निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किए जिला प्रभारी

Estimated read time 0 min read

देहरादून। प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनावों की तैयारियों के लिए कांग्रेस पार्टी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जिला प्रभारी का दायित्व सौंपा है।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने कहा कि उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने निकाय चुनावों की तैयारी एवं चुनाव संचालन हेतु प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को जिला प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है जिसके तहत देहरादून में मंत्री प्रसाद नैथानी, हरिद्वार प्रकाश जोशी, उत्तरकाशी सूर्यकान्त धस्माना, चमोली मदन सिंह बिष्ट, टिहरी सुरेन्द्र सिंह नेगी, रूद्रप्रयाग हरीश धामी, पौडी जोत सिंह गुनसोला, पिथौरागढ प्रदीप टम्टा, चम्पावत महेन्द्र सिंह पाल, अल्मोडा शूरवीर सिंह सजवाण, बागेश्वर सतीश नैनवाल, नैनीताल गोविन्द सिंह कुंजवाल, उद्यमसिंह नगर मे रणजीत सिंह रावत को प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सभी प्रभारियों से अपेक्षा की है कि वे अपने प्रभार वाले जनपदों में निकाय चुनावों की तैयारी एवं चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने हेतु एक सप्ताह के अन्दर अपनी आख्या प्रदेश कार्यालय को देंगे।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours