Archives
देवभूमि के साथ ही ’’खेल प्रतिभाओं की भूमि’’ के नाम से पहचाना जाएगा उत्तराखण्ड: धामी
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पन्ना लाल भल्ला क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए 1378 लाख की 3 योजनाओं का लोकार्पण किया। लोकार्णप की गई योजनाओं में 905 लाख रूपये की लागत से पन्ना लाल भल्ला क्रिकेट स्टेडियम का विकास एवं विस्तार कार्य, 143 लाख रूपये की लागत से डाम कोठी पुल का विद्युत फसाड सौन्दर्यकरण कार्य, 330 लाख रूपये की लागत से चण्डी देवी पुल के विद्युत फसाड सौन्दर्यकरण का कार्य शामिल है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आज युवाओं में खेलों के प्रति एक नया विश्वास जागृत होगा और वो दिन दूर नहीं जब [more…]
हरिद्वार में गंगा घाटों में 3 लाख 51 हजार दीप प्रज्ज्वलित
मुख्यमंत्री ने किया मां गंगा का पूजन, दीपोत्सव में शहीदों के निमित्त जलाया दीया हर व्यक्ति के जीवन से अंधकार को दूर कर खुशियों का उजियारा फैलाए दीपोत्सव : मुख्यमंत्री हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हर की पैड़ी, हरिद्वार में आयोजित गंगा दीप महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए मां गंगा की पूजा अर्चना एंव गंगा आरती में सम्मलित होकर प्रदेश की सुख समृद्धि एवं तरक्की की कामना की। इस दौरान हर की पैड़ी स्थित पुलिस चौकी का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री ने हर की पैड़ी में राज्य की परंपरा आध्यात्मिकता और नैसर्गिकता, सनातन संस्कृति, [more…]
14 स्नातकोत्तर महाविद्यालयों को मिले प्राचार्य
देहरादून। प्रदेश के 14 राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालयों को स्थायी प्राचार्य मिल गये है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत के निर्देश पर इस सम्बंध में शासन स्तर से शासनादेश जारी कर दिये गये हैं। पदोन्नत प्राचार्यों को शीघ्र ही नवीन तैनाती स्थल पर योगदान देने के निर्देश दिये गये हैं। वहीं विभागीय अधिकारियों को स्नातक स्तर पर रिक्त प्राचार्यों के पदों पर पदोन्नति को कहा गया है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने मीडिया को बताया कि उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्नातक स्तर के 14 प्राचार्यों की पदोन्नति कर उन्हें पीजी कालेजों का प्राचार्य बनाया गया है। [more…]
टीवी बंद करने को लेकर हुए विवाद में भाई ने की भाई की हत्या
देहरादून। आज लक्ष्मण मांझी पुत्र स्व0 चक्रबहादुर, निवासी: 15 यंग रोड स्टाफ क्वार्टर, गढी कैंट, देहरादून द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि उनकी सास बनारसी देवी के साथ उनके गंगोल पण्डितवाडी, गजियावाला, देहरादून स्थित ससुराल में उनकी पत्नी के 2 भाई विजय कुमार तथा नीरज कुमार रहते हैं। कल देर रात्रि करीब 01ः30 बजे उनके साढू भाई दीपक कुमार द्वारा उन्हें फोन कर बताया गया कि विजय तथा नीरज का आपस में झगडा हो गया है, जिसमें विजय कुमार को काफी चोटें आई हैं। उक्त सूचना पर वादी अपनी पत्नी के साथ मौके पर अपने ससुराल पहुँचा तो विजय कुमार [more…]
बाॅबी पंवार समेत 25 युवकों के खिलाफ डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज
देहरादून। शासन-प्रशासन से बिना अनुमति के कल 09 नवम्बर 2024 को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच करने पर दून पुलिस ने बेरोजगार संघ के उपाध्यक्ष राम कंडवाल, बॉबी पंवार, अखिल तोमर, पीयूष जोशी, विशाल चौहान, सुरेश सिंह, नितिन दत्त, भूपेन्द्र कोरंगा, जयपाल चौहान, विनोद चौहान, मोहित, नीरज तिवारी, कुसुम लता बौड़ाई, सचिन पुरोहित, संजय सिंह, अरविन्द पंवार, दिव्य चैहान, डिम्पल नेगी, विरेन्द्र चिरवान, रेनू, प्रियांशी, बिट्टू वर्मा, पूनम कैन्तुरा, अभिषेक सिंह, दीपक और 50-60 अज्ञात महिला व पुरुष के विरुद्ध थाना डालनवाला में भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2),190,126,121,132 एवं उत्तराखण्ड लोक सम्पति निवारण अधिनियम की धारा [more…]
उत्तरकाशी के पांच छात्रों का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन
पंतनगर। पंतनगर में आयोजित माध्यमिक विद्यालयों की राज्यस्तरीय एथलेटिक्स क्रीडा प्रतियोगिता 2024 25 में उत्तरकाशी जिले के पांच छात्रों का चयन का राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। उत्तरकाशी के जिला खेल समन्वयक अवतार चौहान ने बताया कि राज्यस्तरीय एथलेटिक्स क्रीडा प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज मनेरी के विजय ठाकुर ने हैमर थ्रो प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जबकि, दौलत राम राजकीय के इंटर कॉलेज नौगांव के आकाश ने 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। 100 मीटर दौड़., 200 मीटर दौड़ में कुमारी प्राची राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंगानी प्रथम स्थान एवं लंबी कूद में द्वितीय स्थान [more…]
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या
तौलिए से गला घोंटकर दिया था घटना को अंजाम घटना में प्रयुक्त तौलिए के साथ शातिर प्रेमी युगल गिरफ्तार ऊधमसिंह नगर। 31अक्टूर 2024 को डायल 112 के माध्यम से थाना कुण्डा को सूचना मिली कि राख कालोनी बाबरखेड़ा थाना कुण्डा में एक व्यक्ति अपने कमरे में मृत अवस्था में मिला है, उनके नाक से खून निकल रहा है। शायद उनका मर्डर हुआ है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक थाना कुण्डा मय पुलिस टीम के मौके पर पंहुचे तथा सूचना देने वाले वेदपाल से जानकारी की गयी तो उसके द्वारा बताया गया कि वह मृतक का बेटा है। उसने बताया कि उसके [more…]
”युवा महोत्सव” का रंगारंग आगाज, मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ
देहरादून। खेल मंत्री रेखा आर्या और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलित कर युवा महोत्सव की विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया । युवा महोत्सव को संबोधित करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेशवासियों को स्थापनादिवास की शुभकामनाएँ दीं । मंत्री रेखा आर्या ने कहा आज का दिन ऐतिहासिक है आज के ही दिन हर उत्तराखंडी को उत्तराखंडी कहलाने का गौरव प्राप्त हुआ और आज के ऐतिहासिक दिन युवाओं के हितेशी प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री के कर कमलों युवा महोत्सव का शानदार आग़ाज़ हुआ है ।मंत्री रेखा आर्या ने कहा बड़ी प्रसन्ता की बात है मुख्यमंत्री धामी ने अपने [more…]
पुलिस भर्ती में आयु सीमा में छूट की मांग को लेकर बेरोजगार युवाओं का मुख्यमंत्री आवास कूच
देहरादून। राज्य स्थापना दिवस पर आज उत्तराखंड बेरोजगार संघ के नेतृत्व में प्रदेश के हजारों बेरोजगारों द्वारा पुलिस भर्ती में आयु सीमा में छूट, पुलिस भर्ती में महिला पदों की मांग एवं वन आरक्षी वेटिंग में चयनित अभ्यार्थियों की तत्काल नियुक्ति की तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच किया गया। पुलिस ने हाथीबड़कला में बैरिकेडिंग पर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान पुलिस और बेरोजगारों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। कई युवक-युवतियां बैरिकेडिंग पर चढ़ गए तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पंवार, प्रदेश उपाध्यक्ष राम कंडवाल, प्रदेश [more…]
आयुष्मान कार्ड बनाने की रफ्तार और तेज की जाएः डा. धन सिंह रावत
देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण मे आयोजित बैठक में आयुष्मान योजना को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने प्राधिकरण के पोर्टल पर कार्ड डिसेबल एंड इंप्लीमेंटेशन ई आफिस का भी शुभारंभ किया। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि आयुष्मान वृहद जन कल्याण व संवदेनाओं से जुड़ी योजना है, इसलिए हम सब की जिम्मेदारियां और प्रतिबद्धताएं औरों से बढ़कर हैं। उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाने की रफ्तार को और गति लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 70 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के वरिष्ट नागरिकों को आयुुष्मान [more…]
