Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों को दी 130 नई बसों की सौगात

मुख्यमंत्री ने आई.एस.बी.टी देहरादून से किया फ्लैग ऑफ देहरादून। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में 130 नई बसों को शामिल कर राज्य के विकास में एक और महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ रही है। आधुनिक तकनीक से युक्त नई बसें हमारे राज्य के परिवहन तंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होंगी। ये बसें न केवल यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती यात्रा का अनुभव प्रदान करेंगी, बल्कि प्रदेश की आर्थिक, सामाजिक और पर्यटन गतिविधियों में भी नई ऊर्जा का संचार भी करेंगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियां अन्य राज्यों की [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

केदारनाथ विधानसभा उपचुनावः पूर्व विधायक मनोज रावत कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी घोषित

देहरादून। कांग्रेस ने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के लिए पूर्व विधायक मनोज रावत को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श के उपरान्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की संस्तुति पर मनोज रावत को केदारनाथ विधानसभा के लिए होने वाले उपचुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है। जोशी ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत कल 28 अक्टूबर, 2024 को जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में सहकारी समितियों में चुनाव की डेट घोषित, पहली बार महिलाओं के लिए 33% आरक्षण

देहरादून। राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण ने बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया। प्रदेश में 21 और 22 नवंबर को चुनाव होंगे। 670 से अधिक समितियों में पहली बार महिलाओं के लिए 33% आरक्षण की व्यवस्था की गई है। प्राधिकरण के अध्यक्ष हंसा दत्त पांडे के मुताबिक, सहकारी समितियों के प्रतिनिधियों के बाद जिला और राज्य सहकारी समितियों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के चुनाव होंगे। प्रबंध कमेटी के सदस्यों के चुनाव के लिए छह नवंबर को अनंतिम मतदाता सूची जारी होगी, आठ नवंबर को मतदाता सूची पर आपत्तियां ली जाएंगी। 11 नवंबर को आपत्तियों पर सुनवाई होगी और [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड लोअर PSC परीक्षा का सिलेबस बदला

देहरादून। सरकार ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (लोअर पीसीएस) का पाठ्यक्रम भी बदल दिया है। इसमें उत्तराखंड से जुड़े दो प्रश्नपत्र जोड़ दिए गए हैं। कार्मिक विभाग ने राज्य लोक सेवा आयोग को संशोधित परीक्षा पैटर्न भेज दिया है। पिछले दिनों शासन ने आयोग को लोअर पीसीएस के 117 पदों पर भर्ती का अधियाचन भेजा था। चूंकि इस परीक्षा का सिलेबस बदलना था, इसलिए आयोग ने संशोधन भी भेजने को कहा। अपर सचिव कार्मिक ललित मोहन स्याल की ओर से आयोग को भेजे गए नवीन पाठ्यक्रम के मुताबिक ही अब भर्ती होगी। आयोग के सचिव जीएस रावत [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने सीएम धामी से की मुलाकात, निकाय और छात्रसंघ चुनाव शीघ्र कराने की मांग

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के मुख्य मीडिया समन्वयक और प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से नगर निकाय के चुनाव कराने का आग्रह किया। कांग्रेस नेता राजीव महर्षि ने विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव शीघ्र कराने का भी आग्रह किया और मामले का जल्द समाधान निकालने की मांग की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस नेता को जल्द दोनों मामलों में सकारात्मक विचार करने के लिए आश्वसन दिया।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बागेश्वर में 32 लाख गबन का आरोपी डाक सेवक गिरफ्तार

कांडा(बागेश्वर)। 32 लाख रुपए गबन के आरोप में कांडा पुलिस ने सिमगड़ी पोस्ट-ऑफिस के डाक सेवक सुरेंद्र सिंह पंचपाल को शनिवार सुबह घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 59 खाताधारकों को 25 लाख और विभाग को सात लाख का चूना लगाया है। बीते दिनों सिमगड़ी के डाक सेवक पर गबन का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कमेड़ीदेवी पोस्ट-ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया और डीएम से शिकायत की थी। प्रदर्शन के बाद डाक विभाग ने छह सदस्यीय जांच समिति बनाई। तीन दिन पहले जांच टीम कमेड़ीदेवी पहुंची। जांच में 32 लाख रुपये के गबन की बात सामने आई। मुकदमा दर्ज [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

वन गूजरों के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण के लिए किया प्रेरित

नौगांव। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव के स्वास्थ्य उपकेंद्र नौगांव प्रथम की एएनएम पूजा राणा ने अपने क्षेत्र में आए वन गूजरों से बातचीत उनके बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण की जानकारी ली। एनएनएम पूजा राणा ने टीकाकरण से वंचित न रहे, इसके लिए उन्हें समय पर टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित किया।

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों में ठोस पैरवी की जाए: धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में न्याय विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों पर आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय में राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों में ठोस पैरवी की जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड युवा राज्य है। राज्य के समग्र विकास के लिए हम सबको नई कार्य संस्कृति के साथ आगे बढ़ना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यायालयों से संबंधित मामलों में कार्यवाही में तेजी लाने के लिए डिजिटल माध्यमों का अधिकतम उपयोग किया जाये। यह सुनिश्चित किया जाए राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर पैरवी मजबूती के साथ हो। राज्य की [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

चारों धामों में श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: डॉ धन सिंह रावत

तीर्थयात्रियों व स्थानीय लोगों से संवाद कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक उत्तरकाशी। प्रदेश के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज गंगोत्री धाम पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का जायज़ा लिया। अपने भ्रमण के दौरान उन्होंने हर्षिल में चिकित्सा ईकाई व विद्यालयों का निरीक्षण किया और विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये। उन्होंने स्थानीय लोगों, तीर्थयात्रियों एवं होटल व्यवसायियों से मुलाकात कर क्षेत्र में उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में भी फ़ीडबैक लिया। कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने यमुनोत्री धाम के बाद आज गंगोत्री धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायज़ा लिया। उन्होने प्राथमिक स्वास्थ्य [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

आईटीआई बड़कोट में दीक्षांत समारोह में टाॅपर सम्मानित

बड़कोट। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बड़कोट उत्तरकाशी में आज तृतीय दीक्षान्त समारोह का आयोजन किया गया समारोह में उत्तरकाशी जनपद के अन्तर्गत सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के समस्त व्यवसायों में वर्ष 2024 में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षार्थियों को सलाहाकार समिति कौशल विकास विभाग उत्तराखण्ड के सदस्य एवं समारोह के मुख्य अतिथि गजेन्द्र सिंह राणा, संस्थान के प्रधानाचार्य निरंजन कुमार खुगसाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बलवीर सिंह राणा एवं कार्यदेशक एच०पी० सेमवाल द्वारा पुरस्कार करने के साथ-साथ प्रमाण-पत्र वितरित किये गये। इस मौके पर संस्थान के समस्त कर्मचारियों और प्रशिक्षार्थी मौजूद थे।