Archives
सचिव शैलेश बगोली ने गैरसैंण ब्लाक की दो पेयजल योजना का किया निरीक्षण
गैरसैंण। सचिव पेयजल शैलेश बगोली ने बुधवार को गैरसैंण विकासखण्ड की सारेग्वाड़एवं भैंसवाडासैंण पेयजल योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ संवाद किया। ग्रामीणों द्वारा सभी घरों में कनेक्शन एवं पेयजल सुचारू बताया गया। सचिव शैलेश बगोली ने ग्राम समिति से एक फिटर नियुक्त कर योजना को हस्तान्तरित करने के साथ ही रख-रखाव करने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान पेयजल निगम के मुख्य अभियन्ता (गढ़वाल), अधीक्षण अभिन्ता, निर्माण मण्डल, गोपेश्वर एवं सम्बन्धित विभाग के अधिकारी एवं ब्लाक प्रमुख गैरसैंण शशि सौरियाल एवं ग्राम प्रधान, सारेग्वाड़ शिबुली देवी मौजूद थे।
भाजपा पर केदारनाथ उपचुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग का आरोप
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किये जाने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। माहरा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे शिकायती पत्र में कहा कि केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में 20 नवम्बर 2024 को उपचुनाव सम्पन्न होना है। मुख्यमंत्री द्वारा अपने चुनावी दौरे में जिस प्रकार सरकारी अधिकारियों पर दबाव बनाकर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं आशाओं को धमकाया जा रहा है, वह लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माहरा ने [more…]
विजिलेंस ने चकबंदी लेखपाल को 2500 रुपए घूस लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार
देहरादून। उत्तराखंड की विजिलेंस ने हरिद्वार जिले में तैनात चकबंदी लेखपाल बृजमोहन सिंह को ढाई हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस में शिकायत की कि उसकी मां के नाम प्रहलादपुर खानपुर में स्थित कृषि भूमि को आबादी में परिवर्तित करने की एवज में क्षेत्र का चकबन्दी लेखपाल बृजमोहन सिंह द्वारा रिश्वत की माँग की जा रही है। शिकायत पर कार्यवाही करते हुए आज चकबंदी लेखपाल बृजमोहन सिंहको शिकायतकर्ता से 2500 रुपए रिश्वत लेते हुए चकबन्दी कार्यालय बसेड़ी खादर, लक्सर, हरिद्वार से विजिलेंस सेक्टर देहरादून की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस आरोपी के [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने पंच पूजा में शामिल होकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए
श्री बदरीनाथ धाम। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट के कपाट बंद होने की प्रक्रिया आज बुधवार प्रात: से शुरु हो गयी है देर शाम को श्री गणेश मंदिर के कपाट बंद हो जायेंगे। आज श्री गणेश जी के मंदिर परिसर स्थित मंदिर में रावल, धर्माधिकारी वेदपाठी आचार्यों द्वारा पूजा-अर्चना के पश्चात विधिवत पंच स्नान के पश्चात गणेश जी की मूर्ति को निर्वाण रूप में लाकर श्री बदरीनाथ मंदिर गर्भगृह में बदरीश पंचायत के साथ दर्शनार्थ रखा गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज प्रात: श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत पहली [more…]
आपदाओं से लड़ने में गोल और रोल दोनों क्लीयर होंः सुमन
हिमालयन सोसायटी ऑफ जियोसाइंटिस्ट और यू.एल.एम.एम.सी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन देहरादून। हिमालयन सोसायटी ऑफ जियोसाइंटिस्ट और आपदा प्रबंधन विभाग के अंतर्गत संचालित उत्तराखण्ड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र (यू.एल.एम.एम.सी) के संयुक्त तत्वावधान में पर्वतीय क्षेत्रों में जोखिम मूल्यांकन और चुनौतियां विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने कहा कि आपदाओं के लिहाज से उत्तराखंड समेत अन्य हिमालयी राज्य बेहद संवेदनशील हैं और यहां के संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आपदा के तीन चरण [more…]
उत्तराखण्ड में जल्द लागू होगा सशक्त भू-कानून: धामी
चमोली । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को विधानसभा भवन भराड़ीसैंण में उत्तराखण्ड में सख्त भू-कानून के सम्बन्ध में भू कानून के लिए बनाई गई समिति एवं अन्य पूर्व उच्चाधिकारियों एवं बुद्धिजीवियों के साथ भू कानून के ड्राफ्ट पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भू कानून को लेकर अत्यंत गंभीर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लागू होने वाले भू-कानून को जन भावनाओं के अनुरूप बनाए जाने की दिशा में काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस चर्चा के दौरान बहुत से अच्छे सुझाव आए हैं, जिन्हें भू कानून में शामिल किया जाएगा। उन्होंने [more…]
कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, एक की मौत
कालसी। आज दोपहर सवा दो बजे कालसी से कोटि की ओर जा रही एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर छिबरो पावर हाउस हरिपुर कोटि मार्ग पर गिर गई। कार में तीन लोग सवार थे, जिनमें से ड्राइवर अंकित पुत्र दिलिप सिह निवासी ग्राम जामना, तहसील कमरो, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश की मृत्यु हो गई। जबकि, गंभीर रुप से घायल जयपाल पुत्र मोहर सिंह ग्राम दोऊ थाना कालसी को हायर सेंटर रेफर किया गया है। कार में चार वर्षीय ताशी चौहान को भी चोटें आई है, जिससे विकासनगर में उपचार चल रहा है।घटना की सूचना मिलते ही कालसी थाने की पुलिस और [more…]
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 7 माह की बच्ची का सफल काॅक्लर इम्प्लांट
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में अब तक 121 बच्चों की सफल काॅक्लर इम्प्लांट सर्जरी हुई देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नाक कान गला रोग विभाग के द्वारा 7 माह के बच्चे की सफल काॅक्लर इम्प्लांट सर्जरी की गई। उत्तराखण्ड में किसी बच्चे के सबसे कम उम्र में काॅकलियर इम्पलांट सर्जरी होने का यह पहला मामला है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में अब तक 121 बच्चों की सफल काॅक्लर इम्प्लांट सर्जरी की जा चुकी हैं। यह उत्तराखण्ड के किसी भी मेडिकल काॅलेज, अस्पताल में हुई सर्वाधिक काॅक्लर इम्प्लांट सर्जरी का आंकड़ा भी है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत [more…]
खुशखबरीः उत्तराखंड में इन शिक्षकों को मिला पुरानी पेंशन का लाभ
देहरादून। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत 01 अक्टूबर 2005 से पूर्व जारी विज्ञापित के जरिए नियुक्त गढ़वाल मंडल के 36 एलटी शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिला है। अब तक वे नवीन पेंशन योजना के अन्तर्गत आच्छादित थे। उल्लेखनीय है कि 150 शिक्षकों ने पुरानी पेंशन योजना से लाभान्वित करने का विकल्प भरा था। विभाग ने निदेशक, कोषागार पेंशन एवं हकदारी उत्तराखण्ड के आदेशानुसार इन विकल्पों का केस टू केस परीक्षण करने के बाद 34 सहायक अध्यापकों को पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित करने की स्वीकृति प्रदान की है।
केदारनाथ उपचुनाव में लापरवाही बरतने पर दो अधिकारियों का वेतन रोका
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधानसभा उप निर्वाचन में तैनात दो अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरते जाने पर जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार ने इन अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम सिंह राणा ने बताया कि एफएसटी टीम प्रभारी के रूप में लोक निर्माण के अवर अभियंता को गुप्तकाशी से कालीमठ के साथ ही गौरीकुंड मोटर के दोनों ओर का क्षेत्र आवंटित किया गया है। मुख्यालय में स्थित निर्वाचन कंट्रोल रूम में निरीक्षण के दौरान जीपीएस लोकेशन ट्रेक करने पर अवर अभियंता को आवंटित वाहन की लोकेशन मेखंडा में पार्क होनी [more…]
