उत्तरकाशी के पांच छात्रों का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन

Estimated read time 0 min read

पंतनगर। पंतनगर में आयोजित माध्यमिक विद्यालयों की राज्यस्तरीय एथलेटिक्स क्रीडा प्रतियोगिता 2024 25 में उत्तरकाशी जिले के पांच छात्रों का चयन का राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है।

उत्तरकाशी के जिला खेल समन्वयक अवतार चौहान ने बताया कि राज्यस्तरीय एथलेटिक्स क्रीडा प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज मनेरी के विजय ठाकुर ने हैमर थ्रो प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जबकि, दौलत राम राजकीय के इंटर कॉलेज नौगांव के आकाश ने 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

100 मीटर दौड़., 200 मीटर दौड़ में कुमारी प्राची राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंगानी प्रथम स्थान एवं लंबी कूद में द्वितीय स्थान पर रही। 4*100 मीटर रिले दौड़ में अंडर 14 बालिका वर्ग में उत्तरकाशी की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। अंडर 17 पोल वार्ड में सुजल राजकीय इंटर कॉलेज गेंवला, ब्रहमखाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

मुख्य शिक्षा अधिकारी उत्तरकाशी अमित कोटियाल,  जिला शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र अमोली और और जिला खेल समन्वयक अवतार चौहान ने सभी चयनित छात्रों को बधाई दी।

 

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours