की मुलाकात में बंद नहरों को खोलने पर चर्चा
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर जनपद हरिद्वार स्थित इकबालपुर नहर को 665 क्यूसेक पानी दिए जाने का आग्रह करते हुए उत्तराखण्ड स्थित उत्तर प्रदेश की सिंचाई नहरों की शीघ्र साफ सफाई किए जाने का भी अनुरोध किया है। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर जनपद हरिद्वार स्थित इकबालपुर नहर को 665 [more…]
देहरादून में देश के पहले हिमालयी ‘‘लेखक गांव’’ का लोकार्पण
देश के विभिन्न प्रदेशों सहित 40 से अधिक देशों के साहित्य, संस्कृति और कला के क्षेत्र की विभूतियां कर रहीं हैं प्रतिभाग उत्तराखण्ड के सृजनशील युवाओं और लेखकों को एक मंच प्रदान करेगा ‘‘लेखक गाँव’’: राज्यपाल लेखकों, कवियों, साहित्यकारों और अन्य रचना कर्मियों द्वारा महसूस की जा रही व्यावहारिक कठिनाइयों का निवारण करने की ओर यह एक अभिनव पहल: पूर्व राष्ट्रपति यह महोत्सव राज्य के साहित्यकारों को एक मंच प्रदान करेगा, जहाँ वे विश्व भर से आए साहित्यकारों के साथ अपने विचारों का आदान-प्रदान कर सकेंगे: मुख्यमंत्री देहरादून। स्पर्श हिमालय फाउंडेशन के तत्वावधान में थानो, देहरादून में आयोजित तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय [more…]
रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मनाया गया 71वां वार्षिक उत्सव कला वन्दनम
देहरादून। द हैरिटेज स्कूल का 71वां वार्षिक उत्सव कला वन्दनम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच धूमधाम एवं हर्शोल्लास के साथ मनाया गया। यहां न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल का 71वां वार्षिक उत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से मनाया गया और इस दौरान छात्र छात्राओं की एक से एक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर पेरिस ओलंपिक 2024 में वरेस्टिलिंग में कांस्य पदक विजेता अमन शेखावत मुख्य अतिथि व पदम भूशण महाबली सतपाल विशिष्ट, स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेष कुमार, निदेषक उमा चौधरी, निदेषक विक्रांत चौधरी, सिद्धार्थ चौधरी, चारू चौधरी, डाक्टर अंजू त्यागी ने [more…]
