केदारनाथ विधानसभा उपचुनावः पूर्व विधायक मनोज रावत कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी घोषित

Estimated read time 0 min read

देहरादून। कांग्रेस ने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के लिए पूर्व विधायक मनोज रावत को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।

प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श के उपरान्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की संस्तुति पर मनोज रावत को केदारनाथ विधानसभा के लिए होने वाले उपचुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है।

जोशी ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत कल 28 अक्टूबर, 2024 को जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्षयशपाल आर्य, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सहप्रभारी सुरेन्द्र शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, डॉ0 हरक सिंह रावत, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापडी, सुरेन्द्र सिंह नेगी, मंत्री प्रसाद नैथानी, लखपत सिंह बुटोला, विरेन्द्र जाति, विधानसभा उपचुनाव प्रभारी विक्रम सिंह नेगी, मनोज तिवारी, सहप्रभारी ललित फर्स्वाण एवं जयेन्द्र रमोला, जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण सहित पार्टी के विधायक, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours