Archives

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने रेस्टोरेंट में पहुंचकर गैस आपूर्ति का लिया जायजा

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ी कैंट क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट में पहुंच कर रसोई गैस आपूर्ति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने सभी होटल, रेस्टोरेंट संचालकों से कहा कि अभी गैस का बहुत अधिक संकट नहीं है, फिर भी आने वाले दिनों में यदि जरूरत पड़ी तो देशवासियों को इस बार भी कोरोना काल की तरह एकजुटता के साथ इस चुनौती का सामना करना होगा। मुख्यमंत्री ने रेस्टोरेंट संचालक से गैस आपूर्ति के बारे में पूछा। रेस्टोरेंट संचालक ने कहा कि सप्लाई में थोड़ा कमी तो आई है लेकिन फिलहाल गैस लगातार मिल रही है। रेस्टोरेंट संचालक ने बताया कि [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

177 दीक्षार्थियों को पीएच.डी. की उपाधि, 79 को स्वर्ण पदक

श्रीनगर (गढ़वाल)। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को धूमधाम से सम्पन्न हुआ। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ योगेन्द्र नारायण की अध्यक्षता में उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वल के साथ दीक्षांत समारोह का उद्घाटन किया। बारहवें दीक्षांत समारोह के अवसर पर 105 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए, जिनमें से 50 विद्यार्थी सत्र 2022-24 के तथा 55 छात्र-छात्राएं 2023-25 के हैं। इसके अतिरिक्त 177 पंजीकृत शोधार्थियों को पीएच.डी. की उपाधियों दी गई जबकि दोनों सत्र में कुल 319 शोधार्थियों ने पीएचडी. की उपाधियां प्राप्त की। वहीं इन दो सत्रों में कुल 6806 [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एसजीआरआरयू में शहीदी दिवस पर छात्र-छात्राओं ने निकाली पदयात्रा

देहरादून। शहीदी दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत देहरादून के तत्वावधान में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. मालविका बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। मेरा युवा भारत देहरादून की उपनिदेशक मोनिका नांदल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों शहीद राजगुरु, भगत सिंह एवं सुखदेव के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया। अतिथियों द्वारा युवाओं को देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रेरित किया गया। इसके पश्चात विश्वविद्यालय परिसर से पथरीबाग चैक तक पदयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री को भेजे गए अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा है कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि देवभूमि सदियों से आस्था, अध्यात्म, साहस और समृद्ध परंपराओं की भूमि रही है। यहां की विविध भाषाएं-बोलियां, लोक परंपराएं और सरल जीवनशैली प्रदेश को विशिष्ट पहचान देती हैं। उन्होंने कहा कि [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने किया ‘‘उत्तराखंड की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’’ पंचाग टेबल कैलेंडर का विमोचन।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में पंचांग टेबल कैलेंडर ‘‘उत्तराखंड की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पंचांग कैलेंडर में तिथि, वार, पक्ष, मास, पर्व एवं विशेष दिवसों की जानकारी के साथ पारंपरिक त्योहारों, व्रतों आदि को दर्शाया गया है। मुख्यमंत्री ने ऐसे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा। इस कैलेंडर की संकल्पना मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मदन मोहन सती द्वारा की गई है। इस पंचाग टेबल कैलेंडर में मुख्यमंत्री द्वारा जनहित [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

बैसाखी पर प्रेस क्लब भवन का शिलान्यास, मुख्यमंत्री धामी ने दिया भरोसा

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा के नेतृत्व में प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पत्रकारों के हितों एवं प्रेस क्लब भवन के निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने मुख्यमंत्री के समक्ष पत्रकारों की समस्याओं और प्रेस क्लब भवन के शीघ्र निर्माण की अपेक्षाएं रखी। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए भरोसा दिलाया कि आगामी बैसाखी पर्व के शुभ अवसर पर प्रेस क्लब भवन का विधिवत शिलान्यास किया जाएगा। मुख्यमंत्री के [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर परेड ग्राउंड में ‘चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में बोले मुख्यमंत्री धामी

विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास, लोकार्पण के साथ ही विकास प्रदर्शनी का भी किया अवलोकन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सरकार के चार वर्ष पूरा होने पर परेड ग्राउंड में आयोजित 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को नवरात्र की शुभकामनाओं देते हुए कहा कि आज से चार वर्ष पूर्व प्रदेश की जनता ने सभी मिथकों तोड़कर, उन्हें पुन: राज्य की सेवा का अवसर प्रदान किया था। इसके बाद इसी मैदान में शपथ ग्रहण के दौरान उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुसार देवभूमि के गौरव [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में रक्षामंत्री का भव्य स्वागत, लोक संस्कृति की छटा से सजा मार्ग

भीमताल , 21 मार्च। जनपद नैनीताल के हल्द्वानी आगमन पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का आर्मी हैलीपेड पर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, पुलिस महानिदेशक दीपक सेठ, आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, पुलिस महानिरीक्षक रिद्विम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।हैलीपेड से एरोड्रम रोड होते हुए एमबी इंटर कॉलेज कार्यक्रम स्थल तक पूरे मार्ग में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिलाओं और स्थानीय लोगों ने पारंपरिक परिधानों में खड़े होकर रक्षामंत्री का स्वागत किया।इस दौरान स्थानीय लोक सांस्कृतिक कलाकारों ने छोलिया नृत्य और [more…]